NZvIND: जानिए सुपर ओवर में क्या हुआ और विराट सेना ने कैसे जीता मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 के चौथे मैच का फैसला भी सुपर ओवर से आया।

पहली बार ऐसा हुआ है कि दो टी20 मैचों का नतीजा सुपर ओवर से आया हो। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 के चौथे मैच का फैसला भी सुपर ओवर से आया। इस मैच पर भी भारत ने कब्जा कर लिया। इससे पहले सीरीज के तीसरे मैच को भी विराट सेना ने सुपर ओवर में अपने नाम किया था।
Rohit ने बताया 2 गेंदों पर 10 रन चाहिए थे तो वह क्या सोच रहे थे
चौथे टी20 मैच में सुपर ओवर का रोमांच देखने को मिला। तीसरे मैच की तरह इस मैच में भी जसप्रीत बुमराह ने सुपर ओवर किया। जिसमें न्यूजीलैंड की टीम 13 रन ही बना सकी। बुमराह की पहली गेंद पर टिम सिफर्ट ने शॉट खेला और दो रन लिए। उनकी दूसरी गेंद पर सिफर्ट ने चौका जड़ा। जिसके बाद तीसरी गेंद पर सिफर्ट ने दो रन बनाए। बुमराह की चौथी गेंद पर सिफर्ट ने हवा में शॉट खेला। जिसे वॉशिंगटन सुंदर ने लपक लिया और जसप्रीत बुमराह को विकेट मिल गया। जिसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मुनरो ने पांचवी गेंद पर चौका जड़ा। आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड एक ही रन बना सका। इस तरह से न्यूजीलैंड 13 रन बना पाया और जीत के लिए भारत के सामने 14 रनों का लक्ष्य था।  Read More

Comments

Popular posts from this blog

Weather Update: कंपकपाती नज़र आई दिल्ली-NCR

विश्व कप 2019: पाकिस्तानी फैन के इस ट्विट का अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने किया सपोर्ट