राहुल गांधी ने माफी मांगने से किया इंकार, प्रज्ञा ठाकुर को बताया था आतंकवादी

प्रज्ञा सिंह ठाकुर मध्यप्रदेश के भोपाल सीहोर लोकसभा क्षेत्र की सांसद हैं। प्रज्ञा सिंह को सन् 2008 में मालेगाव में हुए बम विस्फोट में आरोपी बनाया गया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को’ आतंकवादी कहा था। और वो अपनी इस टिप्पणी पर अब भी कायम है। राहुल गांधी ने प्रज्ञा ठाकुर से माफ़ी मांगने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा की गोडसे भी हिंसा का प्रयोग करता था और प्रज्ञा भी हिंसा का प्रयोग करती है।
Related image
आपको बता दें, प्रज्ञा सिंह ठाकुर मध्यप्रदेश के भोपाल सीहोर लोकसभा क्षेत्र की सांसद हैं। और उन्हें आतंकी हमलों के लिए गिरफ्तारी का भी सामना करना पड़ा था। उन्हें सन् 2008 में मालेगाव में हुए बम विस्फोट में आरोपी बनाया गया था। राहुल गाँधी ने ट्वीट किया था, ‘आतंकवादी प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त बताया। यह भारत के संसद के इतिहास का एक दुखद दिन है।  राहुल गाँधी के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उनके खिलाफ मोर्चा रखा है। हालांकि प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में की गई अपनी विवादित टिप्पणी के लिए शुक्रवार को सदन में माफ़ी मांग ली थी। और खुद को आतंकी बताये जाने को महिलाओं का सन्यासियों का अपमान बताया था।   Read More

Comments

Popular posts from this blog

Weather Update: कंपकपाती नज़र आई दिल्ली-NCR

विश्व कप 2019: पाकिस्तानी फैन के इस ट्विट का अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने किया सपोर्ट

राष्ट्रीय गणित दिवस: जाने आज के दिन क्या हुआ था खास..