Posts

Showing posts from November, 2019

हैदराबाद में नहीं थमा दरिंदगी का सिलसिला, एक और महिला का मिला अधजला शव

Image
इस घटना से पूरा हैदराबाद सहम गया है। और इसका जमकर विरोध किया जा रहा है। साथ ही लगातार आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की जा रही है। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में दरिदंगी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को मिली एक महिला डॉक्टर की अधजली लाश के बाद 24 घंटे के अंदर एक और महिला का  अधजला  शव बरामद हुआ है। सूत्रों के मुताबिक महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष बतायी जा रही है। ये शव हैदराबाद के शमशाबाद क्षेत्र में बरामद किया गया है। और ये वही क्षेत्र है जहां महिला डॉक्टर का भी शव मिला था। आपको बता दें कि इस घटना को लेकर  साइबराबाद  के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनर ने बताया कि महिला का शव सरकारी अस्पताल में भेजा गया है और रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि पुलिस ने बताया की अभी तक कुछ भी स्पष्ट रूप से कह पाना मुश्किल है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। महिला से जुड़ी कोई भी जानकारी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग पाई है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  Read More

अमिताभ बच्चन ने KBC 11 finale में पूछा जया बच्चन से जुड़ा ये सवाल

Image
KBC सीजन 11 फिनाले शुक्रवार को प्रसारित हुआ था। सुधा मूर्ति ने इस शो में 25 लाख रूपये जीतें, और फिर 50 लाख के लिए उनसे ये सवाल पूछा गया बॉलीवुड फिल्म इंड्रस्टी के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को कौन नहीं जानता! एक से बढ़कर एक उनकी बेहतरीन फिल्मों ने हर किसी का दिल जीत है और उनके गाने अब भी लोग गुनगुनाते है। ऐसे में कौन बनेगा करोड़पति धारावाहिक ने उनकी  शख्सियत  को चार चाँद लगा दिए हैं। इस धारावाहिक को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। KBC सीजन 11 फिनाले शुक्रवार को प्रसारित हुआ था। और इस आखिरी एपिसोड में कर्मवीर प्रतियोगी के रूप में इनफ़ोसिस फाउंडेशन की चेयरमैन सुधा मूर्ति जो कर्नाटक के हुबली की रहने वाली है और जो पेशे से एक टीचर और प्रसिद्ध लेखिका भी हैं। सुधा मूर्ति एक जानी मानी लेखिका हैं जिन्होंने लगभग 33 किताबें लिखी है।  इंफोसिस फाउंडेशन  के जरिये उन्होंने लगभग 60 हजार लाइब्रेरी की स्थापना कि। उन्होंने अपनी पुस्तके कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में लिखी है।  उन्होंने अपना करियर कंप्यूटर साइंटिस्ट और इंजीनियर रूप में बनाया। 69 साल की सुधा मूर्ति जब कौन बनेगा करोड़पति शो पर आई तो अमिताभ बच्चन

पाक SC के जजों को बताया जा रहा है भारत का एजेंट…

Image
लोग अब इस हद तक आ चुके हैं कि जजों पर लोगों ने निशाना बनाते हुए भारत के लिए भी काम करने का आरोप लगाया है। पाकिस्तान  के सेना प्रमुख जावेद बाजवा के रिटायर होने की अवधि को कुछ शर्तों के साथ 6 महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। सुनवाई की जाने वाली पीठ में प्रधान न्यायाधीश खोसा, न्यायमूर्ति मियां अजहर आलम खान मियांखेल और न्यायमूर्ति सैयद मंसूर अली शाह शामिल थे। जावेद बाजवा की अवधि को बढ़ाने पर चल रही सुनवाई को लेकर सोशल मीडिया पर जजों की छवि को धूंधला किया जा रहा है। उन्हें  CIA  और भारत की खुफिया एजेंसियों का एजेंट बताया जा रहा है। लोग अब इस हद तक आ चुके हैं कि जजों पर लोगों ने निशाना बनाते हुए भारत के लिए भी काम करने का आरोप लगाया है।    Read More

जीडीपी की ताजा रिपोर्ट देखकर मनमोहन सिंह ने दिया बड़ा बयान, कहा नरेंद्र मोदी…

Image
मनमोहन सिंह ने नई रिपोर्ट देखते ही कहा कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति बहुत ही खराब चल रही है। इस बात से तो देश का बच्चा-बच्चा वाकिफ है कि देश की जीडीपी लगातार गिरती जा रही है। नई नौकरियां निकलने की तो दूर की बात है पुरानी नौकरियां भी हाथों से दूर जा रही है। या यूं कह लीजिए कि  बेरोजगारी  खत्म होने की तो दूर की बात है जो लोग रोजगार से जुड़े हुए थे उनके रोजगार भी छूट रहे हैं। बड़ी-बड़ी कंपनियों पर ताले लग रहे हैं। मोदी सरकार के लिए आर्थिक मोर्चे पर बहुत खराब खबर सामने आ रही है। अर्थव्यवस्था को 8 से 9 ट्रिलियन करने का सपना दिखाने वाली सरकार कुछ करती हुई नजर नहीं आ रही है। देश में मंदी का दौर ऑटोमोबाइल सेक्टर से शुरू हुआ था और अब यह हर सेक्टर में अपने पांव पसारे जा रही है। वर्तमान सरकार भी इसका कोई तोड़ नहीं निकाल पा रही है। दूसरी तिमाही के जो आंकड़े सामने आए हैं वह बेहद चौंकाने वाले हैं। देश की विकास दर अब 4.5 फीसदी हो गई है। घटती विकास दर की रिपोर्ट देखते ही पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने मौन तोड़ दिया है। बहुत कोशिश के बाद भी नरेंद्र मोदी क्षेत्र में कोई काम नहीं कर पाए। देश

