Posts

Showing posts with the label weather

ठंड से कांप रही हैं देश की राजधानी, कई जगह पारा शुन्य भी कर गया पार

Image
मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली का आज सुबह का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक जाने की संभावना है। नए साल की शुरुआत के साथ ही दिल्ली में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत तो जरूर मिली है, लेकिन अभी भी जिस तरह उत्तराखंड, हिमाचल, और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो रही तो उसको देखते हुए मैदानी इलाकों में  तापमान  गिरने के पूरे आसार हैं। वहीं जहां पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने लोगों का जीना कठिन कर रखा है। तो दूसरी ओर मैदानी इलाकों में बारिश और ओलों से मौसम ठंडा हो गया है। उफ! ये सर्दी : हड्डियां कंपा देने वाली ठंड.. तो वहीं बात करे देश की राजधानी दिल्ली की तो मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक जाने की संभावना है। वहीं अभी सुबह का तापमान 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तो दूसरी ओर नये साल का दूसरा दिन चमोली में पहली बर्फबारी के साथ कड़कड़ाती ठंड का सितम शुरू हो गया। अगर यहां बर्फबारी जारी रही तो इसकी चपेट में  दिल्ली-हरियाणा  के एक मैदानी इलाके एक बार फिर से आ सकते हैं। चमोली के देवा...

दिल्ली में ठंड़ से ठिठुरते लोग, दर्जनभर ट्रेनें हुई लेट

Image
भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और कोहरे के चलते लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। दिल्ली समेत देश के कई राज्य ठड़ से कांप रहे हैं। तो वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार जैसे कई जिलों में शीतलहर के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है। बीती रात प्रदेश की सबसे सर्द रात रही। कोहरे के कारण  दिल्ली  आने वाली 29 ट्रेनें लेट चल रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि  कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, बिहार सप्तक्रांति, रीवा एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 2 से 9 घंटे की देरी से चल रही हैं। हालांकि, अभी तो दिल्ली में मौसम साफ है। जिसके चलते विमान सही समय पर उड़ान भर रहे हैं। यूपी में ठंड और कोहरे का कहर जारी, बागपत में इतना नीचे पहुंचा पारा तो वहीं गाजीपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस तीन घंटे, कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस तीन घंटे, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, गया–नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, दरभंगा–नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति दो घंटे, डिब्रूगढ़- दिल्ली जनशताब्दी ब्रह्मपुत्र मेल ढा...

Weather alert: कोहरे की आगोश में दिल्ली और एनसीआर, ट्रेन और फ्लाइट्स लेट

Image
राजधानी दिल्ली में 1 जनवरी से लेकर 3 जनवरी तक रात के समय बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है। राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में ठंड का कहर जारी है। धुंध और कोहरे की चादर से ढकी सोमवार की सुबह हुई। धुंध और कोहरे का असर ट्रेन और फ्लाइट्स पर भी देखने को मिल रहा है। कोहरे के कारण कई ट्रेन और फ्लाइट्स देर से चल रही है। सूत्रों के मुताबिक करीब 30 ट्रेनें देरी से चल रही है। वहीं आईजीआई एयरपोर्ट से 3 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है। RED ALERT: कई राज्यों में बड़ा पारा, हुई इतनी मौतें… बता दें कि  मौसम विभाग  के अनुसार, सोमवार सुबह 5:30 बजे दिल्ली में तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। वहीं बात करें बीते दिन यानी रविवार की तो अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया था और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस था। वहीं सोमवार को दिल्ली में सुबह AQI स्तर 449 मापा गया है। जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग द्वारा राजधानी दिल्ली में 1 जनवरी से लेकर 3 जनवरी तक रात के समय बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है तो वहीं 2 जनवरी को ओले पड़ने की आशं...

RED ALERT: कई राज्यों में बड़ा पारा, हुई इतनी मौतें…

Image
इसी के साथ ही कई स्थानों पर घना कोहरा होने की चेतावनी भी दी गई है। कई राज्यों में सर्द हवाओं ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। दिल्ली की  सर्दी  ने इस बार दिल्ली वालों से कुछ ज्यादा ही दिल लगा लिया है। आलम ये है कि देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के बाद अब ठंड ने लोगों का जीना दुभर कर दिया है। राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के चलते पारा दिन-व-दिन लुढ़कता जा रहा है। सर्दी की इन सर्द हवाओं में ठंड के इस प्रकोप के बीच मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में दिल्ली समेत कई राज्यों में Red Alert जारी कर दिया है। अगले दो दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, दिल्ली में रेड अलर्ट… दिसंबर का महीना शुरु होते ही ठंड का प्रकोप तेज़ी से देखने को मिला। तेज़ हवाओं और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से पूरा उत्तर भारत बर्फीली हवाओं की चपेट में है। दिल्ली-NCR, यूपी, हरियाणा में कंपाती ठंड का कहर जारी है। साथ ही उत्तर भारत घने कोहरे में छीपा नज़र आ रहा है और कई लोग कंपकपाते नज़र आ रहे है।  Read More

अगले दो दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, दिल्ली में रेड अलर्ट जारी

