Posts

Showing posts with the label health

कोरोना वायरस से पाकिस्तान में भी दहशत, चीन से नहीं निकालेगा अपने नागरिक

Image
चीन में कोहराम मचाने के बाद अब कोरोना वायरस दुनिया के कई देशों में पहुंचने लगा है। भारत में भी इस वायरस के संदिग्ध मरीज देखने को मिले हैं। चीन में कोहराम मचाने के बाद अब कोरोना वायरस दुनिया के कई देशों में पहुंचने लगा है। भारत में भी इस वायरस के संदिग्ध मरीज देखने को मिले हैं। दुनिया के कई देश इस वायरस से डरे हुए है। पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस से भय का माहौल है। जिसके चलते पाकिस्तान बड़ा फैसला लिया है। चीन में कोरोना ने बरपाया कहर, 250 भारतीय छात्र फंसे मीडिया में खबर है कि पाकिस्तान चीन में फंसे अपने नागरिकों को नहीं निकालेगा। चीन के वुहान शहर में इस वायरस का काफी असर है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के विशेष सलाहकार ने जफर मिर्जा के मुताबिक पाकिस्तान चीन में रहने वाले अपने नागरिकों को नहीं निकालेगा। पाकिस्तान इन दिनों कोरोना वायरस से इतना डरा हुआ है कि उसने शुक्रवार को चीन जाने और वहां से आने वाली सभी फ्लाइटों को रद्द कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ भारत ने चीन में फंसे अपने 600 लोगों के निकालने के लिए फ्लाइट भेजा और उनके लिए भारतीय सेना ने इन लोगों के लिए...

खबरदार: गलती से भी ऐसे ना खाएं अदरक, हो जाएंगी ये बीमारी

Image
चाय हो, सब्जी हो या फिर कोई और पकवान, अदरक सभी के साथ मिलकर उसके स्वाद को दोगूना कर देता है। सर्दियों में तो अदरक का इस्तेमाल ज्यादातर चाय के साथ किया जाता है। चाय हो, सब्जी हो या फिर कोई और पकवान, अदरक सभी के साथ मिलकर उसके स्वाद को दोगूना कर देता है। सर्दियों में तो अदरक का इस्तेमाल ज्यादातर चाय के साथ किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी रसोई में आसानी से मिल जाने वाला ये अदरक आपको एक नहीं बल्कि पांच शारीरिक परेशानियों से दूर रख सकता है. अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे अदरक के वो फायदे जिससे आपनाकर आप खुद को सेहतमंद रख सकते हैं। एसिडिटी होना पर आमतौर पर लोग सर्दी-जुकाम, खांसी या पेट से जुड़ी परेशानियों के लिए अदरक का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन एक रिपोर्ट की माने तो अदरक के ज्यादा इस्तेमाल से एसिडिटी, सीने में जलन, दस्त जैसे रोग आपको अपना शिकार बना सकते हैं. अगर आप इन सभी परेशानियों से बचना चाहते हैं, तो अदरक का इस्तेमाल कम ही मात्रा में करें।  More Read 

भूलकर भी ना पिए 8 से 10 गिलास पानी, हो सकती है ये बीमारियां

Image
शरीर में जरूरत के मुताबिक पानी रहने और शरीर को Dehydrate(डी हाइड्रेट) होने से बचाने के शरीर में पानी की मात्रा संतुलित होनी चाहिए। आपने अक्सर अपने बड़ों से सुना होगा कि हमें कम से कम 8 लीटर पानी पीना चाहिए। शरीर में जरूरत के मुताबिक पानी रहने और शरीर को Dehydrate(डी हाइड्रेट) होने से बचाने के शरीर में पानी की मात्रा संतुलित होनी चाहिए। Doctor’s (डॉक्टरस) भी हमे दिन में 8 लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन कई बार कुछ लोग पानी को जरूरत से ज्यादा मात्रा में पीने लगते हैं। जिससे उन्हें फायदा तो नहीं मिलता लेकिन खुद को बिमार जरूर कर लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जरूरत से ज्यादा पानी आपको Hospital (हॉस्पिटल) पहुंचा सकता है। जी हां, चौकिए मत, जरूरत से ज्यादा पानी आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। एक स्टडी की माने तो, जो लोग 8 या 10 गिलास पानी पीने की बात कहते हैं, वो महज एक अंदाजे के तौर पर कहते हैं। एक इंसान को कितना मात्रा में पानी पीना चाहिए, ये सब पूरी तरह से उस जगह के माहौल, इंसान की आयु, लिंग और उसकी सेहत पर निर्भर करता है। Read More