IGI के साथ अब नोएडा एयरपोर्ट से भी जल्द ही सफर कर सकेंगें आप

Image
प्रोजेक्ट विशाल होने के कारण नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य को 4 हिस्सों में विभाजित कर दिया गया है। और इसके पहले चरण की 2023-24 में पूरे होने की उम्मीद जताई जा रही है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) के साथ अब लोग नोएडा एयरपोर्ट का भी जल्द ही लुफ्त उठा पाएंगे। सूत्रो कें मुताबिक अगले वर्ष यानी 2023 तक इसका निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। यमुना अथॉरिटी के CEO डॉ. अरुणवीर सिंह ने  एयरपोर्ट  की जानकारी देते हुए बताया कि प्रोजेक्ट विशाल होने के कारण नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य को 4 हिस्सों में विभाजित कर दिया गया है। और इसके पहले चरण की 2023-24 में पूरे होने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि पहले एक रनवे बना कर एयरपोर्ट की शुरूवात की जाएगी उसके बाद यात्रियों की संख्या में  वृद्धी  होने के बाद दूसरा रनवे बनाया जाएगा। और आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि पहले वर्ष में लगभग 1.20 करोड़ यात्रियों द्वारा सफर किये जाने की संभावनाएं जताई जा रही है। वहीं बात करे इसके निर्माण के आगे के चरणों की तो इसके दूसरे, तीसरे और चौथे चरण 2031-32, 2036-37, 2040-50 के बीच

करण जौहर ने कहा कि यह अभिनेता है सुपर स्टारडम का मालिक…..

Image
करण जौहर जितने अच्छे लेखक हैं उससे कहीं ज्यादा अच्छे वह निर्देशक भी हैं। करण जौहर  बॉलीवुड इंडस्ट्री  में एक बड़ा नाम है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में बनाई है। उनकी पहली फिल्म कुछ कुछ होता है ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ दिए थे। यह फिल्म भारतीय फिल्म इतिहास की एक आईकॉनिक फिल्म मानी जाती हैं। करण जौहर जितने अच्छे लेखक हैं उससे कहीं ज्यादा अच्छे वह निर्देशक भी हैं। उन्होंने अपने करियर में बहुत सारी फिल्मों की कहानियां लिखी हैं और बहुत सारी फिल्मों को निर्देशित भी किया है। उनकी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी धर्मा  प्रोडक्शन बॉलीवुड  में एक बड़ा प्रोडक्शन हाउस है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने शाहरुख खान के स्टारडम के बारे में बात की। जब एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि शाहरुख खान की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही है। आप इसके बारे में क्या सोचते हैं? क्या उनके स्टारडम में तो नहीं आ रही है? इसका जवाब देते हुए करण जौहर ने कहा कि  शाहरुख खान  एक बेहतरीन अभिनेता हैं और वे एक बड़े स्टारडम के मालिक हैं। हो सकता है अभी उनकी कुछ फिल्में चल नहीं रही हो लेकिन ऐसा नहीं है क

मुजफ्फरनगर में ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौके पर हुई मौत

Image
मुजफ्फरनगर सहारनपुर राजमार्ग पर एक ट्रक और कार में जोरदार भिड़ंत हुई। हादसा इतना जबरदस्त था कि 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यूपी के मुजफ्फरनगर में एक एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर राजमार्ग पर एक ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। आपको बता दें, मुजफ्फरनगर सहारनपुर राजमार्ग पर एक ट्रक और कार में जोरदार भिड़ंत हुई। बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहां चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  Read More

BIGG BOSS 13: ये कंटेस्टेंट वाइल्ड कार्ड एंट्री कर शो में लगाऐंगे तड़का

Image
बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड बन एंट्री करने वाले कंटेस्टेट्स में तीन नाम सामने आ रहे है। टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 13 में इस बार तड़के पर तड़का देखने को मिल रहा है। शो में इस बार भरपूर एंटरटेनमेंट के साथ साथ काफी सस्पेंस भी देखने को मिला है। जिसके चलते बिग बॉस का सीजन 13 अब तक का सबसे सफल सीजन साबित हुआ है। साथ ही बीबी फैंस द्वारा भी इस सीजन को काफी पसंद किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इसी के मद्देनजर शो के मेकर्स ने शो को 5 हफ्ते और आगे बढ़ाने की प्लानिंग की है। अब खबरे आ रही है कि शो में मजा दोगुना होने वाला है। जल्द ही शो में एक बार फिर वाइल्ड कार्ड एंट्री से कंटेस्टेंट घर में तड़का लगाने आ रहे है।मिली जानकारी के मुताबिक शो में वाइल्ड कार्ड बन एंट्री करने वाले कंटेस्टेट्स में तीन नाम सामने आ रहे है। जिनमें की पहला नाम शेफाली बग्गा का आ रहा है। हालांकि कम वोट मिलने के कारण शेफाली जल्द ही घर से बेघर हो गई थी। लेकिन उन्हें एक स्ट्रॉन्ग प्लेयर माना जा रहा था।   Read More

जानिए कैसी है कमांडो 3 फिल्म, पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहा…

Image
कमांडो सीरीज विद्युत जामवाल की सबसे शानदार फिल्मों की कड़ी है। कमांडो 3 फिल्म को मिलाजुला रिस्पांस मिल रहे है। काफी समय से दर्शक विद्युत जामवाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म कमांडो 3 का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है। कमांडो सीरीज  विद्युत जामवाल  की सबसे शानदार फिल्मों की कड़ी है। बता दें कि यह फिल्म देशभक्ति पर आधारित है। कमांडो 3 में बगावत, धर्म परिवर्तन और आतंकवाद से निपटने की कहानी को बड़े ही खूबसूरती से सजाया गया है। इस फिल्म में विद्युत जमवाल के कुछ एक्शन सींस को बहुत अच्छा बताया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि दर्शकों की तरफ से भी कमांडो 3 फिल्म को मिलाजुला रिस्पांस मिल रहे है। इस फिल्म को ज्यादातर लोग पैसा वसूल फिल्म बता रहे हैं। हमेशा इस सीरीज की फिल्मों से लोगों को भरपूर एक्शन की उम्मीद होती है जो इस फिल्म में काफी अच्छा दिखाया गया।  कमांडो 3  फिल्म को 30 नवंबर 2019 को लगभग 2000 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म भी रिलीज नहीं हुई है तो इस हिसाब से कमांडो 3 एक अच्छी कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।  Read More

