बीजेपी ने नहीं मानी हार, स्पीकर पद पर उतारा उम्मीदवार

उद्धव ठाकरे की सरकार का आज यानि शनिवार को फ्लोर टेस्ट होने वाला है। ये फ्लोर टेस्ट दोपहर 2 बजे होगा।

महाराष्ट्र में बनी नई नवेली उद्धव ठाकरे की सरकार का आज यानि शनिवार को फ्लोर टेस्ट होने वाला है। ये फ्लोर टेस्ट दोपहर 2 बजे होगा। जिसके लिए ठाकरे सरकार को 145 विधायकों को बहुमत साबित करना होगा। वहीं शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी की बनी गठबंधन सरकार में उप-मुख्यमंत्री और स्पीकर पद को लेकर चल रहा विवाद अब खत्म होता नजर आ रहा है। काफी खींचातान के बाद अब स्पीकर का पद कांग्रेस की झोली में आ गया है। हालांकि कांग्रेस चाहती थी कि उसे डीप्टी सीएम का पद मिले। लेकिन अब खबरे आ रही है की कांग्रेसी नेता नाना पटोले का नाम स्पीकर पद के उम्मीदवार के लिए नियुक्त किया गया है।
बीजेपी ने नहीं मानी हार
मिली जानकारी के मुताबिक इससे पहले काग्रेंस के ही वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने स्पीकर पद का उम्मीदवार बनने से इंकार कर दिया था। वहीं बीजेपी ने भी अभी हार नहीं मानी है। पटोले को टक्कर देने के लिए अपने उम्मीदवार के रुप में किसन कथोरे को खड़ा कर दिया है। जिन्होनें राजनीति में कदम एनीसीपी में शामिल हो कर रखा था। हालांकि वे बाद में बीजेपी में शामिल हो गए थे।  Read More

Comments

Popular posts from this blog

Weather Update: कंपकपाती नज़र आई दिल्ली-NCR

विश्व कप 2019: पाकिस्तानी फैन के इस ट्विट का अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने किया सपोर्ट