इमरान खान: पाकिस्तान नहीं कर पाएगा तरक्की!
भारत से टमाटर का आयात बंद होने के बाद पाकिस्तान में टमाटर सहित कई चीज़ों का दाम काफी बढ़ गया हैं। पाकिस्तान के प्रधांमंत्री इमरान खान का कहना है कि गरीबी और महंगाई से परेशान है पाकिस्तान की अवाम। मौजूदा हालत को देखते हुए तो यही लगता है, कि आजकल जिस तरह से देश चलाया जा रहा है, पाकिस्तान कभी भी तरक्की नहीं कर पाएगा। पाकिस्तान में टैक्स जमा करना हमेश से एक बड़ी समस्या रही है। उन्होंने देश में कम टैक्स कलेक्शन पर भी चिंता ज़ाहिर की और बताया सरकार की कई कोशिशों के बाद भी अवाम टैक्स चुकाने के लिए आगे नहीं आ रही है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार इमरान खान ने बुधवार को प्रधानमंत्री कार्यालय में घटते टैक्स पर गंभीरता जताते हुए कहा कि टैक्स की आय बढ़ाने के लिए सख्त कदम नहीं उठाए गए तो पाकिस्तान को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही रेवेन्यू अथॉरिटी में बदलाव करने की योजना पर बात की। उन्होंने कहा कि बिना उनसे विचार-विमर्श किये कोई भी एक्शन प्लान लागू नहीं किया जाएगा। Read More