Posts

Showing posts with the label national

Bharat Bandh: आज 10 ट्रेड यूनियनों की देशभर में हड़ताल, करीब 25 करोड़ कर्मचारी होंगे शामिल

Image
यूनियन ट्रेड द्वारा 2019 के सितंबर माह में इस बात का ऐलान कर दिया गया था कि वे 8 जनवरी 2020 को हड़ताल करने वाले हैं। केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई निजीकरण, श्रम सुधार और विनिवेश की नीतियों के विरोध में आज यानी बुधवार को 10 ट्रेड यूनियन देशभर में हड़ताल कर रहे हैं। जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव बैंकिंग सेवा पर पड़ रहा हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस हड़ताल में करीब 25 करोड़ श्रमिक शामिल होंगे। बता दें कि इस हड़ताल में ये 10 ट्रेड यूनियन UTUC (United Trade Union Congress), HMS (Hind Mazdoor Sabha), AITUC (All India Trade Union Congress), INTUC (Indian National Trade Union Congress ), CITU (Centre of Indian Trade Unions),  AIUTUC (All India United Trade Union Centre), TUCC (Trade Union Coordination Centre) , AICCTU (All India Central Council of Trade Unions), LPF (Low Pass Filter) और SEWA (Self-Employed Women’s Association ) शामिल हैं। इसके अलावा कई क्षेत्रों के स्वतंत्र संघ के कार्यकर्ता भी इस हड़ताल में शामिल हैं। यूनियन ट्रेड द्वारा 2019 के सितंबर माह में इस बात का ऐलान कर दिया...

जानिए आखिर क्या हैं NPR, और कैसे होगा इसके तहत सर्वे…

Image
NPR की प्रक्रिया तीन चरण में की जाएगी। जिसमें पहले चरण की शुरुवात 1 अप्रैल 2020 से लेकर 30 सितंबर 2020 के बीच केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी लोगों के घर-घर जाकर आंकड़े जुटाएंगे। एनआरसी, सीएए के बाद अब मोदी सरकार ने नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) लाने की तैयारी कर रही  है। जिसमें सरकार अब भारतीय नगारिकों का विवरण तैयार करेगी।  इस जनगणना के तहत भारत में रहने वाले हर नागरीक का बायोमेट्रिक और वंशावली को दर्ज किया जाएगा नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर के अंतर्गत असम के अलावा देश के हर राज्यों में घर घर जाकर जनगणना की जाएगी। जिसकी सूचना रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया और जनगणना आयुक्त विवेक जोशी ने देते हुए कहा था कि NPR का काम असम के अलावा पूरे देश में शुरू किया जाएगा। जिसका सीधा मकसद है कि भारत में रहने वाले हर एक नागरीक काम नाम NPR की सूचा में दर्ज हो । NPR का काम देश के हर कोने में किया जाएगा चाहे फिर वो गांव हो या शहर। आपको बता दें कि NPR की प्रक्रिया तीन चरण में की जाएगी। जिसमें पहले चरण की शुरुवात 1 अप्रैल 2020 से लेकर 30 सितंबर 2020 के बीच केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी ...

राष्ट्रीय गणित दिवस: जाने आज के दिन क्या हुआ था खास..

Image
भारत के कई कॉलेज और विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय गणित दिवस के दिन कई शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारत में आज यानी की 22 दिसम्बर का दिन राष्ट्रीय गणित दिवस के रुप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय गणित दिवस देश के महान गणितज्ञ रामानुजन के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। भारत के प्रधानमंत्री रह चुके मनमोहन सिंह ने 26 फरवरी 2012 को मद्रास विश्वविद्यालय में भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्म की 125वीं वर्षगांठ के उद्घाटन समारोह के दौरान 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस के रुप में मनाए जाने का ऐलान किया था। तब से हर साल भारत के कई कॉलेज और विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय गणित दिवस के दिन कई शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बता दें कि 2017 में, आंध्र प्रदेश के चित्तूर में कुप्पम में रामानुजन मठ पार्क की शुरुआत होने से इस दिन की प्रतिष्ठा और ज्यादा बढ़ गई। उस जज के बारे में जनिए जिसने परवेज मुशर्रफ को मौत की सजा सुनाई गणितज्ञ रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर 1887 को मद्रास से करीब 400 किलोमीटर दूर ईरोड नगर में हुआ था। उनकी बचपन से ही गणित में काफी रुची थी। उनकी गिनती क...

नागरिकता विधेयक कानून पर ममता बनर्जी ने कहा कि जब तक जिंदा हूं तब…

Image
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। असम और बंगाल में तो इसका पुरजोर विरोध देखा जा रहा है। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। इस कानून को संविधान के खिलाफ भी बताया जा रहा है। इस कानून का विरोध सिर्फ  विपक्षी पार्टी  के नेता ही नहीं कर रहे हैं बल्कि देश का हर विद्यार्थी भी सड़कों पर उतरा हुआ है। असम और बंगाल में तो इसका पुरजोर विरोध देखा जा रहा है। इन दो राज्यों की इंटरनेट सुविधा भी बंद की जा चुकी है। वहां पर धारा 144 भी लागू है। वह इसका विरोध उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में और दिल्ली के जामिया यूनिवर्सिटी में भी देखा जा रहा है। नागरिकता संशोधन विधेयक क्या हो गया मानों पहाड़ टूट गया! जानकारी के लिए बता दें कि जामिया यूनिवर्सिटी में तो हालात काबू से बाहर हो गए थे। इसलिए पुलिस को एक्शन में आना पड़ा। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भी इसका विरोध जमकर देखा गया वहां पर छात्रों और पुलिसवालों के बीच में झड़प देखी गई जहां पर 60 बच्चों से ज्यादा जख्मी पड़े हैं। वहीं दिल्ली में छात्रों ने आरोप लगाया है क...