नोएडाः नौकरी के नाम पर लड़की से गैंगरेप

सरकार चाहें कितने भी प्रयास कर ले लेकिन दरिंदों के चंगुल से बेटियों को बचा पाना बड़ी चुनौती बन गई है।

उत्तर प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के तमाम दावे तो किए जाते हैं लेकिन बेटियों के साथ होने वाली हैवानियत उन दावों की सच्चाई बयां कर देती है। सरकार चाहें कितने भी प्रयास कर ले लेकिन दरिंदों के चंगुल से बेटियों को बचा पाना बड़ी चुनौती बन गई है। नोएडा में एक लड़की के साथ नौकरी के नाम पर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पूरा मामला आपको बताते चलें दरअसल लड़की के दोस्त ने उसे नौकरी के लिए बहला फुसलाकर पार्क में बुलाया।
हरियाणा में अपराधियों के हौसले बुलंद, बुजुर्ग महिला की ऐसे की हत्या

 
जब लड़की बुधवार रात को फेज थ्री इलाके में एफएनजी के पास पार्क में पहुंची तो। वहां पर मौजूद 6 लोगों ने पहले उसके दोस्त को मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। वहीं पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपियों की तलाश की जारी है। रेप की बढ़ती घटनाओं ने प्रशासन पर कई सवालिया निशान भी खड़े कर दिए हैं। जहां एक तरफ सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे स्लोगन देकर बेटियों के हित की बात करती है।Read More

Comments

Popular posts from this blog

रेलवे ने इन पदों के लिए निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Shoaib Akhtar के बयान पर मोहम्मद यूसुफ ने कहा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’