करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने दिल्ली पुलिस को बताया ‘बेबस’

अक्सर अपने बयान को लेकर विवादों में रहने वाले करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू एक बार फिर ऐसा बयान दे बैठे है।

अक्सर अपने बयान को लेकर विवादों में रहने वाले करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू एक बार फिर ऐसा बयान दे बैठे है जिसे लेकर वो विवादों में घिर गए हैं। बता दें कि, सूरजपाल अम्मू गुरूग्राम में करणी सेना के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां उन्होंने विवादित बायन देते हुए दिल्ली पुलिस को बेबस कह डाला।
बता दें, गुरूग्राम के एमजी रोड़ स्थित बैंकेट हाल में करणी सेना ने अपना स्थापना दिवस मनाया। इस खास मौके पर देश भर से करणी सेना के कार्यकर्ता शामिल हुए साथ ही कई राज्यों में करणी सेना का गठन भी किया गया। इसी दौरान सूरजपाल अम्मू ने विवादित बयान दिया, उन्होंने कहा कि 25 करोड़ मुस्लमान भारत के हिंदूओं को कमजोर नहीं समझे, यदि कोई भी हिंदूओं को कमजोर समझकर गाली देगा तो उसका करणी सेना के कार्यकर्ता जबड़ा तौड़ देंगे, वहीं उन्होंने कहा कि नाथूराम गौडसे के वो सिद्धान्तों पर नहीं चलते लेकिन फिर भी आज का दिन मर्दों का दिन है।
पुलिस को कहा बेबस
इतना ही नहीं सूरजपाल अम्मू ने कहा, दिल्ली पुलिस बेबस है, पिछले इतने समय से जो शाहिन बाग में धरना चल रहा है। उससे लाखों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अगर इसी तरह से धरना करना है तो हिंदू संगठन भी इसके लिए तैयार है और पूरी दिल्ली को बंद कर देते हैं। लेकिन लोकतंत्र में धरना का कोई महत्व नहीं है। धरना करने का सभी को हक है, लेकिन इस तरह से जो राजनीति सड़यंत्र से कांग्रेस और दूसरी पार्टी शाहिन बाग में धरना करा रही है, वो गलत है। लेकिन अगर पुलिस कहे तो एक मीनट में शाहीन बाग से सभी धरना करने वाले को करणी सेना हटा देगी।  Read More

Comments

Popular posts from this blog

विश्व कप 2019: पाकिस्तानी फैन के इस ट्विट का अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने किया सपोर्ट

अपने बेटे को सीएम बनता देख शिबू सोरेन ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा…

अगले दो दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, दिल्ली में रेड अलर्ट जारी