फिर शुरू मामला, अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद पर पुनर्विचार याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई…
पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में दिसंबर के पहले हफ्ते में सुनवाई की जाएगी।
सदियों से चले आ रहे बाबरी मस्जिद और राम जन्मभूमि विवाद पर आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। 9 नवंबर 2019 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने सबसे पहले निर्मोही अखाड़ा के दावे को खारिज किया और मुस्लिम पक्ष को कहा कि वह अपना दावा साबित नहीं कर पाए। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने विवादित जमीन को रामलला के हाथ में दे दिया। साथ ही मुस्लिमों के बाबरी मस्जिद के लिए अयोध्या में ही कहीं 5 एकड़ जमीन देने की भी बात कही। मुस्लिम पक्षकारों को सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला समझ से परे लगा इसलिए उन्होंने पुनर्विचार याचिका दायर कर दी।

जानकारी के लिए बता दें कि अयोध्या मामला सदियों पुराना चला आ रहा है। चुनाव के समय कई राजनीतिक पार्टियां वोट लेने के लिए यह दावा करते हैं कि चुनाव जीतने के बाद वह यहां पर भव्य राम मंदिर बनवाएंगे। लेकिन चुनाव के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां गायब हो जाती है। मुस्लिम पक्षकार सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सम्मान तो जरूर कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने पुनर्विचार याचिका दायर कर दी है और वह इस फैसले से संतुष्ट दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। Read More
Comments
Post a Comment