इस बार के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में जानिए क्या रहा खास…
इस साल ब्रिक्स सम्मेलन का विषय ‘अन्वेषी भविष्य के लिए आर्थिक विकास’ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान बुधवार को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात की। और उनके साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तौर-तरीकों को लेकर बातचीत की। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान राष्ट्रपति शी चिनफिंग से कहा कि, ‘मुझे आपसे एक बार फिर मिलने की खुशी है। मुझे याद है हम ब्राजील में ही पहली बार मिले थे। वहीं से हमारी यात्रा शुरू हुई। अनजान लोगों की यात्रा आज एक घनिष्ठ मित्रता में बदल गई है। हम तब से कई मंचों, द्विपक्षीय कार्यक्रमों में मिले हैं। आप मेरे गृह राज्य गए मैं अपने गाँव में ले गया, आप मुझे वुहान में बीजिंग के बाहर लेने आए। यह सब इतनी महत्वपूर्ण बाते है कि पांच सालों के भीतर, इतने भरोसे और मैत्रीपूर्ण संबंध बन गए हैं। दोनों नेताओं के बीच इससे पहले बीते अक्टूबर में भारत में अनौपचारिक बैठक हुई थी। सुप्रीम कोर्ट कल सबरीमाला, राफेल और राहुल पर सुनाएगा फैसला बता दें कि ब्रिक्स संगठन पांच उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं का संक्षिप्त नाम ह...