Posts

Showing posts with the label breaking News

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने दिल्ली पुलिस को बताया ‘बेबस’

Image
अक्सर अपने बयान को लेकर विवादों में रहने वाले करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू एक बार फिर ऐसा बयान दे बैठे है। अक्सर अपने बयान को लेकर विवादों में रहने वाले करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू एक बार फिर ऐसा बयान दे बैठे है जिसे लेकर वो विवादों में घिर गए हैं। बता दें कि, सूरजपाल अम्मू गुरूग्राम में करणी सेना के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां उन्होंने विवादित बायन देते हुए दिल्ली पुलिस को बेबस कह डाला। बता दें, गुरूग्राम के एमजी रोड़ स्थित बैंकेट हाल में करणी सेना ने अपना स्थापना दिवस मनाया। इस खास मौके पर देश भर से करणी सेना के कार्यकर्ता शामिल हुए साथ ही कई राज्यों में करणी सेना का गठन भी किया गया। इसी दौरान सूरजपाल अम्मू ने विवादित बयान दिया, उन्होंने कहा कि 25 करोड़ मुस्लमान भारत के हिंदूओं को कमजोर नहीं समझे, यदि कोई भी हिंदूओं को कमजोर समझकर गाली देगा तो उसका करणी सेना के कार्यकर्ता जबड़ा तौड़ देंगे, वहीं उन्होंने कहा कि नाथूराम गौडसे के वो सिद्धान्तों पर नहीं चलते लेकिन फिर भी आज का दिन मर्दों का दिन है। पुलिस को कहा बेबस इतना ही नहीं...

इन आसान तरीकों से करें दो हजार के ‘नकली-असली’ नोटों की पहचान

Image
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को रात 8 बजे नोटबंदी का ऐलान कर उन सभी लोगों को झटका दिया था, जो नकली नोटों का कारोबार चलाते हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को रात 8 बजे नोटबंदी का ऐलान कर उन सभी लोगों को झटका दिया था, जो नकली नोटों का कारोबार चलाते हैं साथ ही काला धन की कमाई भी करते हैं। वहीं पीएम मोदी के इस फैसले के बाद कई ऐसे मामले भी सामने आए, जिसे देखकर लगा मानों पीएम नरेंद्र मोदी का फैसला सही था। कई जगहों से नकली नोटों को आग के हवाले किए जाने की तस्वीर सामने आई, तो कई जगहों पर नकली नोटों से भरे बोरे भी पड़े दिखाई दिए। लेकिन अब लगता है कि सरकार का ये फैसले का जादू नकली नोट का धंधा करने वाले कोरोबारियों के आगे फीका पड़ गया है। जी हां, ये हम नहीं बल्कि सामने आ रही खबर को देखकर लगता है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो से मिले आंकड़ों की मानें, तो जब्त नकली नोटों में दो हजार की ज्यादातक हिस्सेदारी गुजरात से हैं। साल 2018 में गुजरात से 6.93 करोड़ कीमत के दो हजार के नकली नोट मिले थे, जबकि तमिलनाडु से 2.8 करोड़, पश्चिम बंगाल से 3.5 करोड़ और उत्तर ...

दो साल की बच्ची से रेप के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई ये सजा

Image
14 अक्टूबर की मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था बरेली में पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने दो साल की मासूम बच्ची से रेप के मामले को गंभीरता से लेते हुए 14 दिनों में ही आरोपी को सजा सुना दी गई। आपको बता दें, 14 दिनों कार्यदिवस में दो साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा सुनाई गई। और साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। बेरहमी से मासूम बच्ची को पीट रही थी मां, बाप बना रहा था वीडियो, गिरफ्तार विशेष न्यायधीश पाक्सो एक्ट सुनील कुमार यादव ने लगातार सुनवाई करते हुए ये सजा सुनाई है। आपको बता दें, मामले की विवेचना थाने के  प्रभारी बच्चू सिंह  ने की। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्य और गवाहों के आधार पर महज 6 दिन के भीतर ही 19 अक्टूबर को अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई। बरेली में ये अपनी तरह का पहला फैसला है जिसमे 14 अक्तूवर को घटना हुई और 16 नवम्बर को कोर्ट ने सुनवाई पूरी करते हुए सजा सुनाई। Read More

