महाराष्ट्र की सियासत पर बोले अमित शाह, सोनिया और शरद को लेकर कही ये बात
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गिर गई है। अब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सीएम बनने जा रहे हैं। आज शाम वो सीएम की शपथ लेने जा रहे हैं।
महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव संपन्न हुए काफी दिन बीत चुके हैं। जिसके बाद महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर बीजेपी और शिवसेना में खींचतान देखने को मिली। जैसे तैसे भारतीय जनता पार्टी ने अपना बहुमत साबित करके सरकार बना ली थी। लेकिन उनकी यह सरकार 80 घंटे तक भी नहीं टिक पाई। इस वजह से भारतीय जनता पार्टी को काफी अपमान का सामना करना पड़ा क्योंकि राजनीति में उनकी किरकिरी हो गई। सरकार अमित शाह के दिमाग से बनाई गई थी और इसका मास्टरमाइंड उन्हें हीं माना जा रहा था। सभी को अमित शाह के बयान की जरूरत थी। अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अमित शाह ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है।

आपको बता दें, महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गिर गई है। अब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सीएम बनने जा रहे हैं। उन्होंने अपना समर्थन पत्र भी राज्यपाल को सौंप दिया है। आज शाम वो सीएम की शपथ लेने जा रहे हैं। वहीं भाजपा सरकार गिरने पर पहली बार गृहमंत्री अमित शाह की प्रतिक्रिया सामने आ गई है। वो सोनिया गांधी और शरद पवार पर भड़क उठे हैं। Read More
Comments
Post a Comment