अगले दो दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, दिल्ली में रेड अलर्ट जारी
दिल्ली की बात करें तो शनिवार को शीतलहर ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। यहां लोधी रोड़ इलाके में तापमान 1.7 डिग्री दर्ज किया गया।
दिल्ली में कड़ाके की ठंड ने कहर बरपाया हुआ है। मौसम विभाग ने कहा है कि अभी 31 दिसंबर तक लोगों को गलन भरी ठंड की मार झेलनी पड़ेगी। दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड ने लोगों को रुलाया हुआ है। ठंड की वजह से 28 लोगों की मौत की खबर है। ठंड अब जानलेवा होती जा रही है। शनिवार को दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 1.9 सेल्सियस तक पहुंच गया। इसी के साथ पंजाब, बिहार, झारखंड और हरियाणा में भी जबरदस्त ठंड हो रही है। मौसम विभाग के अधिकारी का कहना है कि हरियाणा में हिसार समेत कई इलाकों में पारा लुढ़क गया और अगले कई दिनों तक राहत की कोई संभावना नहीं है। Read More
Comments
Post a Comment