कोरोना वायरस से पाकिस्तान में भी दहशत, चीन से नहीं निकालेगा अपने नागरिक
चीन में कोहराम मचाने के बाद अब कोरोना वायरस दुनिया के कई देशों में पहुंचने लगा है। भारत में भी इस वायरस के संदिग्ध मरीज देखने को मिले हैं।
चीन में कोहराम मचाने के बाद अब कोरोना वायरस दुनिया के कई देशों में पहुंचने लगा है। भारत में भी इस वायरस के संदिग्ध मरीज देखने को मिले हैं। दुनिया के कई देश इस वायरस से डरे हुए है। पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस से भय का माहौल है। जिसके चलते पाकिस्तान बड़ा फैसला लिया है।

मीडिया में खबर है कि पाकिस्तान चीन में फंसे अपने नागरिकों को नहीं निकालेगा। चीन के वुहान शहर में इस वायरस का काफी असर है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के विशेष सलाहकार ने जफर मिर्जा के मुताबिक पाकिस्तान चीन में रहने वाले अपने नागरिकों को नहीं निकालेगा।
पाकिस्तान इन दिनों कोरोना वायरस से इतना डरा हुआ है कि उसने शुक्रवार को चीन जाने और वहां से आने वाली सभी फ्लाइटों को रद्द कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ भारत ने चीन में फंसे अपने 600 लोगों के निकालने के लिए फ्लाइट भेजा और उनके लिए भारतीय सेना ने इन लोगों के लिए अलग बेड की व्यवस्था कर ली। Read More
Comments
Post a Comment