Weather alert: कोहरे की आगोश में दिल्ली और एनसीआर, ट्रेन और फ्लाइट्स लेट
राजधानी दिल्ली में 1 जनवरी से लेकर 3 जनवरी तक रात के समय बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है
पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है। राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में ठंड का कहर जारी है। धुंध और कोहरे की चादर से ढकी सोमवार की सुबह हुई। धुंध और कोहरे का असर ट्रेन और फ्लाइट्स पर भी देखने को मिल रहा है। कोहरे के कारण कई ट्रेन और फ्लाइट्स देर से चल रही है। सूत्रों के मुताबिक करीब 30 ट्रेनें देरी से चल रही है। वहीं आईजीआई एयरपोर्ट से 3 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है।
बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह 5:30 बजे दिल्ली में तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। वहीं बात करें बीते दिन यानी रविवार की तो अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया था और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस था। वहीं सोमवार को दिल्ली में सुबह AQI स्तर 449 मापा गया है। जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग द्वारा राजधानी दिल्ली में 1 जनवरी से लेकर 3 जनवरी तक रात के समय बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है तो वहीं 2 जनवरी को ओले पड़ने की आशंका भी जताई जा रही हैं। ऐसे में ठंड के सभी रिकॉर्ड टूटने के भी आसार हैं। Read More
Comments
Post a Comment