Posts

Showing posts with the label political news

जानिए झारखंड के सीएम बनने जा रहे हेमंत सोरेन से जुड़ी कुछ अहम बाते…

Image
हेमंत सोरेन ने पांच साल पहले आज के ही दिन झारखंड विधानसभा का चुनाव हारने के बाद आपने पद से इस्तीफा दिया था। झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल आरजेडी गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है। गठबंधन ने 81 में से 47 सीटें जीती हैं। वहीं अब 27 दिसंबर को हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान हेमंत सोरेन के साथ 12 मंत्री शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन ने पांच साल पहले आज के ही दिन झारखंड विधानसभा का चुनाव हारने के बाद आपने पद से इस्तीफा दिया था। आज 2019 को ठीक पांच साल बाद जेएमएम के नेता सोरेन ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा और पूर्ण बहुमत हासिल किया। हेमंत सोरेन ने 38 साल की उम्र में पहली बार 13 जुलाई  2013 को झारखंड के मुख्यमंत्री का पद संभाला था तो वहीं 23 दिसंबर 2014 तक बने रहे। हेमंत सोरेन कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर वह 28 दिसंबर, 2014 तक पद पर बने रहे।  Read More

CAA वाली हिंसा पर आखिर क्या बोले पीएम मोदी कि सारा मामला…

Image
झारखंड में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस के पास झारखंड के विकास का कोई रोडमैप नहीं है नई दिल्ली: झारखंड में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस के पास झारखंड के विकास का कोई रोडमैप नहीं है और न ही राज्य में विकास करने का इनका कोई इरादा है, और न ही इन्होंने कभी भूतकाल में कुछ किया है। पीएम मोदी पहुंचे कानपुर, गंगा काउंसिल की बैठक जारी पीएम मोदी ने कहा कि अगर वो जानते है तो उनको एक ही बात का पता है, बीजेपी का विरोध करो, मोदी को गाली दो।दुमका में पीएम मोदी ने नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे हिसांत्मक प्रदर्शन पर पहली बार बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा,  कांग्रेस  बीजेपी का विरोध करते-करते सीमाएं लांघ देती है नागरिकता बिल के खिलाफ कांग्रेस और उसके साथी हो-हल्ला मचा रहे हैं। तूफान खड़ा कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि उनकी बात चलती नहीं है तो आगजनी फैला रहे हैं। ये जो आग लगा रहे हैं, टीवी पर जो उनके दृश्य आ रहे हैं, ये आग लगाने वाले कौन हैं, उनके कपड़ों से ही पता चल जात...

पीएम मोदी पहुंचे कानपुर, गंगा काउंसिल की बैठक जारी

Image
पीएम मोदी इस दौरे के दौरान गंगा को निरंतर और शुद्ध बनाने से संबंधित कोशिशों का जायजा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को कानपुर पहुंच चुके है। वे कानपुर में ‘नमामि गंगे’ परियोजना का मुआयना करने वाले हैं। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का सीएम योगी और यूपी के बीजेपी विधायकों द्वारा स्वागत किया गाया। मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी इस दौरे के दौरान गंगा को निरंतर और शुद्ध बनाने से संबंधित कोशिशों का जायजा लेंगे। वहीं पीएम मोदी की अध्यक्षता में कानपुर में नेशनल गंगा काउंसिल की बैठक चल रही है। बता दें कि नमामि गंगा परियोजन से संबंधित मुद्दों पर आयोजित इस बैठक में उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए हैं। इस बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार का भी शामिल होना तय था और उनके स्वागत में कानपुर में सभी तैयारियां भी हो चुकी थी। लेकिन नीतीश कुमार ने अचानक से अपना कानपुर दौरा रद्द कर दिया। जिसके बाद नीतीश कुमार के स्थान पर डिप्टी सीएम सुशील मोदी बैठक में शामिल हुए हैं। वहीं इस बैठक में गंगा किनारे स्थित सभी पांच राज्यों के कई मंत्री, मुख्य स...

