Shoaib Akhtar के बयान पर मोहम्मद यूसुफ ने कहा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’
पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी दानिश कनेरिया ने भी शोएब अख्तर के इस बयान का समर्थन किया था।
शोएब अख्तर द्वारा पाकिस्तानी टीम में हिंदू खिलाड़ी के साथ होने वाले उत्पीड़न को लेकर दिए गए बयान पर बवाल अब भी जारी है। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी दानिश कनेरिया ने भी शोएब अख्तर के इस बयान का समर्थन किया था। अब इसे लेकर पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मोहम्मद यूसुफ ने शोएब अख्तर के इस बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।
पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘मैं पाकिस्तानी टीम में अल्पसंख्यकों के साथ पाक खिलाड़ियों के भेदभाव के बारे में की गई टिप्पणियों की निंदा करता हूं। मैं टीम का सदस्य रहा हूं और मुझे हमेशा टीम, प्रबंधन और प्रशंसकों से बहुत प्यार और समर्थन मिला है! पाकिस्तान जिंदाबाद।’ Read More
Comments
Post a Comment