आज है जगदीश चंद्र बसु का 161वां जन्मदिन, जानिए उनके बारे में कुछ खास

Image
जगदीश चंद्र बसु विज्ञानकथाएँ भी लिखते थे और इन्हें बंगाली विज्ञानकथा-साहित्य का पिता भी माना जाता है। भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ॰ (सर) जगदीश चन्द्र बसु का आज 161वां जन्मदिन है। वे भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे जिन्हे भौतिकी, जीवविज्ञान, वनस्पतिविज्ञान और पुरातत्व का गहरा ज्ञान था। वे पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने सूक्ष्म तरंगों की प्रकाशिकी पर कार्य किया। सर जगदीश चंद्र बसु का जन्म 30 नवंबर 1858 को बंगाल (अब बांग्लादेश) में ढाका जिले के फरीदपुर के मेमनसिंह में हुआ था। इनके पिता  भगवन चंद्र बसु  जो ब्राह्मण समाज के नेता थे और फरीदपुर, बर्धमान एवं अन्य जगहों पर उप-मैजिस्ट्रेट या सहायक कमिश्नर थे। इन्हें रेडियो विज्ञान का पिता कहा जाता है। जगदीश चंद्र बसु विज्ञानकथाएँ भी लिखते थे और इन्हें बंगाली विज्ञानकथा-साहित्य का पिता भी माना जाता है। उनकी शिक्षा गांव के एक बांग्ला विद्यालय में आरम्भ हुई। जहाँ उन्होंने ग्यारह साल की उम्र तक शिक्षा ग्रहण की।  Read More

झारखंड विधानसभा चुनाव पर मतदान शुरु, नक्सलवादियों ने किया धमाका

Image
ये चुनाव झारखंड के 6 जिलों की 13 विधानसभा सीटों पर हो रहे हैं। पहले चरण के चुनाव में कुल 189 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज यानी शनिवार सुबह 7 बजे से शुरु हो गई है। बता दें कि ये वोटिंग 4,892 पोलिंग स्टेशन पर हो रही है। जिनमें से 307 स्टेशनस शहरी क्षेत्रों में वहीं बाकि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किये गए हैं। बता दें कि ये चुनाव झारखंड के 6 जिलों की 13  विधानसभा  सीटों पर हो रहे हैं। पहले चरण के चुनाव में कुल 189 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। बता दें कि प्रमुख चुनाव अधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि पहले चरण में 13 सीटों पर शातिंपुर्ण ढंग से चुनाव करवाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इसी बीच खबरें आ रही है कि गुमला जिले के विष्णुपुर विधानसभा इलाके में वोटिंग के दौरान  नक्सलियों  ने एक पुल को बम से उड़ा दिया है। हालांकि इस हमले से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सूत्रों के मुताबिक हमले के कारण वोटिंग में किसी भी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। पुलिस ने प्रभावित क्षेत्र में जाँच पड़ताल शुरू कर द

इमरान खान की कुर्सी पर मंडरा रहा है खतरा…

Image
पाकिस्तान में महंगाई व बेरोजगारी के कारण इमरान सरकार की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान  के प्रधानमंत्री इमरान खान के तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की मुश्किलें खत्म ही नहीं हो रही हैं। पाक में आसमान को छूती महंगाई को कम करने के लिए इमरान सरकार की कई कोशिशों के बाद भी हालत और बिगड़ते जा रहे है। जिसके लिए छात्रों ने इमरान सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन छेड़ दिया है। सरकार अभी तक फजलुर रहमान के संचालन में हुए बड़े आंदोलन से निकल नहीं पाई हैं। जिसके कारण पाकिस्तान की हालत और भी बुरी होती जा रही है। पाकिस्तान के लगातार खराब हो रहे हालातों को देखते हुए फजलुर रोजाना सरकार को बुरा-भला सुनाते रहते हैं। वे अन्य संगठनों व अन्य विपक्षी पार्टियों के साथ भी संपर्क में हैं और एक बार फिर से बड़े आंदोलन को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। फजलुर रहमान इमरान सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए देशव्यापी धरनों और मार्च के बाद अब आंदेलन के अगले पड़ाव पर जाने का विचार कर रहे है। जिसके लिए इस हफ्ते फजलुर ने सभी दलों का एक सम्मेलन भी बुलाया था।  Read More

बीजेपी ने नहीं मानी हार, स्पीकर पद पर उतारा उम्मीदवार

Image
उद्धव ठाकरे की सरकार का आज यानि शनिवार को फ्लोर टेस्ट होने वाला है। ये फ्लोर टेस्ट दोपहर 2 बजे होगा। महाराष्ट्र में बनी नई नवेली उद्धव ठाकरे की सरकार का आज यानि शनिवार को फ्लोर टेस्ट होने वाला है। ये फ्लोर टेस्ट दोपहर 2 बजे होगा। जिसके लिए ठाकरे सरकार को 145 विधायकों को बहुमत साबित करना होगा। वहीं शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी की बनी गठबंधन सरकार में  उप-मुख्यमंत्री  और स्पीकर पद को लेकर चल रहा विवाद अब खत्म होता नजर आ रहा है। काफी खींचातान के बाद अब स्पीकर का पद कांग्रेस की झोली में आ गया है। हालांकि कांग्रेस चाहती थी कि उसे डीप्टी सीएम का पद मिले। लेकिन अब खबरे आ रही है की कांग्रेसी नेता नाना पटोले का नाम स्पीकर पद के उम्मीदवार के लिए नियुक्त किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक इससे पहले काग्रेंस के ही वरिष्ठ नेता  पृथ्वीराज चव्हाण  ने स्पीकर पद का उम्मीदवार बनने से इंकार कर दिया था। वहीं बीजेपी ने भी अभी हार नहीं मानी है। पटोले को टक्कर देने के लिए अपने उम्मीदवार के रुप में किसन कथोरे को खड़ा कर दिया है। जिन्होनें राजनीति में कदम एनीसीपी में शामिल हो कर रखा था। हालांकि वे बाद

Weather Update: इस बार नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड…

Image
लेकिन, दिन में गर्मी का एहसास होता तो रात और शाम में ठंड का एहसास बरकरार है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग  (IMD)  की भविष्यवाणी के अनुसार आने वाली सर्दियों के मौसम में औसत से कम गर्म रहने की संभावना रहेगी। भारत के उत्तरी हिस्सों को छोड़कर देश में ज़्यादातर हिस्सों के तापमान में हल्की सर्दी रहेगी। इस साल की सर्दी से लोगों को काफी राहत मिल सकती है। IMD के अनुसार जिन इलाकों में कम सर्दी पड़ने की संभावना है वो सारी जगह हैं- उत्तर प्रदेश, गुजरात, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा एमपी, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और बिहार।Delhi-NCR में गुरुवार सुबह हुई बारिश के कारण कई इलाकों में बारिश और तेज़ हवाओं से लोगों को ठंड का अहसास हुआ है। मौसम विभाग ने बताया है कि तापमान में गिरावट आई है। मगर शुक्रवार सुबह से आसमान साफ हुआ है और बारिश के कारण बढ़ रही सर्दी से राहत मिली है। लेकिन, दिन में गर्मी का एहसास होता तो रात और शाम में ठंड का एहसास बरकरार है।   Read More

