बहुमत परीक्षण में सफल रही उद्धव ठाकरे सरकार, बीजेपी ने किया वॉकआउट

देवंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि उन्होंने सविंधान के अंतर्गत शपथ ग्रहण नहीं की थी।

महाराष्ट्र में काफी समय से चली राजनीतिक उठापठक के बाद आखिरकार नई नवेली बनी उद्धव ठाकरे की सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की सरकार ने कुल 169 मतों से बाजी मारी है। और उद्धव सरकार के विपक्ष में एक भी मत नहीं पड़ा हैं। जिसके चलते बीजेपी ने काफी हंगामा खड़ा किया है। और सदन से वॉकआउट कर दिया है। साथ ही देवंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि उन्होंने सविंधान के अंतर्गत शपथ ग्रहण नहीं की थी।
बहुमत परीक्षण में सफल रही उद्धव ठाकरे सरकार
साथ ही उन्होंने कहा कि आज से पहले हमेशा बहुमत परिक्षण से पहले ही नियमित स्पीकर की नियुक्ति कर दी गई है। लेकिन इस बार नियमों के साथ हेर-फेर की गई है। और प्रोटेम स्पीकर चुन कर फ्लोर टेस्ट करवाया गया है। ये सरासर संविधान के नियमों का उल्लंघन है। जो सभा संविधान के मद्देनजर काम नहीं कर सकती है। हम उस सभा का हिस्सा नहीं बन सकते है। ऐसी परिस्थिति में राज्यपाल को यह कार्यवाही रद्द कर देनी चाहिए। हम खुद राज्यपाल को अनियमितता का पत्र सौंपेंगे।  Read More

Comments