महाराष्ट्र में उप-मुख्यमंत्री पद पर अजित पवार ले सकते हैं शपथ!

अजित पवार के उपमुख्यमंत्री बनने की खबरों पर शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि ‘ NCP के प्रमुख शरद पवार हैं। जो भी फैसला लिया जायेगा वे उनके द्वारा ही लिया जायेगा.’

महाराष्ट्र में काफी समय से चल रही राजनीतिक जंग के बाद अखिरकार शिवसेना, NCP और कांग्रेस की गठबंधन सरकार बनने जा रही है। जिसके चलते शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र में 18वें मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, जिसे लेकर वे आज यानी गुरुवार को शाम 6:40 पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। और उनकी ओथ सरेमनी का आयोजन शिवाजी पार्क में हो रहा है। वहीं खबरे आ रही है कि अजित पवार उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक यह शपथ उन्हें आज नहीं कल दिलवाई जाएगी। हालांकि अजित पवार के उपमुख्यमंत्री बनने की खबरों पर शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि ‘ NCP के प्रमुख शरद पवार हैं। जो भी फैसला लिया जायेगा वे उनके द्वारा ही लिया जायेगा.’
बता दें कि बुधवार को गठबंधन से महाराष्ट्र में बनी नई सरकार की तीनों पार्टियों के विधायकों के बीच बैठक हुई है। जिसमें की उपमुख्यमंत्री और विधानसभा स्पीकर पद को लेकर चर्चा हुई। जिसके चलते सभी विधायकों द्वारा इस बात पर सहमती बनी की NCP दल से डीप्टी और कांग्रेस से स्पीकर पद का चुनाव होगा।  Read More

Comments

Popular posts from this blog

Shoaib Akhtar के बयान पर मोहम्मद यूसुफ ने कहा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’

रेलवे ने इन पदों के लिए निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

PM Modi का देश के नाम पत्र | AB STAR NEWS |