बहुमत परीक्षण में सफल रही उद्धव ठाकरे सरकार, बीजेपी ने किया वॉकआउट

Image
देवंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि उन्होंने सविंधान के अंतर्गत शपथ ग्रहण नहीं की थी। महाराष्ट्र में काफी समय से चली राजनीतिक उठापठक के बाद आखिरकार नई नवेली बनी उद्धव ठाकरे की सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की सरकार ने कुल 169 मतों से बाजी मारी है। और उद्धव सरकार के विपक्ष में एक भी मत नहीं पड़ा हैं। जिसके चलते बीजेपी ने काफी हंगामा खड़ा किया है। और सदन से वॉकआउट कर दिया है। साथ ही  देवंद्र फडणवीस  ने उद्धव ठाकरे पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि उन्होंने सविंधान के अंतर्गत शपथ ग्रहण नहीं की थी। साथ ही उन्होंने कहा कि आज से पहले हमेशा बहुमत परिक्षण से पहले ही नियमित स्पीकर की नियुक्ति कर दी गई है। लेकिन इस बार नियमों के साथ हेर-फेर की गई है। और  प्रोटेम स्पीकर  चुन कर फ्लोर टेस्ट करवाया गया है। ये सरासर संविधान के नियमों का उल्लंघन है। जो सभा संविधान के मद्देनजर काम नहीं कर सकती है। हम उस सभा का हिस्सा नहीं बन सकते है। ऐसी परिस्थिति में राज्यपाल को यह कार्यवाही रद्द कर देनी चाहिए। हम खुद राज्यपाल को अनियमितता का पत्र सौंपेंगे।

हैदराबाद गैंगरेप पर आया सुपर स्टार अक्षय कुमार का बड़ा बयान

Image
साथ ही उन्होंने कहा कि इस मसले पर कानून को सख्त से सख्त कदम उठाना चाहिए। तेलंगाना  की राजधानी हैदराबाद में दरिंदगी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को मिली एक महिला डॉक्टर की अधजली लाश से सभी जगह सनसनी फैल गई है। दरअसल, प्रियंका रेड्डी जो कि एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर थी उनका रेप कर हत्या कर दी गई और हैवानियत की हद तो तब पार हो गई जब उनके अधजले शव को हाइवे के पास बेरहमी से फैंक दिया गया था। इस मामले पर बॉलीवुड के सुपर स्टार्स भी कड़ी निंदा कर रहे हैं। उनमें से एक हैं  अक्षय कुमार  जिन्होंने ट्विटर के माध्यम से हैदराबाद मसले पर अपना दुख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मसले पर कानून को सख्त से सख्त कदम उठाना चाहिए।  Read More

उर्वशी रौतेला ने हार्दिक पांड्या के साथ अफेयर को लेकर दिया बयान, हार्दिक को दी हिदायत…

Image
उर्वशी रौतेला और हार्दिक पांड्या के अफेयर की चर्चा 2018 से हो रही है। हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी के साथ बेहतरीन गेंदबाजी भी करते हैं। क्रिकेट को देखने और पसंद करने वाला शायद ही कोई इंसान होगा जो भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को ना जानता हो। हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के लिए शानदार  बल्लेबाजी  के साथ बेहतरीन गेंदबाजी भी करते हैं। वह वर्तमान समय में भारत के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर है। हमेशा से देखा गया है कि भारतीय टीम में अच्छे ऑल राउंडर की कमी रहती थी। लेकिन जब से हार्दिक पांड्या टीम में शामिल हुए हैं तब से भारतीय टीम बहुत ज्यादा मजबूत हुई है। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम बहुत सारी हीरोइन के साथ जोड़ा जाता है और उनके अफेयर की चर्चा भी होती रहती हैं। लेकिन इन दिनों उनका सबसे ज्यादा नाम बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के साथ जोड़ा जा रहा है। उर्वशी रौतेला और हार्दिक पांड्या के अफेयर की चर्चा 2018 से हो रही है। बताया जाता है कि इन दोनों की पहली मुलाकात 2018 में एक पार्टी के दौरान हुई थी। उर्वशी रौतेला ने अपने   इंस्टाग्राम   पर हार्दिक पांड्य

लोकसभा से पास अनधिकृत कॉलोनियों से जुड़े विधेयक को लेकर केजरीवाल ने कही ये बात

Image
अनाधिकृत कालोनियों के नियमितीकरण सम्बंधित लोक सभा में बिल पास होने के एक दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा लोकसभा से पास अनधिकृत कॉलोनियों से जुड़े विधेयक पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाया है। अनाधिकृत कालोनियों के  नियमितीकरण सम्बंधित  लोक सभा में बिल पास होने के एक दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को उन्हें अपनी प्रॉपर्टी का पंजीकरण करवाने की आवश्यकता है ना की नए कानून की। केजरीवाल ने कहा की इस क्षेत्र के निवासियों को तब तक किसी पर विश्वास नहीं करना चाहिए जब तक कि उन्हें प्रॉपर्टी के स्वामित्व के कागजात ना मिल जाये। केजरीवाल ने आगे कहा कि “लोगों को स्वामित्व के कागजात चाहिए ना की नियम। लेकिन ना जाने ये कब होगा? और मैंने सुना है कि बीजेपी के कुछ नेता लगभग सौ लोगों को प्रॉपर्टी के रजिस्ट्री देने के रैली करेगी। सिर्फ सौ लोगो को ही क्यों? सारे अनाधिकृत कालोनियों क्यों नहीं? बाकी के निवासियों को अगले चुनाब के पहले आने को कहा जायेगा।” केजरीवाल ने यह जोड़ते हुए कहा कि पिछली  सरकार  ने भी स्वामित्व अ