अयोध्या मामले की रिव्यू पिटीशन पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई

Image
अयोध्या फैसले के खिलाफ कुल 18 याचिकाएं दाखिल की गई हैं। जिन पर पांच जजों की संवैधानिक पीठ आज सुनवाई करने वाली है। अयोध्या में राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद जमीन विवाद पर 9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाया गये अहम फैसले को चुनौती देते हुए मुस्लिम पक्ष की ओर से दाखिल की गई  रिव्यू पिटीशन  पर सुप्रीम कोर्ट आज यानी गुरुवार को सुनवाई करने वाला है। बता दें कि अयोध्या फैसले के खिलाफ कुल 18 याचिकाएं दाखिल की गई हैं। जिन पर पांच जजों की संवैधानिक पीठ आज सुनवाई करने वाली है। साथ ही इस दौरान यह भी तय होना है कि इन याचिकाओं पर सुनवाई खुली अदालत में की जाएगी या नहीं। याचिकाओं की उपयोगिता पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इनमें से 9 याचिकाएं पक्षकारों की ओर से दाखिल की गई हैं जबकि बची हुई 9 याचिकाकर्ताओं द्वारा की गई हैं। प्याज के बढ़ते दाम, आखिर क्या है इसके पीछे की वजह ? बता दें कि इस मामले पर निर्मोही अखाड़े ने भी रिव्यू पिटीशन दाखिल करने का फैसला किया है। उनका कहना है कि फैसला सुना देने के एक महीने बाद तक भी  राम मंदिर  ट्रस्ट में उनकी भूमिका निर्ध...

बीजेपी की अग्निपरीक्षा, झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी

Image
झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी है। आज राज्य की 17 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी है। आज राज्य की 17 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। जहां देश में नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर बहस छिड़ी है और देश के कई हिस्सों में इसे लेकर विरोध प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं, तो ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि झारखंड में बीजेपी को लोगों का किताना प्यार मिलेगा। नागरिकता बिल पर शिवसेना ने बीजेपी से क्यों कहा कुट्टी, जानिए सिर्फ यहां झारखंड में तीसरे चरण के मतदान को देखते हुए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हुए हैं। यहां तीसरे चरण के चुनाव में सिल्ली, खिजरी, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, बरही, बड़कागांव, बेरमो, ईचागढ़, रांची, हटिया, राजधनवार, गोमिया,  कोडरमा, बरकट्ठा और कांके विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। कांके, रामगढ़, रांची, हटिया, और बरकट्टा में शाम 5 बजे तक मतदान होगा। तो वहीं शेष 12 सीटों के पोलिंग स्टेशनों पर शाम 3 बजे तक वोटिंग होगी।      Read More

सौ विपक्ष की, एक शाह की, आखिर कैसे दोनों सदनों से पास हुआ CAB बिल…

Image
मोदी 2.0 में ताबड़तोड़ फैसले लिए जा रहे हैं। पहले तीन तलाक लाकर मुस्लिम महिलाओं के लिए न्याय के द्वार खोले नई दिल्ली:  मोदी 2.0 में ताबड़तोड़ फैसले लिए जा रहे हैं। पहले तीन तलाक लाकर मुस्लिम महिलाओं के लिए न्याय के द्वार खोले, फिर हिन्दुस्तान के लिए जन्नत कहे जाने वाले  जम्मू कश्मीर  से धारा 370 हटाया और अब नागरिकता संशोधन बिल लाकर पड़ोसी मुल्क अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को भारत का नागरिक बनाया। विपक्ष चाहकर भी कुछ नहीं कर पाया गृहंमंत्री शाह के सामने विपक्ष के हौसले खोखले साबित हुए। इसीलिए आज हम कह रहें है कि सौ विपक्ष की और एक शाह की संसद में विपक्षी नेता नागरिकता संशोधन बिल पर कहते रहे कि ये गलत  हैं। गलत है गलत है लेकिन जब शाह ने जब जवाब दिया तो कोई भी शाह का तोड़ नहीं निकाल पाया महज 48 घंटे में गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैरमौजूदगी में जो कऱिश्मा कर के दिखाया है वो अपने आप में अद्दभूत है।  Read More

सोनिया गांधी और शरद पवार की हुई मीटिंग, जानिए महाराष्ट्र में किसकी सरकार…

Image
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के गठबंधन ने इतनी सीटें निकाल ली थी कि आराम से सरकार बनाई जा सके कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव के नतीजे भी आ चुके हैं। चुनाव के नतीजे देखकर लग रहा था कि  भारतीय जनता पार्टी  हरियाणा में अपनी सरकार बना नहीं सकेगी क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने काफी कम सीटें निकाली थी लेकिन दुष्यंत चौटाला की मदद से भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में अपनी सरकार बना ली। यहां पर भी कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार बनाने से चूक गई। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के गठबंधन ने इतनी सीटें निकाल ली थी कि आराम से सरकार बनाई जा सके लेकिन शिवसेना की काफी सारी शर्ते देखकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने कदम पीछे हटा लिए। शिवसेना को उम्मीद थी कि कांग्रेस और एनसीपी उसे समर्थन देंगी और शिवसेना की सरकार बन सकेगी लेकिन सोनिया गांधी और शरद पवार के बीच हुई मीटिंग को देखकर शिवसेना के होश उड़े हुए हैं। Read More

