बीजेपी और शिवसेना का 30 साल पुराना गठबंधन टूटा!
केंद्रीय मंत्री एवं शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने अपने इस्तीफे का एलान कर दिया है। महाराष्ट्र में चुनावी नतीजों के बाद से ही बीजेपी और शिवसेना के बीच लगातार खींचतान चल रही है। इसी के बीच अब बीजेपी को शिवसेना ने एक बड़ा झटका दे दिया है। बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन टूटने की कगार पर है। महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक लगातार जारी है। जानिए क्या होगा जब बीजेपी और शिवसेना का टूटेगा गठबंधन आपको बता दें, केंद्रीय मंत्री एवं शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने अपने इस्तीफे का एलान कर दिया है। अरविंद सावंत ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले सत्ता के बंटवारे का फॉर्मूला तैयार किया गया था। शिवसेना और बीजेपी दोनों राजी थे। अब इस फॉर्मूले को नकारना शिवसेना के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है। महाराष्ट्र में बीजेपी ने झूठ का माहौल बना रखा है। शिवसेना हमेशा सच्चाई के लिए खड़ी रही है। ऐसे में इतने झूठे माहौल में दिल्ली सरकार में क्यों रहें? और इसीलिए मैं केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। शिवसेना नेता अरविंद सावंत ने ट्वीट कर इस्तीफे का ऐलान करते हुए सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्र...