कुछ साल पहले इस एक्टर को फिल्मों में काम मिलना हो गया था बंद, लेकिन अब फीस है 100 करोड़
कुछ अभिनेता फ्लॉप होकर अपने घर लौट जाते हैं तो कुछ अभिनेता रातों-रात सुपरस्टार बन जाते हैं। बॉलीवुड को मायानगरी इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां पर किसकी किस्मत कब पलट जाए पता ही नहीं चलता है। कुछ अभिनेता फ्लॉप होकर अपने घर लौट जाते हैं तो कुछ अभिनेता रातों-रात सुपरस्टार बन जाते हैं। आज हम एक ऐसे अभिनेता की बात करेंगे जो कुछ साल पहले पूरी तरह फ्लॉप हो गया था और उन्हें फिल्म तक मिलनी बंद हो गई थी। लेकिन आज वह बॉलीवुड के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। वह अपनी फिल्मों में 100 करोड़ तक की फीस ले लेते हैं। हम जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार अक्षय कुमार है। वर्तमान समय में अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बड़े अभिनेताओं में गिने जाते हैं क्योंकि उनकी फिल्में आज तक बेहतरीन कलेक्शन करती आ रही हैं। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार को बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। Read More