उद्धव ठाकरे की शपथ ग्रहण समारोह में ये बीजेपी नेता हुए शामिल…

उद्धव ठाकरे की शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए।

कई दिनों से चली आ रही खींचातान आखिरकार अब खत्म हो गई है। अब उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उद्धव ठाकरे के साथ ही मंत्री पद के लिए शिवसेना की तरफ से एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं दूसरी तरफ एनसीपी के कुछ नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि यहां पर सिर्फ एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस के या दूसरी पार्टियों के नेता ही शामिल हुए यहां पर भारतीय जनता पार्टी के नेता भी शामिल हुए थे।
उद्धव ठाकरे की शपथ ग्रहण समारोह में ये बीजेपी नेता हुए शामिल...
जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा में हाल ही में चुनाव संपन्न हुए और उनके नतीजे भी आ गए थे। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ज्यादा सीटेंनहीं निकाल पाई जिसकी वजह से यह लग रहा था कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी मुश्किल ही सरकार बना पाएगी। लेकिन दुष्यंत चौटाला की मदद से भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में अपनी सरकार बना ली। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी पार्टी शिवसेना ने इतनी सीटें आराम से निकाल ली थी कि वह अपनी सरकार बना सके लेकिन शिवसेना की बढ़ती मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पीछे हटना ही बेहतर समझा।  Read More

Comments

Popular posts from this blog

विश्व कप 2019: पाकिस्तानी फैन के इस ट्विट का अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने किया सपोर्ट

अपने बेटे को सीएम बनता देख शिबू सोरेन ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा…

अगले दो दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, दिल्ली में रेड अलर्ट जारी