राहुल गांधी ने माफी मांगने से किया इंकार, प्रज्ञा ठाकुर को बताया था आतंकवादी

Image
प्रज्ञा सिंह ठाकुर मध्यप्रदेश के भोपाल सीहोर लोकसभा क्षेत्र की सांसद हैं। प्रज्ञा सिंह को सन् 2008 में मालेगाव में हुए बम विस्फोट में आरोपी बनाया गया कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को’ आतंकवादी कहा था। और वो अपनी इस टिप्पणी पर अब भी कायम है। राहुल गांधी ने प्रज्ञा ठाकुर से माफ़ी मांगने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा की गोडसे भी हिंसा का प्रयोग करता था और प्रज्ञा भी हिंसा का प्रयोग करती है। आपको बता दें, प्रज्ञा सिंह ठाकुर मध्यप्रदेश के भोपाल सीहोर लोकसभा क्षेत्र की सांसद हैं। और उन्हें आतंकी हमलों के लिए गिरफ्तारी का भी सामना करना पड़ा था। उन्हें सन् 2008 में मालेगाव में हुए बम विस्फोट में आरोपी बनाया गया था। राहुल गाँधी ने ट्वीट किया था, ‘ आतंकवादी  प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त बताया। यह भारत के संसद के इतिहास का एक दुखद दिन है।  राहुल गाँधी के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उनके खिलाफ मोर्चा रखा है। हालांकि प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में की गई अपनी विवादित टिप्पणी के लिए शुक्रवार को सदन में माफ़ी मांग ल

देवेंद्र फडणवीस जाएंगे जेल, 2 आपराधिक मामलों के लिए कोर्ट ने भेजा समन…

Image
महाराष्ट्र में BJP और शिवसेना के गठबंधन ने इतनी सीटे निकाली थी कि आसानी से सरकार बनाई जा सके। लेकिन शिवसेना की मांगों को देखते हुए BJP ने पीछे हटना ही बेहतर समझा। 5 साल तक महाराष्ट्र पर राज करने वाले देवेंद्र फडणवीस के दिन बिल्कुल भी अच्छे नहीं चल रहे हैं। 5 साल की सरकार के कार्यकाल के बाद जैसे-तैसे देवेंद्र फडणवीस को दोबारा  महाराष्ट्र  का सीएम बनाया गया था। लेकिन इस बार वह सीएम की कुर्सी पर 80 घंटों तक भी नहीं रह सकें और उनकी सरकार गिर गई। अब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री शपथ दिलाई गई। शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन करके अपनी सरकार बनाई। सत्ता से बाहर होते ही देवेंद्र फडणवीस की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है क्योंकि कोर्ट की तरफ से उन्हें समन भेजा गया है। जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा और महाराष्ट्र में हाल ही में चुनाव संपन्न हुए थे और चुनाव के नतीजे भी शांतिपूर्ण आ गए थे। हरियाणा में  भारतीय जनता पार्टी  ने ज्यादा सीटें नहीं निकाली लेकिन उसके बाद भी दुष्यंत चौटाला की मदद से हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सरकार बना ली। महाराष्ट्र में भार

नच बलिए के बाद BB13 में दिखेंगे विशाल और मधुरिमा एक साथ

Image
विशाल आदित्य सिंह की पूर्व प्रेमिका और नच बलिए 9 की पार्टनर मधुरिमा तुली जल्द ही नए वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में BB13 घर में प्रवेश करेंगी BB13 से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कुछ समय पहले ही विशाल आदित्य सिंह ने BB13 के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री की है। सूत्रों के मुताबिक अब खबर आ रही है कि उनकी  ex-गर्लफ्रेंड  मधुरिमा तुली भी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली है। इस बात का खुलासा ‘बिग बॉस’ से जुड़े अंदर की जानकारी देने वाले ‘द खबरी’ ने ट्वीट में किया। ट्वीट के मुताबिक-  विशाल आदित्य सिंह की पूर्व प्रेमिका और नच बलिए 9 की पार्टनर मधुरिमा तुली जल्द ही नए वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में #BB13 घर में प्रवेश करेंगी। मधुरिमा और विशाल एक साथ  ‘नच बलिए 9’  में एक ex-जोड़ीदार बनके आए थे। वे दोनों पहले रिलेशनशिप में थे, मगर कुछ ऐसा हुआ कि उनकी लड़ाई हो गई और शो में आने से पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद यह दोनों बस ‘नच बलिए’ में अपने डांस के जलवे बिखेरने आए थे।  Read More

मंजिल तक पहुंचने से पहले ही 20 लाख की प्याज हुई गायब, जानिए क्या है पूरा मामला

Image
ट्रक ड्राइवर प्याज से भरा ट्रक लेकर नासिक से निकला तो जरूर था, मगर गोरखपुर पहुंचा नहीं। प्याज की आसमान को छूती कीमत के बीच प्याज चोरी होने की कई शिकायतें सामने आ रही है। हाल ही में  नासिक  के एक प्याज व्यापारी ने शिवपुरी के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है कि उसके 20 लाख के प्याज चोरी हो गए हैं। उस प्याज व्यापारी का शक ट्रक ड्राइवर पर है। क्योंकि प्याज गायब होने के साथ-साथ ट्रक ड्राइवर भी लापता है। कहां गायब हुआ 20 लाख का प्याज नासिक प्याज  उत्पादन  और प्याज निर्यात करने का एक बड़ा केंद्र है। नासिक में व्यापारी प्रेमचंद शुक्ला का प्याज का कारोबार है। गोरखपुर प्याज निर्यात करने के लिए नासिक से शिवपुरी का एक ट्रक तैयार किया था। लगभग 40 टन प्याज भरकर गोरखपुर के लिए निर्यात कर दिया था। ट्रक ड्राइवर प्याज से भरा ट्रक लेकर नासिक से निकला तो जरूर था, मगर गोरखपुर पहुंचा नहीं। आपको बता दें, ट्रक का नंबर- MP 09 HH 8318  है।  Read  More