संजय राउत का बड़ा बयान, महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर अभी लगेगा और समय कहा कि…

Image
आज यानी सोमवार को शाम 4 बजे सोनिया गांधी और शरद पवार के बीच गठबंधन की शर्तों, स्वरूप और इसके आकार पर होने वाली चर्चा को लेकर मुलाकात होनी है। महाराष्ट्र में चुनावी नतीजे आ चुके हैं लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी महाराष्ट्र में सरकार अभी तक नही बन पाई है। शिवसेना एनसीपी और काग्रेंस के एक साथ आने के बाद उम्मीद लगाई जा रही थी। अब जल्द ही महाराष्ट्र में सरकार बनती दिखेगी। लेकिन इसी बीच संजय राउत की ओर से बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि जब तीन अलग विचारधाराओं वाली पार्टियां एक साथ मिलकर सरकार बनाती है, तो समय लगना तो लाजमी ही है। जिसके चलते सराकार बनने में देरी हो रही है। साथी ही उन्होंने कहा कि नवंबर में तो नहीं लेकिन दिंसबर तक जरुर आपको महाराष्ट्र में सरकार बनती दिखेगी।  अयोध्या मामला फिर गरमाया मुस्लिम पक्ष ने कहा… बता दें कि आज यानी सोमवार को शाम 4 बजे  सोनिया गांधी  और शरद पवार के बीच गठबंधन की शर्तों, स्वरूप और इसके आकार पर होने वाली चर्चा को लेकर मुलाकात होनी है। वहीं रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथवीराज चव्हाण ने तीनों पार्टियों पर सवाल उठाते हुए क...

क्या खत्म होगा महाराष्ट्र में सरकार बनाने का सस्पेंस?

Image
सरकार बनाने की कोशिशों के बीच शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के नेताओं ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात का समय मांगा है। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म होता नजर आ रहा है। दरअसल सरकार बनाने की तमाम कोशिशों के बीच शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के नेताओं ने कल यानि शनिवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात का समय मांगा है। वहीं जैसा कि पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम पर तंज कसते हुए बयान दिया था कि। यूपी में योगी सरकार का बड़ा ऐलान अब होगी नसबंदी, जानिए पूरा मामला… बीजेपी के बिना कोई भी सरकार 5 साल तक चल नहीं पाएगी। तो वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो भी  सरकार  बनेगी वो पांच साल तक चलेगी। वहीं अगर बात की जाए कल राज्यपाल से तीनों दलों की मुलाकात की तो खबरों के मुताबिक माना जा रहा है कि किसानों के मसले को लेकर तीनों दल राज्यपाल से मुलाकात करेंगे लेकिन महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर जो गहमागहमी मची है। Read More

बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे को आज के दिन ही दी गई थी फांसी

Image
नाथूराम बापू की हत्या में अकेले नहीं थे। उनके साथ कई और लोग भी थे। राष्ट्रपिता  महात्मा गांधी  के हत्यारे नाथूराम गोडसे को आज के दिन 1949 में फांसी दी गई थी। नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी जी को 30 जनवरी 1948 को गोली मारकर हत्या की थी। उनको मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया था, जिसके बाद नाथूराम को पुलिस के हवाले किया गया था। नाथूराम के अन्य साथियों को भी पकड़ा गया सभी पर केस चला और कुछ बरी हो गए। जो इस साजिश में शामिल पाए गए उनको फांसी की सजा सुना दी गई। नाथूराम को बापू की हत्या के आरोप में 15 नवंबर 1949 को अंबाला के जेल में फांसी पर लटका दिया गया था। भीड़ के बीच में छिपकर मारी थी गोली नाथूराम के नाम से लगता है कि कोई हिम्मत और दबंग वाले इंसान रहे होंगे मगर सच्चाई कुछ अलग ही थी। गोडसे का बचपन एक अंधविश्वास में गुजरा था। कम ही लोगों को मालूम होगा  कि इस अंधविश्वास के कारण नाथूराम को बचपन में काफी वक्त तक लड़कियों की तरह बिताना पड़ा था। Read More

महाराष्ट्र में शिवसेना-NCP-कांग्रेस के बीच बनी बात ! कौन होगा मुख्यमंत्री ?