सर्दी जुकाम ठीक करने के साथ-साथ ‘विक्स वेपोरब’ देता हैं कई अनजाने फायदें

Image
सर्दियों के दौरान अक्सर लोगों को फटी एड़ियां की परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में विक्स वेपोरब काफी लाभदायक होता है। सर्दी के मौसम में अक्सर लोगों को  सर्दी जुकाम  की शिकायत रहती है। पुराने समय से ही सर्दी जुकाम से राहत पाने के लिए लोग विक्स का इस्तेमाल करते आ रहें हैं। जुकाम होने पर लोग विक्स के पानी से भाप लेते हैं या इसे नाक और छाती पर लगाते हैं। विक्स लगाने से बंद नाक से तुरंत राहत मिल जाती है और जुकाम ठीक हो जाता है। बता दें कि जुकाम की शिकायत दूर करने के अलावा विक्स कई फायदे देता है। तो आइए जानते हैं कि ‘विक्स वेपोरब’ किन समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है.. सर्दियों में ऐसा करने से मिलेगी जोड़ों के दर्द से राहत धूप से त्वचा का काला पड़ जाना आज कल का लाइफस्टाइल ऐसा है कि लोग धूप या छाव नहीं देखते है। काम के कारण अक्सर लोगों को धूप में हर दिन निकलना ही पड़ता है। जिसके कारण त्वचा काली पड़ जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए धूप में जाने से पहले विक्स वेपोरब को लगा लें। इसकी हल्की सी परत त्वचा पर लगाने से त्वचा सनबर्न का शिकार नहीं होती है और काली नहीं प...

सर्दियों में ऐसा करने से मिलेगी जोड़ों के दर्द से राहत

Image
सर्दियों में जोड़ों के दर्द जैसी समयस्याएं बढ़ने लगती हैं। अगर आप भी जोड़ों के दर्द से जूझ रहे हैं तो यह खबर आपको राहत देने वाली है। बढ़ती उम्र के साथ इंसान के शरीर में कई बदलाव होते हैं। शरीर में कई तरह की बीमारियां भी उत्पन्न होने लगती हैं। सर्दियों में जोड़ों के दर्द जैसी समयस्याएं बढ़ने लगती हैं। अगर आप भी जोड़ों के दर्द से जूझ रहे हैं तो यह खबर आपको राहत देने वाली है। जो लोग जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो सर्दियों का मौसम उनके लिए मुश्किल पैदा कर सकता है। जकड़न, जोड़ों में दर्द और गति में दिक्कत जैसी कई तरह की समस्याएं तब पैदा होती हैं जब आपके जोड़ों में उपस्थित कार्टिलेज धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त होने लगती है और इस वजह से हड्डियां आपस में एक-दूसरे से घिसने या रगड़ने लगती हैं। इस स्थिति को ऑस्टियोआर्थराइटिस कहते हैं। विशेषज्ञों ने कुछ उपाय सुझाए हैं जिनकी मदद से आप जोड़ों के दर्द से राहत पा सकते हैं।    Read More

अगर आप सर्दियों में बार-बार टॉयलेट की ओर भागते है तो हो सकती है ये गंभीर बीमारी

Image
इसे बस ठंड के कारण होने वाली समस्या ना समझे। ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए खतरा साबित हो सकता है। सर्दियों मे अक्सर कई लोगों को बार बार पेशाब जाने की समस्या का सामना करना पड़ता है। जिसके चलते उन्हें कॉलेज या फिर ऑफिस में परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आपको ऐसी कुछ समस्या है तो आप इसे हल्के में ना ले। इसे बस ठंड के कारण होने वाली समस्या ना समझे। ऐसा करना आपके  स्वास्थ्य  के लिए खतरा साबित हो सकता है। प्याज है इतना गुणकारी, लड़कीयों को दर्द के दिनों में देता… कई डॉक्टरों ने इस विषय पर चेतावनी देते हुए कहा कि सर्दियों में बार बार पेशाब जाना भी एक बीमारी है और इस बीमारी को कोल्ड डायरेसिस के नाम से जाना जाता है। इस घातक बीमारी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए एक डॉकटरों ने बताया कि बार-बार पेशाब आने से इसका आपकी सेहत पर गलत प्रभाव पड़ता है। साथ ही आप अंदरुनी रुप से बीमार भी पड़ जाते हो। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस बीमारी के दौरान इंसान के शरीर से पानी बाहर आता है और साथ ही इसके कारण शरीर में मौजूद नेचुरल नमक और मिनरल बैलेंस भी घटते जाते है जो क...

मूंगफली खाने से आपको होंगे कई फायदे, सर्दियों में देगी ये लाभ

Image
मूंगफली में विटमिन ई, ओमेगा-3, प्रोटीन, ओमेगा-6, फाइबर जैसी चीजें मौजूद होती हैं, जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होती हैं। सर्दियों में अक्सर लोग यही चाहते हैं कि वे ऐसा कुछ खाए जो उनके शरीर को सर्दी से राहत दे। साथ के साथ आपके लिए हेल्दी भी रहे। ऐसे में मंगूफली एक बहुत अच्छा विकल्प है। ये आपको कई सारे फायदें भी देती है। मूंगफली में तेल का अंश होने के कारण ये  ड्राई स्किन  वालों के लिए अच्छी रहती रहती है। मूंगफली में विटमिन ई, ओमेगा-3, प्रोटीन, ओमेगा-6, फाइबर जैसी चीजें मौजूद होती हैं, जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होती हैं। वहीं बच्चों के साथ एक बहुत बड़ी परेशानी होती है कि वे अक्सर दूध को पीना पंसद नहीं करते है। और दूध पीते समय कई बहाने करते हैं। बता दें कि 100 ग्राम मूंगफली में करीब 26 ग्राम प्रोटीन होता है, जो हमारी शारीरिक वृद्धि के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में आप अपने बच्चों की डाइट में मूंगफली को शामिल कर सकते हैं। बीमारियों को भी करती है दूर मूंगफलीदिल की बीमारियों को दूर करने में काफी मददगार साबित होती है। मूंगफली में  पॉलिसैच्युरेटेड  फैट और ...

जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से की गयी एक पहल, डायबिटीज और हाइपरटेंशन की हुई जांच

Image
जिलाधिकारी के दिशा निर्देश में इन चारों जगहों पर शिविर का आयोजन किया गया था। बिहार, गया : जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से स्वास्थ्य की दिशा में अच्छी पहल करते हुए डायबिटीज और हाइपरटेंशन के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। इसको लेकर चार जगहों पर जांच शिविर लगाये गये। जिला समाहरणालय, आयुक्त कार्यालय, पुलिस लाइन, कोर्ट परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर में डायबिटीज और हाइपरटेंशन की जांच की गयी। समाहरणालय में जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने खुद भी डायबिटीज की जांच करा कर शिविर का उद्धाटन किया। जिलाधिकारी के दिशा निर्देश में इन चारों जगहों पर शिविर का आयोजन किया गया था। इन जगहों पर लगाये गये जांच शिविर में एक हजार से अधिक लोगों ने डायबिटीज और हाइपरटेंशन की जांच करवाई। कोर्ट परिसर में जांच शिविर का उद्धाटन एडीजे ने किया. समाहरणालय में आयोजित कैंप में जिला सिविल सर्जन डॉ ब्रजेश कुमार सिंह भी मौजूद थे। शिविर की मॉनिटरिंग कर रहे जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीलेश कुमार ने बताया आये दिन डायबिटीज और हाइपरटेंशन के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। जीवनशैली के ...

AIIMS में इलाज हुआ महंगा, जाने क्या है वजह…

Image
निर्देश के अनुसार सभी सेवाओं पर लगने वाले सही मूल्य के हिसाब से नियमों के नियम क्रमांक 47 का पालन किया जाएगा। भारत के सबसे बड़े अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी  एम्स  में इलाज कराना और पढ़ना महंगा होने जा रहा है। दिल्ली एम्स ने मरीजों के इलाज और स्टूडेंट्स ट्यूशन फीस से लिए जाने वाले पैसों की एक लिस्ट बनानी शुरू कर दी है। अब इन शुल्कों को बढ़ाने पर फैसला किया जा रहा है। हालांकि, पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से हुई वार्तालाप में एम्स की सेंट्रल इंस्टीट्यूट बॉडी की बैठक में स्टूडेंट्स ट्यूशन फीस और इलाज के मूल्य को देखते हुए शुल्कों को बढ़ाने की मंजूरी दी थी। एम्स दिल्ली के धन संबंधित सलाह देने वालों की ओर से जारी एक कार्यालय आदेश में सभी विभागों, अनुभागों, केंद्रों और सुविधा केंद्रों से जानकारी मांगी गई है कि, उनकी ओर से जारी सेवाओं के रेट क्या है? और ये रेट कब से चल रहा है?  Read More

संक्रमित गर्भनाल से बच्चों की जा सकती है जान, जानिए नवजात शिशु को संक्रमण से दूर रखने के उपाय

Image
शिशु जन्म के बाद भी गर्भनाल के बेहतर देखभाल की जरूरत होती है। बच्चे के जन्म के दौरान मां और बच्चा दोनों की सेहत का ध्यान रखना पड़ता है। खासकर नवजात बच्चे का क्योंकि नवजात बच्चे को संक्रमण होने का खतरा लगातार बढ़ जाता है। इसलिए उस समय बच्चे की देखभाल करना बेहद जरुरी हो जाता है। माँ और गर्भस्थ शिशु को गर्भनाल भावनात्मक एवं शारीरिक दोनों स्तर पर जोड़ता है। गर्भस्थ शिशु को गर्भनाल के जरिये ही आहार भी प्राप्त होता है। इसलिए शिशु जन्म के बाद भी  गर्भनाल  के बेहतर देखभाल की जरूरत होती है। बेहतर देखभाल के आभाव में नाल में संक्रमण फैलने का ख़तरा बढ़ जाता है, जो गंभीर परिस्थितियों में नवजात के लिए मृत्यु का भी कारण बन जाता है। जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयास: राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी बाल स्वास्थ्य डॉ. वीपी राय ने बताया  गर्भनाल  की समुचित देखभाल जरुरी होता है. शिशु जन्म के बाद नाल के ऊपर से  किसी भी प्रकार के तरल पदार्थ या क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. नाल को सूखा रखना जरुरी होता है. बाहरी चीजों के इस्तेमाल से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. इस संबंध में फैसिलि...