लोकसभा में विवादित बयान देने के बाद अब प्रज्ञा ठाकुर ने मांगी माफी, कही ये बात

Image
साध्वी प्रज्ञा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या के जिम्मेदार नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया था। बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर अक्सर अपने बयानों के कारण विवादों से घिरी रहती है। एक बार फिर हाल ही में लोकसभा में कार्यवाही के दौरान दिये गये अपने बयान को लेकर वे सुर्खियों में आ गई हैं। जिसका कई राजनेताओं द्वारा जमकर विरोध भी किया जा रहा है। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ने राष्ट्रपिता  महात्मा गांधी  की हत्या के जिम्मेदार नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया था। और अपने दिये गये इस बयाने के चलते प्रज्ञा को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। बता दें इस बयाने को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसकभा में माफी मांगी है। और उन्होंने कहा कि मेरे बयान को बढ़ा चढ़ा कर पेश किया गया है। मेरे शब्दों से जिन लोगों परेशानी हुई है। इसके लिए में दिल से माफी मांगती हूं। मैं खुद राष्ट्रपिता महामत्मा गांधी का बहुत सम्मान करती हूं। वहीं  राहुल गांधी  पर निशाना साधते हुए प्रज्ञा ने कहा कि सभा के एक सदस्य द्वारा मुझे आंतकी पुकारा गया है। कोर्ट में मुझे अभी तक आरोपी साबित नहीं किया गया है। ये जानते हुए भी

उद्धव ठाकरे की शपथ ग्रहण समारोह में ये बीजेपी नेता हुए शामिल…

Image
उद्धव ठाकरे की शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए। कई दिनों से चली आ रही खींचातान आखिरकार अब खत्म हो गई है। अब उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उद्धव ठाकरे के साथ ही मंत्री पद के लिए शिवसेना की तरफ से एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं दूसरी तरफ एनसीपी के कुछ नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि यहां पर सिर्फ एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस के या दूसरी पार्टियों के नेता ही शामिल हुए यहां पर भारतीय जनता पार्टी के नेता भी शामिल हुए थे। जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा में हाल ही में चुनाव संपन्न हुए और उनके नतीजे भी आ गए थे। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ज्यादा सीटेंनहीं निकाल पाई जिसकी वजह से यह लग रहा था कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी मुश्किल ही सरकार बना पाएगी। लेकिन दुष्यंत चौटाला की मदद से भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में अपनी सरकार बना ली। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी पार्टी शिवसेना ने इतनी सीटें आराम से निकाल ली थ

महाराष्ट्र का सीएम बनते ही बदला उद्धव ठाकरे का मिजाज, पीएम मोदी को लेकर कहा..

Image
बीजेपी और पीएम मोदी पर हमेशा निशाना साधने वाले सीएम ठाकरे अब पीएम मोदी की तारीफ के पुल बांध रहे हैं। महाराष्ट्र में सरकार को लेकर काफी समय से चली राजनीतिक जंग के बाद आखिरकार शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस की नई सरकार बन गई है। गुरुवार को उद्धव ठाकरे ने  मुख्यमंत्री  पद की शपथ ली है।  लेकिन मुख्यमंत्री बनते ही सीएम ठाकरे का मिजाज कुछ बदला-बदला नजर आ रहा है। बीजेपी और पीएम मोदी पर हमेशा निशाना साधने वाले सीएम ठाकरे अब पीएम मोदी की तारीफ के पुल बांध रहे हैं। दरअसल बीते समय में शिवसेना के मुख्यपत्र सामना में अक्सर  पीएम  पर निशाना साधते हुए कड़ी आलोचना की गई है। लेकिन इस बार सामना में पीएम मोदी की काफी तारीफ की गई है। साथ ही पीएम मोदी और महाराष्ट्र के सीएम ठाकरे को भाई-भाई काओहदादिया गया है।  Read More

फिर शुरू मामला, अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद पर पुनर्विचार याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई…

Image
पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में दिसंबर के पहले हफ्ते में सुनवाई की जाएगी। सदियों से चले आ रहे बाबरी मस्जिद और राम जन्मभूमि विवाद पर आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। 9 नवंबर 2019 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने सबसे पहले निर्मोही अखाड़ा के दावे को खारिज किया और  मुस्लिम पक्ष  को कहा कि वह अपना दावा साबित नहीं कर पाए। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने विवादित जमीन को रामलला के हाथ में दे दिया। साथ ही मुस्लिमों के बाबरी मस्जिद के लिए अयोध्या में ही कहीं 5 एकड़ जमीन देने की भी बात कही। मुस्लिम पक्षकारों को सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला समझ से परे लगा इसलिए उन्होंने पुनर्विचार याचिका दायर कर दी। जानकारी के लिए बता दें कि अयोध्या मामला सदियों पुराना चला आ रहा है। चुनाव के समय कई राजनीतिक पार्टियां वोट लेने के लिए यह दावा करते हैं कि चुनाव जीतने के बाद वह यहां पर भव्य राम मंदिर बनवाएंगे। लेकिन चुनाव के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां गायब हो जाती है। मुस्लिम पक्षकार  सुप्रीम कोर्ट  के निर्णय का सम्मान तो जरूर कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने पुनर्विचार या

ट्रंप अचानक पहुंचे अफगानिस्‍तान, इस यात्रा का क्या है सच…

Image
आपको बता दें कि अफगानिस्‍तान में निर्वाचित सरकार के बावजूद काफी लंबे वक्त से लगभग 12 हजार से भी ज़्यादा अमेरिकी सैनिक तालिबान में संघर्ष कर रहे हैं। अमेरिका  के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप गुरुवार को अचानक अफगानिस्‍तान की यात्रा पर निकल गए। दरअसल, ट्रंप थैंक्सगिविंग के मौके पर फ्लोरिडा जा रहे थे। लेकिन अचानक से ही उनके प्लान में बदलाव आया और वे अफगानिस्‍तान पहुंच गए। मगर डोनाल्‍ड ट्रंप की ये बात कुछ हजम नहीं होती कि वे अचानक अफगानिस्‍तान पहुंचे और वहां अमेरिकी सैनिकों के साथ वक्त गुज़ारा। मुलाकात के दौरान ट्रंप ने तालिबाना के साथ 18 साल से चल रही दुश्मनी को खत्म करने की पहल भी की। डोनाल्‍ड ट्रंप अफगानिस्‍तान में लगभग 3 से 4 घंटों तक रहे। ट्रंप ने अपनी यात्रा का सच बड़ी ही चालाकी से छिपा कर रखा है। अफगानिकस्‍तान में लंबे समय से है अमेरिकी सैनिक अफगानिस्‍तान में काफी लंबे समय से अमेरिकी सैनिक रह रहे हैं। आपको बता दें कि अफगानिस्‍तान में निर्वाचित सरकार के बावजूद काफी लंबे वक्त से लगभग  12 हजार  से भी ज़्यादा अमेरिकी सैनिक तालिबान में संघर्ष कर रहे हैं। अमेरिका 2020 राष्‍ट्र

