JNU हमले को लेकर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, हिंसा में था इन लोगों का हाथ!

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में छात्रों पर हुए हमले को लेकर देश भर में छात्र सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में छात्रों पर हुए हमले को लेकर देश भर में छात्र सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों की मांग है कि हमले में शामिल नकाबपोश लोगों की पहचान कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस की शुरूआती जांच में बड़ा खुलासा हुआ है।
Image result for abvp and left
पुलिस की जांच में यह बात सामने आ रही है कि जेएनयू (JNU) हिंसा में एबीवीपी (ABVP) और लेफ्ट के कार्यकर्ता ही शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इन्हीं लोगों ने कैंपस में जमकर हंगामा किया और छात्रों के साथ मारपीट की। जिसमें करीब 30 लोग घायल हुए थे। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हिंसा में दोनों पक्षों के लोग शामिल थे।
ABVP और लेफ्ट कार्यकर्ताओं ने चेहरे ढककर कैंपस में मारपीट की। इन्होंने बाहर से भी कुछ लोग बुलाए थे। जिन्हें पुलिस ने पहचान लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम व्हाट्सएप चैट में शामिल लोगों की भी पहचान की जा रही है। हालांकि इस मामले में आधिकारिक तौर पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।  Read More

Comments

Popular posts from this blog

रेलवे ने इन पदों के लिए निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Shoaib Akhtar के बयान पर मोहम्मद यूसुफ ने कहा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’