ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन की सत्ता आने से खौफ में मुसलमान!
पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा है कि वह जल्द ही ब्रिटेन को यूरोपीय संघ से अलग करने वाले ब्रेक्जिट कानून को लागू करेंगे। ब्रिटेन में भारी बहुमत से बोरिस जॉनसन की पार्टी कंजरवेटिव ने जीत हासिल की है। जिसके बाद पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा है कि वह जल्द ही ब्रिटेन को यूरोपीय संघ से अलग करने वाले ब्रेक्जिट कानून को लागू करेंगे। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि चुनाव परिणामों के बाद ब्रिटेन के मुस्लिमों के बीच डर बनता नजर आ रहा है। उनका पक्ष है नई जॉनसन सरकार के सत्ता में आने से उनके समुदाय को अपने भविष्य का डर सता रहा है। बता दें कि बोरिस पर कई बार इस्लामोफोबिया होने के आरोप लग चुके हैं। जिस कारण ब्रिटेन में रह रहे मुसलमानों के स्थान को आश्वस्त करने के लिए मुस्लिम काउंसिल ऑफ ब्रिटेन ने प्रधानमंत्री जॉनसन से मुलाकात की है। मिली जानकारी के मुताबिक एमसीबी के जर्नल सेक्रेटरी हारुन खान ने कहा कि जहां एक तरफ सत्ता में नई आई कंजरवेटिव पार्टी अपनी जीत का जश्न मना रही है, वहीं दूसरी तरफ देश भर में मुस्लिम समाज में एक साफ रूप से एक डर दिखाई दे रहा है। Read More