IPL 2020 में शाहरुख खान ने इस ओपनर को खरीदने की इच्छा जताई…

Image
IPL 2020 के लिए खिलाड़ियों की अदला बदली समाप्त हो चुकी है। कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल की एक बेहतरीन टीम है। जिसके मालिक शाहरुख खान है। IPL 2020 के लिए खिलाड़ियों की अदला बदली समाप्त हो चुकी है। सभी टीम अपने अनुसार खिलाड़ियों को रिटेन कर चुकी है। जैसे-जैसे IPL 2020 का समय करीब आता जा रहा है। वैसे-वैसे सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम को मजबूत करने में लगी हुई हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि 15 दिसंबर 2019 में खिलाड़ियों की मंडी सजेगी जिसमें हर टीम अपने मनपसंद खिलाड़ी को लेना चाहेगी। आईसीसी ने लगाया बैन तो क्रिकेटर ने चुना हज का रास्ता, जाने पूरा किस्सा.. कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल की एक बेहतरीन टीम है। जिसके मालिक शाहरुख खान है। हाल ही में शाहरुख खान ने एक खिलाड़ी को खरीदने की इच्छा जाहिर की है। बता दें कि IPL 2019 में रोबिन उथप्पा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बिल्कुल अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। इसलिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने उथप्पा को बाहर का रास्ता दिखाने का पूरा मन बना लिया है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस ने शानदार बल्लेबाज युवराज सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जो युवर...

यूपी में दरोगा ने खाकी को फिर किया शर्मसार…

Image
यूपी में लगातार दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है। वहीं दलितों पर अत्याचार भी होते दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश में हिंसा की घटनाओं में रोक लगाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। आलम ये है कि जनता के रक्षक ही आम जनता का उत्पीड़न कर रहे है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पर नकेल कसने का काम भी कर रहे है। लेकिन ये पुलिस है की मानती ही नहीं। यूपी में लगातार दलितों का  उत्पीड़न  किया जा रहा है। वहीं दलितों पर अत्याचार भी होते दिखाई दे रहा है। लेकिन प्रशासन द्वारा दलितों पर अत्याचार करने वाले लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके वजह से दलित घटनाओं का शिकार होते जा रहे हैं। अब थक हारकर दलितों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया हैं। आज यहां इसकी मिसाल भी देखने को मिली है। यही नहीं अकेले इटावा में 7  दिनों में दलितों पर तीन हमले हो चुके हैं। मदरसों का खुद निरक्षण करेंगे जिलाधिकारी, जानिए क्यों आपको बता दें कि इटावा जनपद के इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रीतोर में रहने वाले अरविंद कुमार ने आरोप लगाया है कि मेरे साथ दबंगों ने बीच चौराहे पर मारपीट की और ...

17 नवंबर को रिटायर होंगे चीफ जस्टिस रंजन गोगोई

Image
जस्टिस रंजन गोगोई ने अपने कार्यकाल में कई अहम फैसले दिए हैं जिसमें सबसे अहम फैसला अयोध्या मामला है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई का कार्यकाल 17 नवंबर को समाप्त हो रहा है। 1978 में गुवाहाटी हाईकोर्ट से वकालत की शुरुआत करने वाले जस्टिस रंजन गोगोई ने अपने कार्यकाल में कई अहम  फैसले  दिए हैं जिसमें सबसे अहम फैसला अयोध्या मामला है। जस्टिस रंजन गोगोई ने सालों से चले आ रहे अयोध्या विवाद का पटाक्षेप किया। बतौर चीफ जस्टिस गोगोई करीब साढ़े 13 महीने इस पद पर रहे। वहीं आपको बताते चलें जस्टिस रंजन गोगोई के बाद जस्टिस शरद अरविंद बोबडे देश के 47वें प्रधान न्यायाधीश का पदभार ग्रहण करेंगे। जस्टिस रंजन गोगोई ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण फैसले सुनाए। जिसके लिए देश उनके कार्यकाल को सदैव याद रखेगा। आइए अब आपको चीफ जस्टिस रंजन गोगोई सेसंबंधितजानकारियों से रूबरू कराते हैं। जस्टिस रंजन गोगोई ने अपने करियर की शुरुआत 1978 में  गुवाहाटी हाईकोर्ट  में एक वकील के रूप में की थी। 28 फरवरी 2001 को उन्‍हें गुवाहाटी हाईकोर्ट में न्यायाधीश बनाया गया था। इसके बाद 12 फरवरी 2011 को उन्हें पंजाब और...

क्या खत्म होगा महाराष्ट्र में सरकार बनाने का सस्पेंस?

