लोकसभा में विवादित बयान देने के बाद अब प्रज्ञा ठाकुर ने मांगी माफी, कही ये बात

साध्वी प्रज्ञा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या के जिम्मेदार नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया था।

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर अक्सर अपने बयानों के कारण विवादों से घिरी रहती है। एक बार फिर हाल ही में लोकसभा में कार्यवाही के दौरान दिये गये अपने बयान को लेकर वे सुर्खियों में आ गई हैं। जिसका कई राजनेताओं द्वारा जमकर विरोध भी किया जा रहा है। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या के जिम्मेदार नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया था। और अपने दिये गये इस बयाने के चलते प्रज्ञा को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
 प्रज्ञा ठाकुर ने मांगी माफी,
बता दें इस बयाने को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसकभा में माफी मांगी है। और उन्होंने कहा कि मेरे बयान को बढ़ा चढ़ा कर पेश किया गया है। मेरे शब्दों से जिन लोगों परेशानी हुई है। इसके लिए में दिल से माफी मांगती हूं। मैं खुद राष्ट्रपिता महामत्मा गांधी का बहुत सम्मान करती हूं। वहीं राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए प्रज्ञा ने कहा कि सभा के एक सदस्य द्वारा मुझे आंतकी पुकारा गया है। कोर्ट में मुझे अभी तक आरोपी साबित नहीं किया गया है। ये जानते हुए भी मुझे आतंकी कहना सरासर गलत है। ये एक महिला साध्वी का अनादर है। इसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।  Read More

Comments

Popular posts from this blog

Weather Update: कंपकपाती नज़र आई दिल्ली-NCR

विश्व कप 2019: पाकिस्तानी फैन के इस ट्विट का अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने किया सपोर्ट