मूंगफली खाने से आपको होंगे कई फायदे, सर्दियों में देगी ये लाभ
मूंगफली में विटमिन ई, ओमेगा-3, प्रोटीन, ओमेगा-6, फाइबर जैसी चीजें मौजूद होती हैं, जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होती हैं।
सर्दियों में अक्सर लोग यही चाहते हैं कि वे ऐसा कुछ खाए जो उनके शरीर को सर्दी से राहत दे। साथ के साथ आपके लिए हेल्दी भी रहे। ऐसे में मंगूफली एक बहुत अच्छा विकल्प है। ये आपको कई सारे फायदें भी देती है। मूंगफली में तेल का अंश होने के कारण ये ड्राई स्किन वालों के लिए अच्छी रहती रहती है। मूंगफली में विटमिन ई, ओमेगा-3, प्रोटीन, ओमेगा-6, फाइबर जैसी चीजें मौजूद होती हैं, जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होती हैं। वहीं बच्चों के साथ एक बहुत बड़ी परेशानी होती है कि वे अक्सर दूध को पीना पंसद नहीं करते है। और दूध पीते समय कई बहाने करते हैं। बता दें कि 100 ग्राम मूंगफली में करीब 26 ग्राम प्रोटीन होता है, जो हमारी शारीरिक वृद्धि के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में आप अपने बच्चों की डाइट में मूंगफली को शामिल कर सकते हैं।

बीमारियों को भी करती है दूर
मूंगफलीदिल की बीमारियों को दूर करने में काफी मददगार साबित होती है। मूंगफली में पॉलिसैच्युरेटेड फैट और मोनोसैच्युरेटेड शामिल होता है, जो दिल के लिए जरूरी है। साथ ही ये बैड कलेस्ट्रॉल को घटाने का काम भी करती है। मूंगफली डायबीटीज के मरीज के लिए भी अच्छी होती हैं। साथ ही ये शरीर में ब्लड शुगर लेवल को भी बेलेंस्ड रखती है। Read More
Comments
Post a Comment