Image
सरकार बनाने की कोशिशों के बीच शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के नेताओं ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात का समय मांगा है। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म होता नजर आ रहा है। दरअसल सरकार बनाने की तमाम कोशिशों के बीच शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के नेताओं ने कल यानि शनिवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात का समय मांगा है। वहीं जैसा कि पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम पर तंज कसते हुए बयान दिया था कि। यूपी में योगी सरकार का बड़ा ऐलान अब होगी नसबंदी, जानिए पूरा मामला… बीजेपी के बिना कोई भी सरकार 5 साल तक चल नहीं पाएगी। तो वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो भी  सरकार  बनेगी वो पांच साल तक चलेगी। वहीं अगर बात की जाए कल राज्यपाल से तीनों दलों की मुलाकात की तो खबरों के मुताबिक माना जा रहा है कि किसानों के मसले को लेकर तीनों दल राज्यपाल से मुलाकात करेंगे लेकिन महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर जो गहमागहमी मची है। Read More

नोएडाः नौकरी के नाम पर लड़की से गैंगरेप

Image
सरकार चाहें कितने भी प्रयास कर ले लेकिन दरिंदों के चंगुल से बेटियों को बचा पाना बड़ी चुनौती बन गई है। उत्तर प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के तमाम दावे तो किए जाते हैं लेकिन बेटियों के साथ होने वाली हैवानियत उन दावों की सच्चाई बयां कर देती है।  सरकार  चाहें कितने भी प्रयास कर ले लेकिन दरिंदों के चंगुल से बेटियों को बचा पाना बड़ी चुनौती बन गई है। नोएडा में एक लड़की के साथ नौकरी के नाम पर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पूरा मामला आपको बताते चलें दरअसल लड़की के दोस्त ने उसे नौकरी के लिए बहला फुसलाकर पार्क में बुलाया। हरियाणा में अपराधियों के हौसले बुलंद, बुजुर्ग महिला की ऐसे की हत्या   जब लड़की बुधवार रात को फेज थ्री इलाके में एफएनजी के पास पार्क में पहुंची तो। वहां पर मौजूद 6 लोगों ने पहले उसके दोस्त को मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। वहीं पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर  चार आरोपियों  को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपियों की तलाश की जारी है। रेप की बढ़ती घटनाओं ने प्रशासन ...

बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे को आज के दिन ही दी गई थी फांसी

Image
नाथूराम बापू की हत्या में अकेले नहीं थे। उनके साथ कई और लोग भी थे। राष्ट्रपिता  महात्मा गांधी  के हत्यारे नाथूराम गोडसे को आज के दिन 1949 में फांसी दी गई थी। नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी जी को 30 जनवरी 1948 को गोली मारकर हत्या की थी। उनको मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया था, जिसके बाद नाथूराम को पुलिस के हवाले किया गया था। नाथूराम के अन्य साथियों को भी पकड़ा गया सभी पर केस चला और कुछ बरी हो गए। जो इस साजिश में शामिल पाए गए उनको फांसी की सजा सुना दी गई। नाथूराम को बापू की हत्या के आरोप में 15 नवंबर 1949 को अंबाला के जेल में फांसी पर लटका दिया गया था। भीड़ के बीच में छिपकर मारी थी गोली नाथूराम के नाम से लगता है कि कोई हिम्मत और दबंग वाले इंसान रहे होंगे मगर सच्चाई कुछ अलग ही थी। गोडसे का बचपन एक अंधविश्वास में गुजरा था। कम ही लोगों को मालूम होगा  कि इस अंधविश्वास के कारण नाथूराम को बचपन में काफी वक्त तक लड़कियों की तरह बिताना पड़ा था। Read More

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई का SC में आज आखिरी दिन

Image
गोगोई के बाद जस्टिस शरद अरविंद बोबड़े देश के 47वें चीफ जस्टिस होंगे। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई  17 नवंबर  को रिटायर होने वाले हैं। आपको बता दें कि चीफ जस्टिस गोगोई के कामकाज का आज आखरी दिन है क्योंकि फिर शनिवार और रविवार है। जस्टिस गोगोई का सफर चीफ जस्टिस के रूप में साढ़े 13 महीने तक का रहा। इस दौरान उन्होंनें कुल 47 फैसले सुनाए हैं। जिनमें से कुछ ऐतिहासिक फैसले भी मौजूद हैं। गोगोई के बाद जस्टिस शरद अरविंद बोबड़े देश के 47वें चीफ जस्टिस होंगे। चीफ जस्टिस गोगोई के बारे में कुछ बातें 2001 में बने थे हाई कोर्ट में जज  :- जस्टिस रंजन गोगोई ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1978 में गुवाहाटी हाई कोर्ट में एक वकील के तौर पर की थी। 28 फरवरी 2001 को उन्‍हें गुवाहाटी हाई कोर्ट में जज बनाया गया था। चीफ जस्टिस बन्ने के लिए  10 साल का सफर किया तय  :- 12 फरवरी 2011 को उन्हें पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का चीफ जस्टिस बनाया गया। वह इस पद पर एक साल तक रहे और फिर अप्रैल 2012 में उन्हें SC में लाया गया। Read More

सांभर झील में बड़ी मात्रा में पक्षियों की मौत का असली कारण आया सामने..

