अगर आप सर्दियों में बार-बार टॉयलेट की ओर भागते है तो हो सकती है ये गंभीर बीमारी

इसे बस ठंड के कारण होने वाली समस्या ना समझे। ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए खतरा साबित हो सकता है।

सर्दियों मे अक्सर कई लोगों को बार बार पेशाब जाने की समस्या का सामना करना पड़ता है। जिसके चलते उन्हें कॉलेज या फिर ऑफिस में परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आपको ऐसी कुछ समस्या है तो आप इसे हल्के में ना ले। इसे बस ठंड के कारण होने वाली समस्या ना समझे। ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए खतरा साबित हो सकता है।
अगर आप सर्दियों में बार-बार टॉयलेट की ओर भागते है तो हो सकती है ये गंभीर बीमारी
कई डॉक्टरों ने इस विषय पर चेतावनी देते हुए कहा कि सर्दियों में बार बार पेशाब जाना भी एक बीमारी है और इस बीमारी को कोल्ड डायरेसिस के नाम से जाना जाता है। इस घातक बीमारी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए एक डॉकटरों ने बताया कि बार-बार पेशाब आने से इसका आपकी सेहत पर गलत प्रभाव पड़ता है। साथ ही आप अंदरुनी रुप से बीमार भी पड़ जाते हो। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस बीमारी के दौरान इंसान के शरीर से पानी बाहर आता है और साथ ही इसके कारण शरीर में मौजूद नेचुरल नमक और मिनरल बैलेंस भी घटते जाते है जो कि हमारे शरीर के लिए काफी हानिकारक है। पेशाब के जरिए हमारे शरीर से सोडियम और पोटेशियम भी बाहर आता है। और अधिक मात्रा में सोडियम और पोटेशियम का निष्कासन  होने के कारण हाइपोनाट्रेमिया नामक रोग भी हो सकता है।  Read More

Comments

Popular posts from this blog

रेलवे ने इन पदों के लिए निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Shoaib Akhtar के बयान पर मोहम्मद यूसुफ ने कहा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’