छत्तीसगढ़ के CM ने CAA को लेकर पीएम मोदी को लिखा खत, कही ये बात

भारत में इन दिनों नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर बहस छिड़ी हुई है। लोग सड़कों पर उतरकर इस कानून का विरोध कर रहे हैं।

भारत में इन दिनों नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बहस छिड़ी हुई है। लोग सड़कों पर उतरकर इस कानून का विरोध कर रहे हैं। सीएए के खिलाफ दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में लोग सड़कों पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
सीएए यानी नागरिकता संशोधन कानून। इस कानून पर काफी वक्त से हंगामा हो रहा है। विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। प्रदर्शनकारी पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। बीते दिनों नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के अलग अलग हिस्सों में हिंसा देखने को मिली। पूर्वोत्तर राज्यों से उठी आग देश के कई इलाकों में पहुंच गई। यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में तोड़फोड़ और आगजनी जैसी घटनाएं सामने आई। इसी के साथ हिंसा में कई लोगों की मौत हुई।
सीएए को लेकर हो रहे विरोध के बीच छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी को एक खत लिखा है। जिसमें सीएम ने पीएम मोदी से नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने की मांग की है। इस खत में भूपेश बघेल ने कहा कि सीएए का विरोध का हर वर्ग विरोध कर रहा है। सीएए की वजह से आम जनता परेशान है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा। ऐसे में नागरिकता संशोधन कानून को वापस लिया जाए।  Read More

Comments

Popular posts from this blog

विश्व कप 2019: पाकिस्तानी फैन के इस ट्विट का अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने किया सपोर्ट

अपने बेटे को सीएम बनता देख शिबू सोरेन ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा…

अगले दो दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, दिल्ली में रेड अलर्ट जारी