हैदराबाद में नहीं थमा दरिंदगी का सिलसिला, एक और महिला का मिला अधजला शव

इस घटना से पूरा हैदराबाद सहम गया है। और इसका जमकर विरोध किया जा रहा है। साथ ही लगातार आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की जा रही है।

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में दरिदंगी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को मिली एक महिला डॉक्टर की अधजली लाश के बाद 24 घंटे के अंदर एक और महिला का अधजला शव बरामद हुआ है। सूत्रों के मुताबिक महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष बतायी जा रही है। ये शव हैदराबाद के शमशाबाद क्षेत्र में बरामद किया गया है। और ये वही क्षेत्र है जहां महिला डॉक्टर का भी शव मिला था।
Image result for हैदराबाद: जिस जगह डॉक्टर को रेप कर जलाया, वहीं मिली एक और महिला की जली लाश

आपको बता दें कि इस घटना को लेकर साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनर ने बताया कि महिला का शव सरकारी अस्पताल में भेजा गया है और रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि पुलिस ने बताया की अभी तक कुछ भी स्पष्ट रूप से कह पाना मुश्किल है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। महिला से जुड़ी कोई भी जानकारी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग पाई है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  Read More

Comments

Popular posts from this blog

Weather Update: कंपकपाती नज़र आई दिल्ली-NCR

विश्व कप 2019: पाकिस्तानी फैन के इस ट्विट का अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने किया सपोर्ट

राष्ट्रीय गणित दिवस: जाने आज के दिन क्या हुआ था खास..