आज ही के दिन इंदिरा गांधी ने पाक को दिया था सबसे बड़ा घाव
वे एक मात्र ऐसी शक्तिशाली प्रधानमंत्री थीं, जिन्होंने पाकिस्तान को एक ऐसा घाव दिया था जिससे वे कभी उभर नहीं पाया। इंदिरा गांधी भारत की आयरन लेडी के नाम से जानी जाती है। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री रहते हुए कई उपलब्धियां हासिल की है। वे एक मात्र ऐसी शक्तिशाली प्रधानमंत्री थीं, जिन्होंने पाकिस्तान को एक ऐसा घाव दिया था जिससे वे कभी उभर नहीं पाया। पाकिस्तान को आज तक का सबसे बड़ा झटका देने वाली पीएम इंदिरा गांधी द्वारा वर्ष 1971 में दिये गये आदेश पर ही भारतीय फौजों ने 3 दिसंबर को पूर्वी पाकिस्तान में घुस कर उसे नया बांग्लादेश देश में तब्दील कर दिया था। जल्लाद कैसे देते हैं फांसी, कितना अहम होता है फांसी का फंदा, जानें बता दें कि इंदिरा गांधी ने जब यह फैसला लिया उस समय अमेरिका काफी दबाव बना रहा था कि भारत किसी भी कीमत पर पूर्वी पाकिस्तान में कोई एक्शन ना ले। साथ ही अमेरिका द्वारा यह चेतावनी भी दी गई कि अगर भारत कोई कदम उठाता है। तो वो भारत के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए अपना सातवां बेडा हिंद महासागर में भेज देगा। लेकिन इंदिरा अपनी बात पर अड़ी रही और इस धमकी के बाद भी व...