Image
तीनों पार्टियों के नेताओं ने समझौते के तहत ये फैसला लिया है कि पूरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री का पद शिवसेना को मिलेगा। लंबे इंतजार के बाद महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर सियासी खींचतान अब खत्म होता नजर आ रहा है। सुत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस में बात बन गई है। ख़बर ये भी है कि तीनों पार्टियों के नेताओं ने समझौते के तहत ये फैसला लिया है कि पूरे कार्यकाल के लिए  मुख्यमंत्री  का पद शिवसेना को मिलेगा। वहीं, कांग्रेस और एनसीपी दोनों पार्टियों के एक-एक उपमुख्यमंत्री होंगे। जबकि कांग्रेस को 12 मंत्रीपद और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानि की NCP को 14 मंत्रीपद मिलेगें। खुद शिवसेना को 14 मंत्रीपद के साथ संतोष करना पड़ेगा। दिल्ली हाई कोर्ट में आज यूनिफॉर्म सिविल  कोड पर होगी सुनवाई बता दें कि गुरुवार के दिन शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच बैठक हुई। इस बैठक में न्यूनतम साझा कार्यक्रम का ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया गया है। साथ ही इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई है। बैठक के दौरान शिवसेना ने...

रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी से कहा- राफेल पर देश से मांगे माफी

Image
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने देश को गुमराह किया है, ऐसे में उन्हें देश से माफी मांगने की जरूरत है। गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष  राहुल गांधी  को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। इसके मुताबिक अब राहुल गांधी पर अवमानना का मामला नहीं चलेगा। शीर्ष अदालत ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की माफी मंजूर कर ली है। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेता कांग्रेस पर हमलावर है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर देश में झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। ‘हाउसफुल 4’ के बाद ‘बच्चन पांडे’ में अक्षय कुमार और… सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने देश को गुमराह किया है, ऐसे में उन्हें देश से माफी मांगने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट से बचने के लिए तो माफी मांग ली है, लेकिन देश की जनता के सामने वो क्या करेंगे। उ...

‘चौकीदार चोर है’ बयान पर राहुल गांधी को बोली सुप्रीम कोर्ट- आगे से सावधानी बरतें!

Image
राहुल गांधी के चौकीदार चोर है वाले बयान के खिलाफ दर्ज अवमानना मामले को सुप्रीम कोर्ट ने खत्म कर दिया है राफेल पर मोदी सरकार को राहत के बाद अब राहुल गांधी को भी सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। राहुल गांधी के चौकीदार चोर है वाले बयान के खिलाफ दर्ज अवमानना मामले को सुप्रीम कोर्ट ने खत्म कर दिया है जिसके बाद यकीनन राहुल गांधी ने राहत की सांस ली होगी। रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी से कहा- राफेल पर देश से मांगे माफी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की माफी स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें आगे से सावधान रहने की जरूरत है। बता दें कि अप्रैल में राफेल मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट लीक दस्तावेजों को सबूत मानकर मामले की दोबारा सुनवाई के लिए तैयार हो गया था।  इस पर राहुल ने कहा था- “आज कोर्ट ने भी मान लिया है कि चौकीदार ने ही चोरी की है। राहुल के इसी बयान के खिलाफ बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी ने  सुप्रीम कोर्ट  का दरवाजा खटखटाया और मामले में राहुल गांधी के बयान के खिलाफ याचिका दायर की। सुप्रीम कोर्ट ने साप किया है कि उसके फैसले में ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की गई थी। फैसला कान...

