महाराष्ट्र में हो रहे घमासान पर ओवैसी ने दिया बड़ा बयान, कहा अगर शिवसेना और कांग्रेश साथ में…
महाराष्ट्र में अभी तक सरकार में खींचातान देखी जा रही है, भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ने भी पूरी कोशिश कर ली है
महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव हाल ही में समाप्त हुए हैं और उनके चुनाव नतीजे भी आ चुके हैं। चुनाव नतीजे देखकर ऐसा लग रहा था कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार नहीं बना पाएगी। लेकिन दुष्यंत चौटाला की मदद से भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में अपनी सरकार बनाई। जबकि महाराष्ट्र में ऐसा लग रहा था कि भारतीय जनता पार्टी आसानी से अपनी सरकार बना लेगी। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का शिवसेना के साथ गठबंधन था और शिवसेना और बीजेपी ने मिलकर इतनी सीटें जीती थी कि आसानी से सरकार बनाई जा सके।

नतीजों के बाद शिवसेना ने बीजेपी के सामने कई सारी शर्तें सामने रख दी। लेकिन भारतीय जनता पार्टी को शिवसेना की शर्तें मंजूर नहीं थी। इसलिए सरकार बनने में विलंब हो रहा है। महाराष्ट्र में अभी तक सरकार में खींचातान देखी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ने भी पूरी कोशिश कर ली है कि महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन जाए लेकिन वह अपनी सभी कोशिशों में नाकाम साबित हुए। उम्मीद अब ये की जा रही थी कि शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस मिलकर महाराष्ट्र मे सरकार बनाएंगे। लेकिन शिवसेना की इन उम्मीदों पर भी पानी फिर चुका है। शिवसेना अपना बहुमत साबित करने में नाकाम रही है।Read More
Comments
Post a Comment