Delhi Elections 2020: शाहीन बाग पर चुनाव आयोग की नजर, अतिरिक्त फोर्स होगी तैनात
दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने शाहीन बाग को गंभीरता से लिया हुआ है। शाहीन बाग पर चुनाव आयोग की नजर है।
दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों को सड़क पर बैठे काफी वक्त हो गया है। इसी तरह देश के कई हिस्सों में लोग सड़कों पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने शाहीन बाग को गंभीरता से लिया हुआ है। शाहीन बाग पर चुनाव आयोग की नजर है।

चुनाव आयोग का कहना है कि वो दिल्ली में शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए कुछ भी करेंगे। सीईओ कार्यालय में हुई प्रेस कॉन्फेंस में विशेष पुलिस आयुक्त प्रवीर रंजन ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बात की। उनका कहना है कि लगातार प्रदर्शनकारियों से बात की जा रही है। चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए बाहर से अतिरिक्त फोर्स मंगवाई जा रही है। जिन्हें शाहीन बाग जैसे संवेदनशील इलाकों में तैनात किया जाएगा। इस बात पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि मतदाताओं को कोई परेशानी ना हो। इसके लिए वैकल्पिक रास्ता भी उपलब्ध कराने की बात हो रही है। Read More
Comments
Post a Comment