सबरीमाला मंदिर में क्या महिलाओं के प्रवेश पर लगेगी रोक, अब 7 जजों की बेंच के हाथों में फैसला
सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला इसलिए भी जरुरी माना जा रहा है क्योंकि वहां आस-पास रहने वाले लोगों के बीच सबरीमाला को लेकर काफी विश्वास है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये अयोध्या मामले पर मुख्य फैसले के बाद अब देश की जनता की नजरे एक और अहम् मुद्दे सबरीमाला मामले पर टीकी हुई है कि आखिर सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर कोर्ट क्या फैसला सुनाता है। सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला इसलिए भी जरुरी माना जा रहा है क्योंकि वहां आस-पास रहने वाले लोगों के बीच सबरीमाला को लेकर काफी विश्वास है। वहीं अब खबरे सामने आ रही है कि सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगे या नहीं, इस पर सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच अभी तक फैसला लेने में असमर्थ रही है। बता दें कि हाईकोर्ट ने महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की इजाजत दे दी थी। लेकिन इस फैसले के खिलाफ दायर की गई रिव्यू पेटिशन के चलते सुप्रीम कोर्ट ने अब ये मामला 7 जजों की बेंच के हाथों में सौंप दिया है। Read More