Image
दिल्ली की बात करें तो शनिवार को शीतलहर ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। यहां लोधी रोड़ इलाके में तापमान 1.7 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में कड़ाके की ठंड ने कहर बरपाया हुआ है। मौसम विभाग ने कहा है कि अभी 31 दिसंबर तक लोगों को गलन भरी ठंड की मार झेलनी पड़ेगी। दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। बढ़ते प्रदूषण से बचने के लिए घर में लगाएं ये पौधे… उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड ने लोगों को रुलाया हुआ है। ठंड की वजह से 28 लोगों की मौत की खबर है। ठंड अब जानलेवा होती जा रही है। शनिवार को दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 1.9 सेल्सियस तक पहुंच गया। इसी के साथ पंजाब, बिहार, झारखंड और हरियाणा में भी जबरदस्त ठंड हो रही है।  मौसम विभाग के अधिकारी का कहना है कि हरियाणा में हिसार समेत कई इलाकों में पारा लुढ़क गया और अगले कई दिनों तक राहत की कोई संभावना नहीं है।  Read More

दिल्ली में कड़ाके की सर्दी ने तोड़ा 118 साल का रिकॉर्ड

Image
आलम ये है कि देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के बाद अब ठंड ने लोगों का जीना दुभर कर दिया है। दिल्ली की सर्दी ने इस बार दिल्ली वालों से कुछ ज्यादा ही दिल लगा लिया है। आलम ये है कि देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के बाद अब ठंड ने लोगों का जीना दुभर कर दिया है। दिसंबर का महीना शुरु होते ही दिल्ली में ठंड का प्रकोप भी देखने को मिला। दिल्ली में इस बार कड़ाके की ठंड ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के चलते पारा दिन-व-दिन लुढ़कता जा रहा है। उत्तर भारत में जारी शीतलहर, 30 दिसंबर से शुरु हो सकती कड़ाके की ठंड 2.4 डिग्री पहुंचा पारा उत्तर भारत और राजधानी दिल्ली में इस लुढ़कते पारे ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ाने का काम किया है। राजधानी में 1997 के बाद ये दिसंबर का ऐसा दूसरा महीना है जब इतनी लंबे समय तक ठंड पड़ी है। इस बार दिल्ली में सर्दी का पारा 118 साल के रिकार्ड को तोड़ते हुए 2 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह तापमान 2.4 डिग्री दर्ज किया गया। तो वहीं शुक्रवार को...

अभी और कापेंगा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR का पारा पहुंचा…

Image
उत्तर भारत के ज़्यादातर हिस्सों में बुधवार से घने कोहरे से ढका रहा और सुबह 5:30 बजे से ही दूर-दूर तक देखना काफी मुश्किल हो रहा था। तेज़ हवाओं और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से पूरा उत्तर भारत बर्फीली हवाओं की चपेट में है। दिल्ली-NCR, यूपी, हरियाणा में कंपाती ठंड का कहर जारी है। बुधवार को पारा 5.8° C तक पहुंच गया। अगर मौसम विभाग पूर्वानुमान के अनुसार साल के अंत तक राजधानी दिल्ली में तापमान 4°C तक पहुंचेगा। साथ ही उत्तर भारत घने कोहरे में छीपा रहेगा और लोग कंपकपाते नज़र आएंगे। मौसम विभाग का अनुमान, इस बार इन शहरों में पड़ने वाली… वहीं, अगर हरियाणा की बात करें तो हरियाणा के नारनौल में बुधवार को न्यूनतम तापमान 3.2° C रहा था। पंजाब का न्यूनतम तापमान 4.6° C रहा था। राजस्थान का सीकर 2.5° C के साथ सबसे ठंडा रहा।  Read More

मौसम विभाग का अनुमान, इस बार इन शहरों में पड़ने वाली है सबसे कड़ाके की ठंड

Image
मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है आने वाले दिनों में भी ठंड कम होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड ने इन दिनों हर किसी को कंपा रखा है। आने वाले दिनों में भी ठंड कम होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। सोमवार को कई जगहों पर धूप निकली लेकिन गलन भरी ठंड ने लोगों को राहत नहीं दी। दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड ने कहर बरपाया हुआ है। दिल्ली के लोग पिछले कई दिनों से कंपकपाने वाली ठंड का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में यूपी, राजस्थान, बंगाल, सिक्किम आदि राज्यों में ठंड अपना जलवा दिखाएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि हफ्ते भर हाड़ कंपाने वाली ठंड रहेगी। विभाग का कहना है कि राजस्थान में 5 दिन कोहरा रहेगा।  Read More

