कर्नाटक के 17 विधायकों पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, जाने पूरी खबर
तरकततसुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष द्वारा 17 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के फैसले को बरकरार रखा है।
नई दिल्ली: एक तरफ महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक जारी है तो वहीं दूसरी तरफ कर्माटक की राजनीति को लेकर भी सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला सामने आया। तरकततसुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष द्वारा 17 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के फैसले को बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में विधायकों की अयोग्यता को सही ठहराया है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने यह जरूर साफ किया है कि यह 17 विधायक विधानसभा का उपचुनाव लड़ सकते हैं।

Comments
Post a Comment