युवक का जंगल में मिला जला हुआ शव, पूरे इलाके में मचा हड़कंप
पुलिस के अनुसार शव की 35 वर्षीय मुकेश रायकवार निवासी बनगुवां के रुप में शिनाख्त हुई।
यूपी के झांसी बरुआसागर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक का जला हुआ शव मिला। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आपको बता दें, झांसी बरुआसागर थाना क्षेत्र में जंगल में एक युवक का जला हुआ शव मिला। बताया जा रहा है कि मृतक टैक्सी चालक था। पुलिस के अनुसार शव की 35 वर्षीय मुकेश रायकवार निवासी बनगुवां के रुप में शिनाख्त हुई। मृतक के परिजनों की माने तो वह रात के वक्त घर से निकला था और उसके बाद वह लौटकर घर नहीं आया। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। Read More
Comments
Post a Comment