ट्रंप अचानक पहुंचे अफगानिस्तान, इस यात्रा का क्या है सच…
आपको बता दें कि अफगानिस्तान में निर्वाचित सरकार के बावजूद काफी लंबे वक्त से लगभग 12 हजार से भी ज़्यादा अमेरिकी सैनिक तालिबान में संघर्ष कर रहे हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुरुवार को अचानक अफगानिस्तान की यात्रा पर निकल गए। दरअसल, ट्रंप थैंक्सगिविंग के मौके पर फ्लोरिडा जा रहे थे। लेकिन अचानक से ही उनके प्लान में बदलाव आया और वे अफगानिस्तान पहुंच गए। मगर डोनाल्ड ट्रंप की ये बात कुछ हजम नहीं होती कि वे अचानक अफगानिस्तान पहुंचे और वहां अमेरिकी सैनिकों के साथ वक्त गुज़ारा। मुलाकात के दौरान ट्रंप ने तालिबाना के साथ 18 साल से चल रही दुश्मनी को खत्म करने की पहल भी की। डोनाल्ड ट्रंप अफगानिस्तान में लगभग 3 से 4 घंटों तक रहे। ट्रंप ने अपनी यात्रा का सच बड़ी ही चालाकी से छिपा कर रखा है।
अफगानिकस्तान में लंबे समय से है अमेरिकी सैनिक

अफगानिस्तान में काफी लंबे समय से अमेरिकी सैनिक रह रहे हैं। आपको बता दें कि अफगानिस्तान में निर्वाचित सरकार के बावजूद काफी लंबे वक्त से लगभग 12 हजार से भी ज़्यादा अमेरिकी सैनिक तालिबान में संघर्ष कर रहे हैं।
Comments
Post a Comment