घने कोहरे के चलते दिल्ली समेत कई इलाकों में डाइवर्ट हुई फ्लाइट

Image
कोहरे की चादर का प्रभाव ट्रेनों पर भी देखने को मिल रहा है। कोहरे के कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कुछ समय देरी से चल रही है। देश की राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर आज घने कोहरे की चादर से लिपटा हुआ है। घना कोहरा छाने की वजह से सूरज तो क्या पास की चीजें भी देखना मुश्किल हो रखा है। मौसम विभाग ने बताया कि केवल दिल्ली-एनसीआर में ही नहीं बल्कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, और राजस्थान के साथ-साथ कई इलाकों में घना  कोहरा  छाया हुआ है। Weather Alert: जानें मौसम का हाल, इन क्षेत्रों में हो सकती… बता दें कि घने कोहरे के चलते सड़को पर अन्य वाहनों को देख पाना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में जरूरी है कि सड़कों पर वाहन धीमी रफ्तार में चलाये जाये। इस कोहरे की चादर का प्रभाव ट्रेनों पर भी देखने को मिल रहा है। कोहरे के कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कुछ समय देरी से चल रही है। वहीं इसका काफी असर फ्लाइट्स पर भी पड़ा है। कोहरे के कारण कुल 46 विमानों को डायवर्ट कर दिया गया है। कुछ बीते दिनों से सर्दी अपना कहर ढ़ा रही है। जिससे लोगों को और आम जनजीवन में काफी परेशानियों का सामना करना प...

Weather Alert: जानें मौसम का हाल, इन क्षेत्रों में हो सकती है बारिश

Image
उत्तर मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों में भी ठंड ज्यादा रहेगी। साथ ही शुक्रवार रात या शनिवार सुबह बारिश की भी संभावनाएं जताई जा रही है। देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों सर्दी का कहर देखने को मिल रहा है। जिसके चलते राजधानी कोहरे की चादर से लिपटी हुई है। बीते दिन गुरुवार को सुबह राजधानी में तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो कि दिल्ली में सबसे ठंडे दिनों में से एक माना गया। जिसके चलते पूरी दिल्ली ठंड में  कपकपाती  दिखी और इस दिन को ‘सीवियर कोल्ड डे’ की लिस्ट में शामिल किया गया है। नोर्मल दिनों से काफी कम तापमान दर्ज होने पर ऐसा होता है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में भारी बर्फबारी होने के कारण सड़कों पर काफी मात्रा में बर्फ जम गई। वहीं उत्तराखंड के कई जिलों में भारी ठंड के कारण Orange Alert जारी किया गया है। Weather Update: कंपकपाती नज़र आई दिल्ली-NCR बता दें कि  मौसम विभाग  का कहना है कि 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारी ठंड र...

Weather Update: कंपकपाती नज़र आई दिल्ली-NCR

Image
दिल्ली-NCR में ठंड गंभीर रूप ले रही है। मौसम विभाग के दर्ज इतिहास में अधिकतम तापमान लगभग 2 बार नीचे गिरा है। 1997 व 1973 के दिसंबर में भी तापमान 11.3° C गया था। आज की सुबह  दिल्ली-NCR  के लिए सबसे ठंड़ी रही। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.6° C दर्ज किया गया जो अब तक का सबसे कम तापमान है। आज दिल्ली-NCR कई जगह कोहरे में छिपी नज़र आ रही थी। वहीं अगर पिछली दिन बुधवार की रात की बात करे तों न्यूनतम तापमान 7° C दर्ज किया गया था। कांप रहा उत्तर भारत, टूटा पिछले 22 सालों का रिकॉर्ड… मंगलवार की रात से ही मौसम में सबसे ज़्यादा सर्दी महसूस हुई। दिन के समय दिल्ली में पालम का इलाका सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया था। 7° C तापमान दर्ज किया गया था। बाकी दिल्ली में भी ठंड तो रही थी, मगर दोपहर तक धूप खिलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार 21 दिसंबर को हल्की-हल्की बारिश होने का अंदेशा है। दिल्ली-NCR  में ठंड गंभीर रूप ले रही है। मौसम विभाग के दर्ज इतिहास में अधिकतम तापमान लगभग 2 बार नीचे गिरा है। 1997 व 1973 के दिसंबर में भी तापमान 11.3° C गया था।  Read More...

Weather Update: इस बार नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड…

Image
लेकिन, दिन में गर्मी का एहसास होता तो रात और शाम में ठंड का एहसास बरकरार है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग  (IMD)  की भविष्यवाणी के अनुसार आने वाली सर्दियों के मौसम में औसत से कम गर्म रहने की संभावना रहेगी। भारत के उत्तरी हिस्सों को छोड़कर देश में ज़्यादातर हिस्सों के तापमान में हल्की सर्दी रहेगी। इस साल की सर्दी से लोगों को काफी राहत मिल सकती है। IMD के अनुसार जिन इलाकों में कम सर्दी पड़ने की संभावना है वो सारी जगह हैं- उत्तर प्रदेश, गुजरात, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा एमपी, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और बिहार।Delhi-NCR में गुरुवार सुबह हुई बारिश के कारण कई इलाकों में बारिश और तेज़ हवाओं से लोगों को ठंड का अहसास हुआ है। मौसम विभाग ने बताया है कि तापमान में गिरावट आई है। मगर शुक्रवार सुबह से आसमान साफ हुआ है और बारिश के कारण बढ़ रही सर्दी से राहत मिली है। लेकिन, दिन में गर्मी का एहसास होता तो रात और शाम में ठंड का एहसास बरकरार है।   Read More