बदसलूकी के चलते बर्खास्त हुए अमेठी के जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा

Image
प्रशांत शर्मा के स्थान पर अब अरुण कुमार को जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त कर लिया गया है। अमेठी में पीड़ितों के साथ बदसलूकी के मामले की शासन ने निंदा करते हुए कड़ी प्रक्रिया दी है। जिसके चलते जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है। हालांकि इस मामले को लेकर इलाहाबाद  हाई कोर्ट  पहले ही संज्ञान ले चुका है। आपको बता दें की वे हाल ही में 2019 की 13 जुलाई को अमेठी के जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत हुए थे। और इससे पहले वे लखनऊ में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर नियुक्त थे। प्रशांत शर्मा को केंद्रीय मंत्री व अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने भी ट्वीट कर सभ्य व्यवहार करने की सलाह दी थी। जानिए पराली पर सीएम योगी के ये ज्ञान, जिसके हो रहे  जमकर चर्चे बता दें कि अमेठी में मृतक ईंट व्यवसायी के परिवार वालों के साथ बदसलूकी करने के मामले को लेकर अमेठी के जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा को बर्खास्त कर दिया गया है। उनके ऐसे अभद्र व्यवहार पर मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  ने भी अपनी नाख़ुशी जाहिर की थी। मिली जानकारी के मुताबिक प्रशांत शर्मा के स्थान पर अब अरुण कु...

मदरसों का खुद निरक्षण करेंगे जिलाधिकारी, जानिए क्यों

Image
यूपी के रामपुर में मदरसों की शिकायतों पर अब ज़िला अधिकारी खुद मदरसों में पहुच कर जायज़ा ले रहे है और दस्तावेज़ भी खंगाल रहे है। नई दिल्ली: यूपी के रामपुर में मदरसों की शिकायतों पर अब ज़िला अधिकारी खुद मदरसों में पहुच कर जायज़ा ले रहे है और दस्तावेज़ भी खंगाल रहे है। यही नही मदरसों में हो रही दिनी इस्लामी पढ़ाई के साथ साथ हिंदी और इंग्लिश बढ़ाने को लेकर निर्देश भी मदरसा संचालको  दे रहे है। जानिए पराली पर सीएम योगी के ये ज्ञान, जिसके हो रहे  जमकर चर्चे गौरतलब हो कि रामपुर डीएम को कई दिनों से मदरसों की पढ़ाई और वज़ीफ़े गबन की शिकायतें मिल रही थी जिस पर रामपुर के डीएम आंजनेय कुमार सिंह खुद अपनी पूरी टीम के साथ  मदरसों  में जा रहे है और पूछताछ कर वज़ीफ़े से जुड़े दस्तावेज़ भी खंगाल रहे यही नही डीएम आंजनेय कुमार ने पिछले माह में भी कई मदरसों का निरक्षण किया था और कई पर कार्यवाही भी की थी। इसके अलावा डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने बताया की आपको जानकारी होगी कि जो छत्रविर्ती गबन का मसला था उसमें जाँच के बाद सबसे पहले  एफआईआर  कराने वाले हम रहे है और इसका दूसरा पहलू है कि ह...

जानिए पराली पर सीएम योगी के ये ज्ञान, जिसके हो रहे जमकर चर्चे

Image
उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों से पराली न जलाने की अपील की। लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों से पराली न जलाने की अपील की। सीएम योगी ने कहा है कि किसानों को पराली की कीमत देने के प्रयास किए जा रहे हैं। पराली से बायोफ्यूल बनाया जाएगा। हर जिले में बायो फ्यूल प्लांट लगाएं जाएंगे। सीएम योगी बुधवार को लोकभवन में गन्ना विभाग के वेब पोर्टल व ई-गन्ना मोबाइल एप का शुभारंभ करने के बाद किसानों से संवाद कर थे। उन्होंने किसानों से पराली न जलाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। सीएम ने कहा, पराली में आग लगाने से भूमि की उर्वरता खत्म होती है और प्रकृति के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। मनुष्य व अन्य जीव जंतुओं के साथ पेड़-पौधों में भी जीवन होता है। पराली जलाने से खेती के लिए उपयोगी कीट नष्ट हो जाते हैं। पराली को कूटकर जुताई करने और पानी देने से वह खेत में कंपोस्ट का काम करती है। Read More

कर्नाटक के 17 विधायकों पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, जाने पूरी खबर

Image
तरकततसुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष द्वारा 17 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के फैसले को बरकरार रखा है। नई दिल्ली: एक तरफ महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक जारी है तो वहीं दूसरी तरफ कर्माटक की राजनीति को लेकर भी सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला सामने आया।  तरकततसुप्रीम कोर्ट  ने कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष द्वारा 17 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के फैसले को बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में विधायकों की अयोग्यता को सही ठहराया है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने यह जरूर साफ किया है कि यह 17 विधायक विधानसभा का उपचुनाव लड़ सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि इस्तीफे से स्पीकर का अधिकार खत्म नहीं होता है।  पार्टियां  सुविधा से स्टैंड बदलती है। नैतिकता सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों पर लागू है। Read More

सुप्रीम कोर्ट पहुंची सत्ता की लड़ाई, अब क्या मोड़ लेगी महाराष्ट्र की राजनीति?