फांसी की सजा पाने वाला इकलौता क्रिकेटर, जो कई अंतरराष्ट्रीय मैचों में…

Image
लेस्ली हिल्टन वेस्टइंडीज टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं। तेज गेंदबाज होने की वजह से उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाया था। दुनिया में क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां पर क्रिकेटर दौलत और शोहरत खूब कमाते हैं। क्रिकेट भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किया जाने वाला खेल है और हर साल नए नए देश अपनी टीम बनाकर क्रिकेट के खेल का हिस्सा बनते हैं। कुछ दिनों बाद ही हमें अमेरिका की भी एक क्रिकेट टीम खेलते हुई दिखाई देगी।  भारत और पाकिस्तान  जैसे देशों में क्रिकेटर को भगवान तक बना दिया जाता है। एशिया के कई सारे देशों में क्रिकेटर को किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं समझा जाता है। आज हम एक ऐसे क्रिकेटर के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसे फांसी की सजा दी गई थी। वह एकमात्र ऐसा दुनिया का क्रिकेटर था जिसे फांसी की सजा मिली थी। लेस्ली हिल्टन वेस्टइंडीज टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं। तेज गेंदबाज होने की वजह से उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाया था। उन्होंने वेस्टइंडीज की तरफ से 6 टेस्ट मुकाबले खेले जिसमें उन्होंने 16 विकेट भी चटकाए। लेकिन उनकी निजी जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आ

हैदराबाद में महिला की अधजली लाश मिलने से मचा हड़कंप

Image
सोशल मीडिया पर भी दोषियों को सजा दिलाने के लिए लागातार मुहिम चलाई जा रही है। जिसे लेकर #RIPPriyankaReddy ट्रेंडिंग में चल रहा है। हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।  हैदराबाद-बेंगलुरु  हाइवे के पास महिला की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। दरअसल एक 27 साल की महिला प्रियंका रेड्डी जो कि एक सरकारी अस्पताल में डाक्टर थी उनका रेप कर हत्या कर दी गई और हैवानियत की हद तो तब पार हो गई जब उनकी लाश को अधजली हालत में हाइवे के पास बेरहमी से फैंक दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक महिला डॉक्टर करीब रात 10 बजे अपने घर जा रही थी। जिस दौरान बीच रास्ते में उनकी गाड़ी खराब हो गई और पुलिस को शक है कि इस बीच मौके फायदा उठा कर महिला साथ रेप कर हत्या कर दी गई। बता दें कि सूचना मिलते ही हैदराबाद पुलिस ने जाँच पड़ताल कर दो लोगों शक के दायरे में चलते कस्टडी में लिया है। उनसे सवाल जवाब किये जा रहे है। बता दें कि गुरुवार सुबह फ्लाईओवर के पास से गुजरते एक शख्स ने अधजली लाश को देखा जिसके बाद पुलिस को इत्तला कर बुलाया गया। जिसके बाद पुलिस को पता चला कि महिला की लापता होने की रिपोर्ट पहले ह

धोनी ने छोड़ा CSK का साथ, आईपीएल में अब इस टीम की तरफ से खेलेंगे

Image
धोनी के इस बयान से यह साफ हो गया है कि महेंद्र सिंह धोनी 2021 के आईपीएल में चेन्नई की तरफ से नहीं खेलना चाहते हैं। चेन्नई सुपर किंग को आईपीएल की सबसे सफल टीमों में गिना जाता है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2008 से चेन्नई सुपर किंग के साथ जुड़े हुए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने  चेन्नई सुपर किंग  को कई बार आईपीएल का खिताब जिताया है। उनके होने की वजह से ही चेन्नई सुपर किंग्स हर साल आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करती है। पिछले साल भी चेन्नई सुपर किंग आईपीएल के फाइनल मैच में पहुंची थी हालांकि वह मुंबई इंडियंस के हाथों हार गई थी। जानकारी के लिए बता दें कि एकदिवसीय विश्व कप 2019 में न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल के मैच में हारने के बाद पूरी टीम इंडिया टूट गई थी और महेंद्र सिंह धोनी  बीसीसीआई  से छुट्टी लेकर कश्मीर अपनी ट्रेनिंग पर निकल गए थे। उसके बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम से बाहर हैं। लेकिन वह आईपीएल 2020 में चेन्नई की तरफ से जरूर खेलेंगे। महेंद्र सिंह धोनी की तरफ से बयान आया है कि वह आईपीएल 2021 की ऑक्शन में हिस्सा जरूर लेंगे। आईपीएल 2021 का ऑक्शन अगले साल नवंबर य

युवक का जंगल में मिला जला हुआ शव, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Image
पुलिस के अनुसार शव की 35 वर्षीय मुकेश रायकवार निवासी बनगुवां के रुप में शिनाख्त हुई। यूपी के झांसी बरुआसागर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक का जला हुआ शव मिला। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आपको बता दें, झांसी बरुआसागर थाना क्षेत्र में जंगल में एक युवक का जला हुआ शव मिला। बताया जा रहा है कि मृतक टैक्सी चालक था। पुलिस के अनुसार शव की 35 वर्षीय मुकेश रायकवार निवासी बनगुवां के रुप में शिनाख्त हुई। मृतक के परिजनों की माने तो वह रात के वक्त घर से निकला था और उसके बाद वह लौटकर घर नहीं आया। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।  Read More

