सर्दी जुकाम ठीक करने के साथ-साथ ‘विक्स वेपोरब’ देता हैं कई अनजाने फायदें

सर्दियों के दौरान अक्सर लोगों को फटी एड़ियां की परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में विक्स वेपोरब काफी लाभदायक होता है।

सर्दी के मौसम में अक्सर लोगों को सर्दी जुकाम की शिकायत रहती है। पुराने समय से ही सर्दी जुकाम से राहत पाने के लिए लोग विक्स का इस्तेमाल करते आ रहें हैं। जुकाम होने पर लोग विक्स के पानी से भाप लेते हैं या इसे नाक और छाती पर लगाते हैं। विक्स लगाने से बंद नाक से तुरंत राहत मिल जाती है और जुकाम ठीक हो जाता है। बता दें कि जुकाम की शिकायत दूर करने के अलावा विक्स कई फायदे देता है। तो आइए जानते हैं कि ‘विक्स वेपोरब’ किन समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है..

धूप से त्वचा का काला पड़ जाना

‘विक्स वेपोरब’ देता हैं कई अनजाने फायदें
आज कल का लाइफस्टाइल ऐसा है कि लोग धूप या छाव नहीं देखते है। काम के कारण अक्सर लोगों को धूप में हर दिन निकलना ही पड़ता है। जिसके कारण त्वचा काली पड़ जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए धूप में जाने से पहले विक्स वेपोरब को लगा लें। इसकी हल्की सी परत त्वचा पर लगाने से त्वचा सनबर्न का शिकार नहीं होती है और काली नहीं पड़ती है।

स्ट्रेच मार्क्स

‘विक्स वेपोरब’ देता हैं कई अनजाने फायदें
टीनऐजर लड़कियां को स्ट्रेच मार्क्स होना तो आम बात है। साथ ही गर्भावस्था के दौरान भी महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स जैसी समस्या से जूझना पड़ता है। स्ट्रेच मार्क्स से बचने के लिए महिलाएं कई तरह के महंगे उत्पादों का प्रयोग करती है। लेकिन फिर भी पेट पर स्ट्रेच मार्क्स पड़ ही जाते हैं। हालांकि अगर गर्भावस्था के दौरान पेट पर विक्स वेपोरब लगाई जाए तो आप इन मार्क से बच सकते है। दरअसल विक्स वेपोरब नीलगिरी के तेल, देवदार की पत्तियों के तेल, कपूर और आदि चीजों की बनीं होती है। ये सभी चीजें त्वचा के लिए काफी लाभदायक होती है जिसके चलते स्ट्रेच मार्क्स को होने से रोका जा सकता है। साथ ही इसके निशान को कम भी किया जा सकता है।  Read More

Comments

Popular posts from this blog

रेलवे ने इन पदों के लिए निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Shoaib Akhtar के बयान पर मोहम्मद यूसुफ ने कहा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’