सुप्रीम कोर्ट पहुंची सत्ता की लड़ाई, अब क्या मोड़ लेगी महाराष्ट्र की राजनीति?
पहले दोस्ती टूटी फिर बनते-बनते बिगड़ गए नए समीकरण और शिवसेना पहुंच गई सुप्रीम कोर्ट।
कुर्सी की चाह में पहले दोस्ती टूटी फिर बनते-बनते बिगड़ गए नए समीकरण और शिवसेना पहुंच गई सुप्रीम कोर्ट। महाराष्ट्र की राजनीति इन दिनों बेहद दिलचस्प हो चली है। सरकार बनते-बनते बे-पटरी हो जाते हैं सारे समीकरण। 19 दिन से जारी उठापटक के बाद आखिरकार प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लग ही गया। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मंगलवार दोपहर में ही राज्य में 6 महीने के लिए राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर दी।

इसे राष्ट्रपति की ओर से मंजूर कर लिया गया। जिसके बाद तिलमिलाई शिवसेना सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। संख्याबल बताने के लिए बीजेपी की तुलना में कम समय दिए जाने को लेकर राज्यपाल के फैसले के खिलाफ शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले में बुधवार को सुनवाई हो सकती है। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल शिवसेना की तरफ से पैरवी करेंगे।Read More
Comments
Post a Comment