इमरान खान की कुर्सी पर मंडरा रहा है खतरा…

पाकिस्तान में महंगाई व बेरोजगारी के कारण इमरान सरकार की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की मुश्किलें खत्म ही नहीं हो रही हैं। पाक में आसमान को छूती महंगाई को कम करने के लिए इमरान सरकार की कई कोशिशों के बाद भी हालत और बिगड़ते जा रहे है। जिसके लिए छात्रों ने इमरान सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन छेड़ दिया है। सरकार अभी तक फजलुर रहमान के संचालन में हुए बड़े आंदोलन से निकल नहीं पाई हैं। जिसके कारण पाकिस्तान की हालत और भी बुरी होती जा रही है।
देशव्यापी आंदोलन PAKISTAN
पाकिस्तान के लगातार खराब हो रहे हालातों को देखते हुए फजलुर रोजाना सरकार को बुरा-भला सुनाते रहते हैं। वे अन्य संगठनों व अन्य विपक्षी पार्टियों के साथ भी संपर्क में हैं और एक बार फिर से बड़े आंदोलन को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। फजलुर रहमान इमरान सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए देशव्यापी धरनों और मार्च के बाद अब आंदेलन के अगले पड़ाव पर जाने का विचार कर रहे है। जिसके लिए इस हफ्ते फजलुर ने सभी दलों का एक सम्मेलन भी बुलाया था।  Read More

Comments

Popular posts from this blog

विश्व कप 2019: पाकिस्तानी फैन के इस ट्विट का अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने किया सपोर्ट

अपने बेटे को सीएम बनता देख शिबू सोरेन ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा…

अगले दो दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, दिल्ली में रेड अलर्ट जारी