IND VS NZ T20 : चौथे मुकाबले में दिखा सुपर ओवर का रोमांच, सुपर ओवर में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का चौथा मैच वेलिंग्टन में खेला गया। सीरीज के चौथे मैच में सुपर ओवर का रोमांच देखा गया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का चौथा मैच वेलिंग्टन में खेला गया। सीरीज के चौथे मैच में सुपर ओवर का रोमांच देखा गया। सुपर ओवर तक पहुंचे इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को एक बार फिर हार का स्वाद चखाया। जिसके साथ ही भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 4-0 की अजय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज के चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान विलियमसन की गैरमौजूदगी में टीम साउदी को न्यूजीलैंड की कमान सौंपी गई। इस मैच में उम्मीद के मुताबिक भारतीय टीम में भी कई बदलाव देखने को मिले। भारतीय टीम में रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी को आराम दिया गया।

एक बार फिर टाई हुआ मुकाबला
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम में रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में संजू सैमसन केएल राहुल के साथ बल्लेबाजी करने उतरे। केएल राहुल ने अपना स्वाभाविक खेल दिखाते हुए भारतीय टीम को तेज शुरुआत दिलाई। लेकिन संजू सैमसन इस मौके को भूना नहीं पाये। और जल्द ही चलते बने। तो वहीं केएल राहुल भी इस मैच में अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल पाये और 39 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मोर्चा मनीष पांडे ने संभाला। इस सीरीज में मनीष पांडे को बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला। लेकिन इस मैच में टॉप ऑर्डर के फेल होने के बाद उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को बखूवी निभाते हुए 50 रनों की शानदार पारी खेली। जिसकी बदौलत भारत 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 165 रन ही बना सका। Read More
Comments
Post a Comment