Image
राजस्थान के हाईकोर्ट द्वारा इस मामले पर एक्शन लेने का बाद पशुपालन विभाग, वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने पक्षी विशेषज्ञों के साथ झील का अच्छे से मुआयना किया है। राजस्थान के जयपुर इलाके के करीब स्थित लवण जल की  सांभर झील  में बड़ी मात्रा में पक्षियों की मौत का सिलसिला लगातार देखने को मिल रहा है। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि बर्ड फ्लू फैलने के कारण पक्षियों की मौत हो रही है। लेकिन गुरुवार को विशेषज्ञों द्वारा पूरी तरीके से झील की जांच करने के बाद अब इसका कारण एवियन बोटुलिज़्म नामक बीमारी को बताया जा रहा है। जो कि मेगट्स नाम के कीड़े से फैलने के कारण होती है। Odd-Even का आज आखिरी दिन, सरकार बढ़ा सकती है समय साथ ही राजस्थान के हाईकोर्ट द्वारा इस मामले पर एक्शन लेने का बाद पशुपालन विभाग, वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने  पक्षी विशेषज्ञों  के साथ झील का अच्छे से मुआयना किया है। वहीं मामले की गहराई को समझते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी गुरुवार को एक बैठक की। जिसमें पक्षियो के मौत का कारण और बचाव के तरीकों पर चर्चा की गई। मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में 15 ...

अनु मलिक ने अपने ऊपर लगे #MeToo आरोपों को लेकर कही ये बड़ी बात

Image
अनु मलिक ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टेटमेंट जारी कर पोस्ट किया है। फिल्मी दुनिया के जाने-माने सिंगर और कंपोजर अनु मलिक अपने एक ट्वीट से चर्चा में आ गए है। जी हां, लंबे समय के बाद बॉलीवुड सिंगर अनु मलिक ने अपने ऊपर लगे  मीटू  आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। Odd-Even का आज आखिरी दिन, सरकार बढ़ा सकती है समय बता दें कि पिछले साल कई महिलाओं ने अनु मलिक पर #MeToo मूवमेंट के तहत यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसकी वजह से उनको टीवी के मशहूर सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। लेकिन अनु मलिक एक साल से इस मामले पर चुप थे और अब जाकर उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। अनु मलिक ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टेटमेंट जारी कर पोस्ट किया है। Read More

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बाला’ ने 6 दिन में कमाएं इतने करोड़ रुपए

Image
फिल्म की बॉक्स ऑफिस की कमाई देख इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो दिन दूर नहीं है जब फिल्म 100 करोड़ का आकड़ा पार कर लेगी। आयुष्मान खुराना  की फिल्म ‘बाला’ की बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई जारी है। हालांकि इस बुधवार को आयुष्मान खुराना और  यामी गौतम की फिल्म ‘बाला’ की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। फिर भी आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और यामी गौतम की फिल्म ने 6 दिनों के अंदर बॉक्स ऑफिस पर 66 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है, और इसके साथ ही फिल्म को लेकर अच्छे रिव्यू भी मिले रहे हैं। वहीं, फिल्म ने 5 दिनों में 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है। अनु मलिक ने अपने ऊपर लगे #MeToo आरोपों को लेकर कही… इस हिसाब से देखा जाए तो आज 7वें दिन आयुष्मान खुराना कि फिल्म ‘बाला’ नें 70 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस की कमाई देख इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो दिन दूर नहीं है जब फिल्म 100 करोड़ का आकड़ा पार कर लेगी। ऐसा बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट 25 करोड़ ...

