जीडीपी की ताजा रिपोर्ट देखकर मनमोहन सिंह ने दिया बड़ा बयान, कहा नरेंद्र मोदी…

मनमोहन सिंह ने नई रिपोर्ट देखते ही कहा कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति बहुत ही खराब चल रही है।

इस बात से तो देश का बच्चा-बच्चा वाकिफ है कि देश की जीडीपी लगातार गिरती जा रही है। नई नौकरियां निकलने की तो दूर की बात है पुरानी नौकरियां भी हाथों से दूर जा रही है। या यूं कह लीजिए कि बेरोजगारी खत्म होने की तो दूर की बात है जो लोग रोजगार से जुड़े हुए थे उनके रोजगार भी छूट रहे हैं। बड़ी-बड़ी कंपनियों पर ताले लग रहे हैं। मोदी सरकार के लिए आर्थिक मोर्चे पर बहुत खराब खबर सामने आ रही है। अर्थव्यवस्था को 8 से 9 ट्रिलियन करने का सपना दिखाने वाली सरकार कुछ करती हुई नजर नहीं आ रही है।
जीडीपी की ताजा रिपोर्ट देखकर मनमोहन सिंह ने दिया बड़ा बयान,
देश में मंदी का दौर ऑटोमोबाइल सेक्टर से शुरू हुआ था और अब यह हर सेक्टर में अपने पांव पसारे जा रही है। वर्तमान सरकार भी इसका कोई तोड़ नहीं निकाल पा रही है। दूसरी तिमाही के जो आंकड़े सामने आए हैं वह बेहद चौंकाने वाले हैं। देश की विकास दर अब 4.5 फीसदी हो गई है। घटती विकास दर की रिपोर्ट देखते ही पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने मौन तोड़ दिया है। बहुत कोशिश के बाद भी नरेंद्र मोदी क्षेत्र में कोई काम नहीं कर पाए। देश का युवा रोजगार के लिए सबसे ज्यादा परेशान होता नजर आ रहा है।  Read more

Comments

Popular posts from this blog

Weather Update: कंपकपाती नज़र आई दिल्ली-NCR

विश्व कप 2019: पाकिस्तानी फैन के इस ट्विट का अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने किया सपोर्ट