लगी नशे की लत को लेकर अभिनेता प्रतीक बब्बर ने किया ये बड़ा खुलासा

Image
एक समय ऐसा भी था जब वो बुरी तरह नशे के लत में डूबे हुए थे। प्रतीक ने मिड-डे में एक कॉलम के जरिये खुद की जिंदगी से जुड़े इस राज का खुलासा किया। माय फ्रेंड पिंटू, एक दीवाना और छिछोरे जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से सबका दिल जीतने वाले प्रतीक बब्बर बेशक आज के समय में एक अच्छे एक्टर के रूप में जाने जाते हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वो बुरी तरह नशे के लत में डूबे हुए थे। प्रतीक ने मिड-डे में एक कॉलम के जरिये खुद की  जिंदगी  से जुड़े इस राज का खुलासा किया। वहीं अगर प्रतीक के परिवार की बात करें तो उनके पिता राज बब्बर ने उनकी मां के अलावा अभिनेत्री स्मिता पाटिल और थियेटर कलाकार नादिरा बब्बर के साथ भी शादी की थी जिसके चलते प्रतीक से उनके पिता के रिश्ते कुछ खास अच्छे नहीं रहे। बता दें कि प्रतीक ने अपनी जिंदगी के उस अहम हिस्से को शेयर करते हुए बताया कि उनकी उम्र महज 13 साल थी, जब वे ड्रगस से रुबरु हुए। साथ ही उन्होंने बताया कि मेरा  चाइल्डहुड  काफी कठिनाइयों के साथ कटा है। मैं हमेशा परेशान रहता था, अपनी जिंदगी की परेशानियों से लड़ने की कोशीश करता रहता था। उस समय एक ड्रग्स ही थे जो मेरा स

अपने विवादित बयान के चलते फिर से मुसीबत में फंसी बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर

Image
प्रज्ञा ने बुधवार को लोकसभा में संसदीय कार्यवाही के चलते राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मौत का जिम्मेदार नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपने बयान के कारण मुसीबत में फंस गई है। कई बड़े राजनेताओं द्वारा उनके बयान की कड़ी निंदा की जा रही है। दरअसल प्रज्ञा ने बुधवार को लोकसभा में संसदीय कार्यवाही के चलते राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मौत का जिम्मेदार नाथूराम गोडसे को  देशभक्त  बताया था। जिसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। हालांकि विवाद के बाद प्रज्ञा के बयान को लोकसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया था। लेकिन तबतक ये एक बड़ा मसला बन चुका था और कई राजनीतिक हस्तियां इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरु कर चुकी थी। जिसके बाद प्रज्ञा ठाकुर को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। बता दें कि आज यानी गुरुवार को संसद के शीतकालीन सत्र में इस मुद्दे को लेकर काफी बवाल खड़ा हो गया। कांग्रेसी विधायक अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि किसी को सदन में इस तरह के बयान देने की इजाज़त कैसे मिल सकती है। हालांकि लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिरला  ने इस का जवाब देत

स्पेस स्टेशन के टॉयलेट हुए खराब, डायपर का इस्तेमाल करने पर मजबूर हुए अंतरिक्ष यात्री

Image
जिसमें से एक अमेरिकी हिस्से में लगाया गया है, तो दूसरा टॉयलेट को रूसी हिस्से में लगाया गया है। NASA  ने बुधवारको यह जानकारी दी है कि अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में अंतरिक्ष यात्रियों को एक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। NASA के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में कोई भी टॉयलेटकाम नहीं कर रहा है। जिसके कारण अंतरिक्ष यात्रियोंको डायपर का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के कमांडर लूसा परमिटानो के मुताबिक, लगातार बार-बार अमेरिकी हिस्से में लगा शौचालय खराब होने का सिग्नल दे रहा है और रूसी हिस्से में लगा टॉयलेट पूरी तरह भर चुका है, जिसे इस्तेमान करना नामुनकिन है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रूस में दो टॉयलेट बनाए गए है। जिसमें से एक अमेरिकी हिस्से में लगाया गया है, तो दूसरा टॉयलेट को रूसी हिस्से में लगाया गया है।इसके अलावा अंतरिक्ष स्टेशन में भी एक टॉयलेट है। लेकिन उस टॉयलेट का इस्तेमाल अंतरिक्ष यान की उड़ान के दौरान किया जाता है। एक ही स्थान पर स्थित रहने पर इनका इस्तेमाल कभी-कभार ही किया जा सकता है।  Read More

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भयानक हादसे में 4 लोगों की मौत

Image
जख्मी लोगों को करीबी अस्पतालों में ले जाया गया। हालांकि ज्यादा जख्मी लोगों को कानपुर के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। यूपी स्थित कन्नौज के agra lucknow expressway से एक भयानक सड़क दुर्घटना की खबरे सामने आ रही है। हादसा इतना भीषण था कि बस पूरी तरह नष्ट हो गई। जिसके चलते 4 लोगों की मौत हो गई है। और 10 से अधिक यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए। जिसके बाद बचाव टीम को  सूचित  किया गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद राहत बचाव कार्य जारी किया गया। जिसके चलते जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि ज्यादा जख्मी लोगों को कानपुर के अस्पताल में शिफ्ट कराया गया।बताया जा रहा है कि हादसे में सबसे ज्यादा नुकसान बस के आगे के हिस्से को पहुंचा है। क्रेन बुला कर उसके द्वारा बस को उठाया गया। बता दें कि यह बस  दुर्घटना  बुधवार देर रात तिर्वा कोतवाली ऐरिया में स्थित फगुहा भट्ठे के आसपास हुई है। और बस दुर्घटना के पीछे का कारण तेज रफ्तार को बताया जा रहा है।  Read More

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट की तस्वीर, लोगों ने लिए मजे..

Image
यह  तस्वीर को  डोनाल्ड ट्रंप ने करीब  12  घंटे पहले ही पोस्ट किया था। सोशल मीडिया पर एक बार फिर अमेरिका  के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हो रहे हैं ट्रोल। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने खुद के ट्विटर हैंडल से एक तस्वार को शेयर किया। जिसमें हॉलीवुड की फिल्म  ‘ रॉकी ’  के  बॉक्सर रॉकी बाल्बोआ  की तस्वीर पर ट्रंप ने अपना चेहरा लगाया है।  यह  फिल्म  एक्टर सिल्वेस्टर स्टेलोन के  कैरेक्टर   की है, जिस पर  ट्रंप ने अपना चहरा  फोटोशॉप किया है और फोटोशॉप की गई इस तस्वीर को ट्वीट कर ट्रंप ने कोई कैप्शन नहीं लिखा है। लोगों ने किया नापसंद अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कि  ट्वीट की  गई तस्वीर पर करीब 1 लाख और 57 k  बार से ज़यादा बार रिट्वीट किया जा चुका है। यह  तस्वीर को  डोनाल्ड ट्रंप ने करीब  12  घंटे पहले ही पोस्ट किया था। इतने कम समय में कई लाख लोगों ने इस पर अपने विचार भी पेश करें हैं। कमेंट्स में ज़्यातर लोगों ने ट्रंप का मज़ाक ही बनाया है।  Read More