Nirbhaya Case: निर्भया के दोषियों को अभी नहीं होगी फांसी, पटियाला हाउस कोर्ट ने टाली फांसी

निर्भया के दोषियों को आज भी फांसी पर नहीं लटकाया जाएगा। जैसे-जैसे निर्भया के दोषियों की फांसी की तारिख का ऐलान हो जाता है। वैसे ही दोषी फांसी की सजा को टालने की कोशिश करते है।

निर्भया के दोषियों को अब 1 फरवरी यानि कल भी फांसी पर नहीं लटकाया जाएगा। जैसे-जैसे निर्भया के दोषियों की फांसी की तारिख का ऐलान हो जाता है। वैसे ही दोषी हमारी न्याय व्यवस्था का सहारा लेकर फांसी की सजा को टालने की कोशिश करते है। उनकी ये कोशिश अब तक लगातार और बार-बार सफल हो रही है। पटियाला हाउस कोर्ट ने फिलहाल दोषियों की फांसी की सजा पर अगला आदेश आने तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने नियम 836 का हवाला देते हुए दोषियों की फांसी को टाल दिया है।
इससे पहले भी आरोपियों को 22 जनवरी को फांसी दी जानी थी। लेकिन राष्ट्रपति द्वारा दया याचिका पर फैसला नहीं लेने के चलते उनकी फांसी की सजा पर उस समय भी रोक लगा दी थी। ये दूसरी बार है जब दोषियों की फांसी की सजा पर रोक लगा दी गई है। कोर्ट का फैसला आने के बाद निर्भया की मां की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। निर्भया की मां ने कहा कि दोषियों के वकील एपी सिंह ने मुझे चुनौती देते हुए कहा कि कभी भी दोषियों को फांसी नहीं जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगी।  Read More

Comments

Popular posts from this blog

विश्व कप 2019: पाकिस्तानी फैन के इस ट्विट का अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने किया सपोर्ट

अपने बेटे को सीएम बनता देख शिबू सोरेन ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा…

अगले दो दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, दिल्ली में रेड अलर्ट जारी