हैदराबाद में महिला की अधजली लाश मिलने से मचा हड़कंप

सोशल मीडिया पर भी दोषियों को सजा दिलाने के लिए लागातार मुहिम चलाई जा रही है। जिसे लेकर #RIPPriyankaReddy ट्रेंडिंग में चल रहा है।

हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। हैदराबाद-बेंगलुरु हाइवे के पास महिला की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। दरअसल एक 27 साल की महिला प्रियंका रेड्डी जो कि एक सरकारी अस्पताल में डाक्टर थी उनका रेप कर हत्या कर दी गई और हैवानियत की हद तो तब पार हो गई जब उनकी लाश को अधजली हालत में हाइवे के पास बेरहमी से फैंक दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक महिला डॉक्टर करीब रात 10 बजे अपने घर जा रही थी। जिस दौरान बीच रास्ते में उनकी गाड़ी खराब हो गई और पुलिस को शक है कि इस बीच मौके फायदा उठा कर महिला साथ रेप कर हत्या कर दी गई।
हैदराबाद में महिला की अधजली लाश मिलने से मचा हड़कंप
बता दें कि सूचना मिलते ही हैदराबाद पुलिस ने जाँच पड़ताल कर दो लोगों शक के दायरे में चलते कस्टडी में लिया है। उनसे सवाल जवाब किये जा रहे है। बता दें कि गुरुवार सुबह फ्लाईओवर के पास से गुजरते एक शख्स ने अधजली लाश को देखा जिसके बाद पुलिस को इत्तला कर बुलाया गया। जिसके बाद पुलिस को पता चला कि महिला की लापता होने की रिपोर्ट पहले ही दर्ज हो रखी है। बता दें कि ये खबर फैलते ही हैदराबाद में इसका जमकर विरोध हो रहा है और कैंडल मार्च निकाला जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी दोषियों को सजा दिलाने के लिए लागातार मुहिम चलाई जा रही है। जिसे लेकर #RIPPriyankaReddy ट्रेंडिंग में चल रहा है।  Read More

Comments

Popular posts from this blog

विश्व कप 2019: पाकिस्तानी फैन के इस ट्विट का अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने किया सपोर्ट

अपने बेटे को सीएम बनता देख शिबू सोरेन ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा…

अगले दो दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, दिल्ली में रेड अलर्ट जारी