पीएम मोदी पहुंचे कानपुर, गंगा काउंसिल की बैठक जारी

पीएम मोदी इस दौरे के दौरान गंगा को निरंतर और शुद्ध बनाने से संबंधित कोशिशों का जायजा लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को कानपुर पहुंच चुके है। वे कानपुर में ‘नमामि गंगे’ परियोजना का मुआयना करने वाले हैं। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का सीएम योगी और यूपी के बीजेपी विधायकों द्वारा स्वागत किया गाया। मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी इस दौरे के दौरान गंगा को निरंतर और शुद्ध बनाने से संबंधित कोशिशों का जायजा लेंगे। वहीं पीएम मोदी की अध्यक्षता में कानपुर में नेशनल गंगा काउंसिल की बैठक चल रही है।
पीएम मोदी पहुंचे कानपुर, गंगा काउंसिल की बैठक जारी
बता दें कि नमामि गंगा परियोजन से संबंधित मुद्दों पर आयोजित इस बैठक में उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए हैं। इस बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार का भी शामिल होना तय था और उनके स्वागत में कानपुर में सभी तैयारियां भी हो चुकी थी। लेकिन नीतीश कुमार ने अचानक से अपना कानपुर दौरा रद्द कर दिया। जिसके बाद नीतीश कुमार के स्थान पर डिप्टी सीएम सुशील मोदी बैठक में शामिल हुए हैं। वहीं इस बैठक में गंगा किनारे स्थित सभी पांच राज्यों के कई मंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव साथ ही केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शिरकत की है।   Read More

Comments

Popular posts from this blog

रेलवे ने इन पदों के लिए निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Shoaib Akhtar के बयान पर मोहम्मद यूसुफ ने कहा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’