Image
पहले दोस्ती टूटी फिर बनते-बनते बिगड़ गए नए समीकरण और शिवसेना पहुंच गई सुप्रीम कोर्ट। कुर्सी की चाह में पहले दोस्ती टूटी फिर बनते-बनते बिगड़ गए नए समीकरण और शिवसेना पहुंच गई सुप्रीम कोर्ट। महाराष्ट्र की राजनीति इन दिनों बेहद दिलचस्प हो चली है। सरकार बनते-बनते बे-पटरी हो जाते हैं सारे समीकरण। 19 दिन से जारी उठापटक के बाद आखिरकार प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लग ही गया। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मंगलवार दोपहर में ही राज्य में 6 महीने के लिए राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर दी। इसे राष्ट्रपति की ओर से मंजूर कर लिया गया। जिसके बाद तिलमिलाई शिवसेना सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। संख्याबल बताने के लिए बीजेपी की तुलना में कम समय दिए जाने को लेकर राज्यपाल के फैसले के खिलाफ शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले में बुधवार को सुनवाई हो सकती है। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल शिवसेना की तरफ से पैरवी करेंगे। Read More

BJP के साथ गठबंधन की संभावनाएं पर उद्धव ठाकरे ने दिया ये जवाब

Image
महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लग गया है, लेकिन अभी भी राजनीतिक पार्टियां सरकार बनाने की कोशिश में लगी हुई हैं। महाराष्ट्र की सियासत में एक और नया मोड़ आने के बाद वहां की राजनीति और गर्मा गई हैं। मंगलवार की शाम से महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लग गया है, लेकिन अभी भी राजनीतिक पार्टियां सरकार बनाने की कोशिश में लगी हुई हैं। इसी सिलसिले में जब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से यह सवाल किया गया कि क्या वो भाजपा के साथ सरकार बनाने के सारे विकल्प बंद कर दिए है तो इस सवाल पर शिवसेना प्रमुख ने कहा कि आपलोग इतनी जल्दी में क्यों हैं? यह राजनीति है।अभी राष्ट्रपति शासन है 6 महीने का समय दिया गया है।साथ ही उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैंने बीजेपी के विकल्प को खत्म नहीं किया है। ये बीजेपी ही थी जिसने ऐसा किया’। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के वक्त हम बीजेपी से अलग चुनाव लड़ने जा रहे थे लेकिन बीजेपी खुद सामने आई और हमने उनकी भावनाओं की कद्र की। जबकि उस वक्त पूरे देश में ऐसा माहौल था कि बीजेपी की केंद्र में सरकार नहीं आएगी और उन्हें ज्यादा से ज्यादा 200 से...

महाराष्ट्र में हो रहे घमासान पर ओवैसी ने दिया बड़ा बयान, कहा अगर शिवसेना और कांग्रेश साथ में…

Image
महाराष्ट्र में अभी तक सरकार में खींचातान देखी जा रही है, भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ने भी पूरी कोशिश कर ली है महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव हाल ही में समाप्त हुए हैं और उनके चुनाव नतीजे भी आ चुके हैं। चुनाव नतीजे देखकर ऐसा लग रहा था कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार नहीं बना पाएगी। लेकिन दुष्यंत चौटाला की मदद से भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में अपनी सरकार बनाई। जबकि महाराष्ट्र में ऐसा लग रहा था कि भारतीय जनता पार्टी आसानी से अपनी सरकार बना लेगी। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का शिवसेना के साथ गठबंधन था और शिवसेना और बीजेपी ने मिलकर इतनी सीटें जीती थी कि आसानी से सरकार बनाई जा सके। नतीजों के बाद शिवसेना ने बीजेपी के सामने कई सारी शर्तें सामने रख दी। लेकिन भारतीय जनता पार्टी को शिवसेना की शर्तें मंजूर नहीं थी। इसलिए सरकार बनने में विलंब हो रहा है। महाराष्ट्र में अभी तक सरकार में खींचातान देखी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ने भी पूरी कोशिश कर ली है कि महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन जाए लेकिन वह अपनी स...