UNESCO को बनाया हथियार, तो भारत ने लगाई पाक की क्लास

Image
भारत ने कहा है, आर्थिक समस्या से जूझ रहे इस देश के आतंकवाद तो खून में ही बसा हुआ है। पाकिस्तान अपनी हरकतों से कभी बाज आने वाला नहीं है। एक बार फिर अपने नापाक इरादों को साफ करते हुए बुधवार को पाकिस्तान के संघीय मंत्री  शफकत महमूद  द्वारा यूनेस्को में कश्मीर का मसला उठाया गया। जिस पर भारत ने पाक की क्लास लगा दी। भारत ने कहा है, आर्थिक समस्या से जूझ रहे इस देश के आतंकवाद तो खून में ही बसा हुआ है। प्रसिद्ध लेखक आतिश अली तासीर के समर्थन में कई बड़े लेखकों ने उठाई आवाज यूनेस्को की पेरिस में हुई जनरल कॉन्फ्रेंस में भारतीय डेलीगेशन की डोर संभाल रही अनन्या अग्रवाल ने बातचीत के दौरान कहा,   टेरर फंडिंग  करने वाला देश पाकिस्तान के ये कर्मों का ही नतीजा है कि आज के समय में उसकी अर्थव्यवस्था इतनी कमजोर है। हम पाक द्वारा कश्मीर मुद्दे पर यूनेस्को को हथियार बना कर भारत के खिलाफ प्रयोग करने की बेतुकी हरकत की कड़ी निंदा करते हैं। Read More

हरियाणा में अपराधियों के हौसले बुलंद, बुजुर्ग महिला की ऐसे की हत्या

Image
हत्या के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने फिलहाल शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा है। नई दिल्ली :  रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाना अंतर्गत मोरौना गांव में 65 वर्षीय एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम सिद्धनाथ मिश्र था। हत्या के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने फिलहाल शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा है। मृतक के भतीजा रवि तिवारी घटना के बारे में कुछ खास नहीं बता पा रहे हैं। पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या वही मिली जानकारी के अनुसार मृतक सिद्धनाथ मिश्र का अपने पुत्र से जमीन का झगड़ा चल रहा था। इस संबंध में सिद्धनाथ मिश्र ने पुलिस को अपने पुत्र से जान का खतरा भी बताया था। आज जब घर में ही सिद्धनाथ मिश्र का शव बरामद हुआ तथा उनके सिर में दो गोली लगी हुई पाई गई, तो सनसनी फैल गई। Read More

दीपक चाहर के लगातार दो हैट्रिक के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि आईपीएल के….

Image
बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी T20 मैच में हैट्रिक लेने के बाद दीपक चाहर ने एक और हैट्रिक ले ली है। दीपक चाहर की गेंदबाजी देखते हुए लग रहा है कि भारत को एक और शानदार गेंदबाज मिल गया है। 48 घंटे के अंदर ही दीपक चाहर ने एक और हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी T20 मैच में हैट्रिक लेने के बाद दीपक चाहर ने एक और हैट्रिक ले ली है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राजस्थान की ओर से विदर्भ के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 6 गेंदों पर 4 विकेट ले लिए। दीपक चाहर की खतरनाक गेंदबाजी के कारण विदर्भ की टीम निर्धारित 13 ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ 99 रन ही बना सकी। जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने 3 ओवरों में 18 रन देकर चार विकेट चटकाए। ऐसा होता देख कर लग रहा है कि भारतीय टीम को जसप्रीत बुमराह, भुनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी के बाद एक और शानदार गेंदबाज मिल गया है। एक समय हुआ करता था जब भारत के पास बल्लेबाज तो बहुत हुआ करते थे। लेकिन गेंदबाजों की कमी हमेशा रहा करती थी, लेकिन वर्तमान समय में भारतीय टीम के पास एक से बढ़कर एक शानदार गेंदबाज मौजूद हैं। Read More

अयोध्या फैसले पर पाकिस्तान की तरफ से आया बड़ा बयान, कहा बाबरी मस्जिद…

Image
सदियों से चले आ रहे अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवंबर 2019 को अपना फैसला सुनाया। सदियों से चले आ रहे बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि विवाद पर आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। बाबरी मस्जिद पक्षकार और राम मंदिर पक्षकार दोनों ही समर्थकों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान किया है। 3 दिनों तक देश में धारा 144 लगाई गई ताकि कहीं दंगा होने पर उस पर काबू पा लिया जाए। लेकिन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इतनी बेहतर तरीके से सम्मान किया कि पूरे देश में कहीं छोटी सी झड़प भी नहीं हुई है। लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा और लगातार कोई ना कोई बयान दिए जा रहा है। अयोध्या फैसले पर मुस्लिम धर्मगुरु इकबाल अंसारी ने केंद्र सरकार के सामने रखी ये मांग… जानकारी के लिए बता दें कि सदियों से चले आ रहे इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवंबर 2019 को अपना फैसला सुना दिया। सुप्रीम कोर्ट ने सबसे पहले  निर्मोही अखाड़ा  और शिया वक्फ बोर्ड के दावों को खारिज कर दिया। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सुन्नी वक्फ बोर्ड अपने दावे को पेश करने में नाकाम रहा। सुप्रीम को...

सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले पर मोदी सरकार को दी क्लीन चिट

Image
चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस मामले पर फैसला सुनाते हुए याचिकाकर्ताओं के द्वारा सौदे की प्रक्रिया में गड़बड़ी की दलीलें खारिज कर दी हैं। केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले में बड़ी राहत देते हुए क्लीन चिट दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले को लेकर दायर पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज कर दिया है।  चीफ जस्टिस रंजन गोगोई  की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस मामले पर फैसला सुनाते हुए याचिकाकर्ताओं के द्वारा सौदे की प्रक्रिया में गड़बड़ी की दलीलें खारिज कर दी हैं। महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि इस सौदे की जांच के आदेश नहीं दिए जा सकते हैं।  सुप्रीम कोर्ट  ने कहा कि हमें ऐसा नहीं लगता है कि इस मामले में कोई भी FIR दर्ज होनी चाहिए या फिर किसी तरह की जांच करने की जरूरत है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम इस बात को नज़रअंदाज नहीं कर सकते हैं कि अभी भी इस मामले में एक कॉन्ट्रैक्ट चल रहा है। इसके साथ ही सप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार द्वारा हलफनामे में हुई भूल को स्वी...

एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि इस भारतीय गेंदबाज ने पैरों तले से जमीन खिसका दी थी…

Image
एक इंटरव्यू के दौरान एडम गिलक्रिस्ट ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। क्रिकेट को देखने और पसंद करने वाला शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जो पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट को ना जानता हो। उनका  क्रिकेट  करियर बहुत ज्यादा शानदार रहा। दुनिया में मौजूद सभी विकेटकीपर बल्लेबाजों की बात की जाए तो गिलक्रिस्ट का नाम सबसे ऊपर आता हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर के दौरान ऑस्ट्रेलिया टीम को बहुत सारे मैचों में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। एडम गिलक्रिस्ट अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। हाल ही में उन्होंने हरभजन सिंह को लेकर एक बड़ा बयान दिया हैं। भारतीय टीम ने जीती टी-20 सीरीज, ये खिलाड़ी बना ‘मैन ऑफ द सीरीज’ एक इंटरव्यू के दौरान एडम गिलक्रिस्ट ने अपनी पर्सनल और  प्रोफेशनल लाइफ  के बारे में खुलकर बात की। यहां पर उन्होंने अपने खेलने का तरीका बताया और अपने जिंदगी के कठिन दिनों के बारे में बात की। उन्होंने यहां पर यह भी बताया कि वह दुनिया के कौन से गेंदबाज थे हैं जिन्हें खेलने में एडम गिलक्रिस्ट को काफी परेश...

कर्नाटक पर SC का बड़ा फैसला: अयोग्य ठहराए गए बागी विधायक, लेकिन लड़ सकेंगे चुनाव

Image
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए विधानसभा स्पीकर रमेश कुमार द्वारा विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने को सही ठहराया है। कर्नाटक के कांग्रेस और जेडीएसके 17 अयोग्‍य विधायकों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुना दिया।सुप्रीम कोर्टने कर्नाटक के बागी विधायकों पर बड़ा फैसलासुनाते हुए उन्हें भी चुनाव लड़ने की इजाजत दे दी है। सर्वोच्च अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि सभी 17 बागी  विधायक  अयोग्य रहते हुए भी चुनाव लड़ सकेंगे। बता दें किन्यायमूर्ति संजीव खन्ना,न्यायमूर्ति एन. वी. रमण और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की 3 सदस्यीय पीठ ने इन अयोग्य घोषित विधायकों की याचिकाओं पर 25 अक्टूबर को सुनवाई पूरी की थी। पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का पुतला लगाया गया है उसका नाम है ‘’ऑपरेशन स्विफ्ट रिटॉर्ट’। मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, एयर चीफ मार्शल मुजाहिद अनवर खान ने इस हफते पाकिस्तानी वायुसेना के नये सेक्शन का उद्घाटन किया है।विंग कमांडर अभिनंदन के पुतले की लंबाई उनकी तरह ही हैं व उनके जैसे ही मूंछे भी हैं। Read More