मंजिल तक पहुंचने से पहले ही 20 लाख की प्याज हुई गायब, जानिए क्या है पूरा मामला

ट्रक ड्राइवर प्याज से भरा ट्रक लेकर नासिक से निकला तो जरूर था, मगर गोरखपुर पहुंचा नहीं।

प्याज की आसमान को छूती कीमत के बीच प्याज चोरी होने की कई शिकायतें सामने आ रही है। हाल ही में नासिक के एक प्याज व्यापारी ने शिवपुरी के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है कि उसके 20 लाख के प्याज चोरी हो गए हैं। उस प्याज व्यापारी का शक ट्रक ड्राइवर पर है। क्योंकि प्याज गायब होने के साथ-साथ ट्रक ड्राइवर भी लापता है।

कहां गायब हुआ 20 लाख का प्याज

ONION TRUCK

नासिक प्याज उत्पादन और प्याज निर्यात करने का एक बड़ा केंद्र है। नासिक में व्यापारी प्रेमचंद शुक्ला का प्याज का कारोबार है। गोरखपुर प्याज निर्यात करने के लिए नासिक से शिवपुरी का एक ट्रक तैयार किया था। लगभग 40 टन प्याज भरकर गोरखपुर के लिए निर्यात कर दिया था। ट्रक ड्राइवर प्याज से भरा ट्रक लेकर नासिक से निकला तो जरूर था, मगर गोरखपुर पहुंचा नहीं। आपको बता दें, ट्रक का नंबर-MP 09 HH 8318 है।  Read  More

Comments

Popular posts from this blog

विश्व कप 2019: पाकिस्तानी फैन के इस ट्विट का अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने किया सपोर्ट

अपने बेटे को सीएम बनता देख शिबू सोरेन ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा…

अगले दो दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, दिल्ली में रेड अलर्ट जारी