महाराष्ट्र का सीएम बनते ही बदला उद्धव ठाकरे का मिजाज, पीएम मोदी को लेकर कहा..

बीजेपी और पीएम मोदी पर हमेशा निशाना साधने वाले सीएम ठाकरे अब पीएम मोदी की तारीफ के पुल बांध रहे हैं।

महाराष्ट्र में सरकार को लेकर काफी समय से चली राजनीतिक जंग के बाद आखिरकार शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस की नई सरकार बन गई है। गुरुवार को उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।  लेकिन मुख्यमंत्री बनते ही सीएम ठाकरे का मिजाज कुछ बदला-बदला नजर आ रहा है। बीजेपी और पीएम मोदी पर हमेशा निशाना साधने वाले सीएम ठाकरे अब पीएम मोदी की तारीफ के पुल बांध रहे हैं।
Image result for उद्धव ठाकरे अब पीएम मोदी
दरअसल बीते समय में शिवसेना के मुख्यपत्र सामना में अक्सर पीएम पर निशाना साधते हुए कड़ी आलोचना की गई है। लेकिन इस बार सामना में पीएम मोदी की काफी तारीफ की गई है। साथ ही पीएम मोदी और महाराष्ट्र के सीएम ठाकरे को भाई-भाई काओहदादिया गया है।  Read More

Comments