लगी नशे की लत को लेकर अभिनेता प्रतीक बब्बर ने किया ये बड़ा खुलासा
एक समय ऐसा भी था जब वो बुरी तरह नशे के लत में डूबे हुए थे। प्रतीक ने मिड-डे में एक कॉलम के जरिये खुद की जिंदगी से जुड़े इस राज का खुलासा किया।
माय फ्रेंड पिंटू, एक दीवाना और छिछोरे जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से सबका दिल जीतने वाले प्रतीक बब्बर बेशक आज के समय में एक अच्छे एक्टर के रूप में जाने जाते हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वो बुरी तरह नशे के लत में डूबे हुए थे। प्रतीक ने मिड-डे में एक कॉलम के जरिये खुद की जिंदगी से जुड़े इस राज का खुलासा किया। वहीं अगर प्रतीक के परिवार की बात करें तो उनके पिता राज बब्बर ने उनकी मां के अलावा अभिनेत्री स्मिता पाटिल और थियेटर कलाकार नादिरा बब्बर के साथ भी शादी की थी जिसके चलते प्रतीक से उनके पिता के रिश्ते कुछ खास अच्छे नहीं रहे।

बता दें कि प्रतीक ने अपनी जिंदगी के उस अहम हिस्से को शेयर करते हुए बताया कि उनकी उम्र महज 13 साल थी, जब वे ड्रगस से रुबरु हुए। साथ ही उन्होंने बताया कि मेरा चाइल्डहुड काफी कठिनाइयों के साथ कटा है। मैं हमेशा परेशान रहता था, अपनी जिंदगी की परेशानियों से लड़ने की कोशीश करता रहता था। उस समय एक ड्रग्स ही थे जो मेरा सहारा बने और वही मुझे मेरी परेशानियों से दुर लेजा कर राहत देते थे। Read More
Comments
Post a Comment