झारखंड विधानसभा चुनाव पर मतदान शुरु, नक्सलवादियों ने किया धमाका
ये चुनाव झारखंड के 6 जिलों की 13 विधानसभा सीटों पर हो रहे हैं। पहले चरण के चुनाव में कुल 189 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज यानी शनिवार सुबह 7 बजे से शुरु हो गई है। बता दें कि ये वोटिंग 4,892 पोलिंग स्टेशन पर हो रही है। जिनमें से 307 स्टेशनस शहरी क्षेत्रों में वहीं बाकि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किये गए हैं। बता दें कि ये चुनाव झारखंड के 6 जिलों की 13 विधानसभा सीटों पर हो रहे हैं। पहले चरण के चुनाव में कुल 189 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

बता दें कि प्रमुख चुनाव अधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि पहले चरण में 13 सीटों पर शातिंपुर्ण ढंग से चुनाव करवाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इसी बीच खबरें आ रही है कि गुमला जिले के विष्णुपुर विधानसभा इलाके में वोटिंग के दौरान नक्सलियों ने एक पुल को बम से उड़ा दिया है। हालांकि इस हमले से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सूत्रों के मुताबिक हमले के कारण वोटिंग में किसी भी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। पुलिस ने प्रभावित क्षेत्र में जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। Read More
Comments
Post a Comment